Posts

Showing posts from February, 2022

Hindi grammar mock test - 7

 Exam vivechna (21) 'व्यवहार' और 'मत' शब्दों के सही पर्याय हैं? (A) 'आचार' और 'विचार' (B) आचरण और सिद्धान्त (C) विचार और राय (D) बरताव और निर्णय (22) पर्यायवाची शब्द का कौन-सा युग्म सही नहीं है? (A) वसुमती-धरती (B) वाजि-सिंह (C) मरीचि-किरण (D) वहिन-आग (23) सुधाकर शब्द किसका पर्यायवाची है? (A) सिन्धु (B) जलाशय (C) चन्द्रमा (D) बादल (24) 'अद्भुत' शब्द का समानार्थी नहीं है? (A) अद्वितीय (B) आश्चर्यजनक (C) भयानक (D) अपूर्व (25) 'पापी' शब्द का समानार्थी शब्द हैं? (A) पामर (B) निर्दयी (C) कुत्सित (D) अधम पाव की (26) 'फूल' शब का समानार्थी नहीं हैं? (A) पुष्प (B) सरोज (C) प्रसून (D) मंजरी (27) 'मृषा' किस शब्द का पर्याय है? (A) मिथ्या (B) मृत्यु (C) मुक्ति (D) मित्र (28) 'अरविन्द' शब्द का पर्यायवाची है? (A) केवड़ा (B) कमल (C) गुलाब (D) कचवृक्ष (29) 'अरण्य' का पर्यायवाची है? ...

Hindi sahitya mock test - 7

 Exam vivechna 1. ’सूर की यह रचना इतनी प्रगल्भ और काव्यपूर्ण है कि आगे होने वाली कवियों की शंृगार और वात्सल्य की उक्तियाँ’ सूर की जूठी सी जान पङती है’उपर्युक्त कथन है ? (अ) डाॅ. नगेन्द्र (ब) डाॅ. हजारीप्रसाद द्विवेदी (स) रामचन्द्र शुक्ल (द) बाबू गुलाब राय 2. ’जिस प्रकार रामचरित का गान करने वाले भक्त कवियों में गोस्वामी तुलसीदास जी का स्थान सर्वश्रेष्ठ है उसी प्रकार कृष्ण चरित गाने वाले भक्त कवियों में महात्मा सूरदास जी का। ये हिन्दी काव्य गगन के सूर्य और चंद्रमा है’ कथन किसका है ? (अ) आचार्य शुक्ल (ब) गणपतिचन्द्र गुप्त (स) रामकुमार वर्मा (द) दीनदयाल गुप्त 3. ’सूरसागर का सबसे मर्मस्पर्शी और वाग्वैदग्ध्यपूर्ण अंश भ्रमरगीत है’ कथन है ? (अ) डाॅ. नगेन्द्र (ब) शुक्ल  (स) दीनदयाल गुप्त (द) हजारी प्रसाद द्विवेदी 4. ’मेरो मन गिरधर छवि पर अटक्यो, ललित त्रिभंगी अंगरपरचलि, गयोतंहाई ठटक्यों’ उपर्युक्त पद किसके द्वारा रचित है ? (अ) कृष्णदास (ब) परमानंददास (स) सूरदास (द) नंददास 5. परमानंददास को रचनाओं का प्रकाशन किस नाम से हुआ ? ...

5000 हिंदी साहित्य के वन लाइनर प्रश्न -11

 Exam vivechna 🏵🌹🍁 🍏 हिंदी साहित्य का प्रथम इतिहास लेखक गार्सा द तासी। 🍎 हिंदी साहित्य के इतिहास का प्रथम ग्रंथ इस्तवार द ला लितरेत्युर ऐन्दुई हिन्दुस्तान फ़्रेंच भाषा में। 🍐 हिंदी भाषा में रचित हिंदी साहित्य के इतिहास का प्रथम ग्रंथ शिवसिंह सेंगर द्वारा रचित शिव सिंह सरोज। 🍊 सर्वप्रथम हिंदी साहित्य का काल विभाजन व नामांकरण जॉर्ज ग्रियर्सन द्वारा किया गया। 🍋 हिंदी साहित्य की मुख्य प्रवृत्ति एवं कॉल क्रम के आधार पर हिंदी साहित्य इतिहास का काल विभाजन एवं नामकरण सर्व प्रथम आचार्य रामचंद्र शुक्ल द्वारा किया गया। 🍌 हिंदी साहित्य इतिहास का सुनिश्चित एवं व्यवस्थित वैज्ञानिक वर्गीकरण करने वाले प्रथम इतिहासकार आचार्य रामचंद्र शुक्ल। 🍉 हिंदी कवियों के बारे में जानकारी देने वाली प्रथम पुस्तक नाभादास कृत भक्तमाल। 🍇 हिंदी का प्रथम चंपू काव्य रोड़ा कवि कृत राउलवेल। 🍓 नख शिख परंपरा का सर्वप्रथम वर्णन राउल वेल। 🫐 अपभ्रंश के प्रथम महाकवि स्वयंभू। 🍈 अपभ्रंश का प्रथम कड़बक बद्व काव्य पउम चरिउ। 🍒 अपभ्रंश का प्रथम व्याकरण ग्रंथ हेमचंद्र कृत शब्दानुशासन। 🍑 हिंदी के प्रथम कव...

Hindi grammar mock test -6

 Exam vivechna Hindi grammar mock test -6 #पर्यायवाची शब्द  (11) 'कानन' शब्द का पर्यायवाची नहीं हैं? (A) जंगल (B) अरण्य (C) विपिन (D) इनमें से कोई नहीं (12) 'व्योम' का पर्यायवाची शब्द नहीं हैं? (A) अन्तरिक्ष (B) अम्बर (C) पीयूष (D) नभ (13) अधोलिखित में एक पर्यायवाची शब्द नहीं हैं? (A) पुरन्दर-अमरपति (B) सरोवर-पुष्कर  (C) जलधि-अम्बुद (D) फणी-उरग (14) 'विशिखि' किस शब्द का पर्यायवाची हैं? (A) बुध (B) बाण (C) तरु (D) सरोवर (15) निम्नलिखित में 'खर' का पर्याय शब्द नहीं हैं? (A) दुष्ट (B) गदहा (C) तिनका (D) तेज (16) 'टीका' शब्द का पर्याय हैं? (A) व्याख्या (B) आलेख (C) टेकुआ (D) तकली (17) निम्नलिखित में से कौन सा शब्द 'सूर्य' का पर्यायवाची नहीं हैं? (A) प्रभाकर (B) विभाकर (C) दिनकर (D) दिनेश (18) निम्नलिखित में से 'केतु' का पर्याय नहीं हैं? (A) झंडा (B) पताका (C) निशान (D) ग्रह (19) 'तलवार' का ...

Hindi sahitya mock test - 6

 Exam vivechna Hindi sahitya mock test - 6 1. ’निसदिन बरसत नैन हमारे सदा रहत पावस ऋतु हम पै, जब ते श्याम सिधारे’ पद के रचयिता है ? (अ) सूरदास (ब) नंददास (स) परमानंददास (द) कृष्णदास 2. कृष्ण का सर्वप्रथम उल्लेख किसमें मिलता है ? (अ) उपनिषद में (ब) ऋग्वेद में  (स) पुरान में (द) महाभारत में 3. सुमेलित कीजिए ? (कवि) (जीवनकाल) (क) कुम्भन दास 1. सन् 1496-1578 ई. (ख) कृष्णदास 2. सन् 1468 -1583 ई. (ग) चर्तुभुज दास 3. सन् 1530-1585 ई. (घ) नंददास 4. सन् 1533-1583 ई. कूट – क ख ग घ (अ) 2 1 3 4 (ब) 1 2 4 3 (स) 4 2 3 1 (द) 2 4 3 1 4. सूरदास का जन्म कहाँ हुआ था ? (अ) दिल्ली के निकट सीही ग्राम में  (ब) जायस में (स) बाँदा जिले के राजापुर ग्राम में (द) कन्नौज में 5. ’अष्टछाप और वल्लभ सम्प्रदाय’ नामक पुस्तक के रचयिता है ? (अ) दीनदयाल गुप्त (ब) मिश्रबंधु (स) रामकुमार वर्मा (द) हरिप्रसाद शास्त्री 6. ’चौरासी वैष्णव की वार्ता’ के रचयिता है ? (अ) यदुनाथ (ब) हरिराय (स) गोकुलदास (द) विट्ठलनाथ 7...

5000 हिंदी साहित्य के वन लाइनर प्रश्न -10

 Exam vivechna Hindi sahitya one liner - 10 ❣हिंदी साहित्य : प्रमुख तथ्य ❣ ★देवकीनंदन खत्री के पुत्र दुर्गादास खत्री ने उनके उपन्यास भूतनाथ को पूर्ण किया था। ★प्रेमचंद का अपूर्ण उपन्यास मंगलसूत्र है। ★जयशंकर प्रसाद का अपूर्ण उपन्यास इरावती है। ★निराला का अपूर्ण उपन्यास चमेली और इंदुलेखा है। ★अणुभाष्य वल्लभाचार्य की रचना है। जिसे वह पूरा नहीं कर सके थे बाद में उनके पुत्र विट्ठलनाथ ने उसे पूरा किया। ★पऊम चरिउ स्वयंभू पूरा नहीं कर सके थे। जिसे उनके पुत्र त्रिभुवन ने पूरा किया। ★पृथ्वीराज रासो को चंदबरदाई पूरा नहीं कर सके थे और युद्ध पर जाते वक्त इसे अपने पुत्र जल्हड़ हाथ में देकर चले गए थे। जिसे बाद में जल्हड़ ने पूरा किया। ★फणीश्वर नाथ रेणु का अपूर्ण उपन्यास राम रतन राय है। ★भारतेंदु का अधूरा नाटक जिसे राधा कृष्ण दास ने पूरा किया का क्या नाम था : सती प्रताप ★मोहन राकेश के अपूर्ण नाटक पैरों तले जमीन को किसने पूरा किया : कमलेश्वर ★जयशंकर प्रसाद कृत अपूर्ण नाट्य कृति है : अग्नि मित्र ★ रामविलास शर्मा ने भारतेंदु के संदर्भ में कहा था-  "उस गद्य में अक्सर शहरी नफासत की कमी है। उसमें ...

5000 हिंदी साहित्य के वन लाइनर प्रश्न -9

Exam vivechna Hindi sahitya one liner - 9 क्रमांक लेखक इतिहास ग्रन्थ एवं प्रकाशक 1 गार्सा-द-तासी इस्त्वार द ला लितरेत्यूर ऐन्दुई ऐन्दुस्तानी 2 मौलवी करीमुद्दीन तबका तश्शुअहा में तजकिरान्ई जुअहा- ई हिंदी 3 शिवसिंह सेंगर शिवसिंह सरोज 4 जार्ज ग्रियर्सन द माडर्न वर्नेक्यूलर लिटरेचर आँफ हिन्दुस्तान 5 मिश्रबन्धु ( श्यामबिहारी मिश्र , शुकदेव बिहारी मिश्र , गणेश बिहारी मिश्र ) मिश्रबन्धु विनोद 6 आचर्य रामचन्द शक्ल हिंदी साहित्य का इतिहास 7 डा. रामकुमार वर्मा हिंदी साहित्य का आलोचनात्मक इतिहास 8 बाबू श्यामसुन्दर दास हिंदी भाषा और साहित्य 9 आचार्य हजारी प्रसाद व्दिवेदी हिंदी साहित्य की भूमिका 10 डा. धीरेन्द्र वर्मा हिंदी साहित्य 11 डा. गणपतिचन्द्र गुप्त हिंदी साहित्य का वैज्ञानिक इतिहास 12 डा. नगेन्द्र हिन्दी साहित्य का इतिहास, रीतिकाव्य की भूमिका 13 डा. बच्चन सिंह हिंदी साहित्य का नवीन इतिहास 14 डा. भोला नाथ तिवारी हिंदी साहित्य 15 विश्वनाथप्रसाद मिश्र हिंदी साहित्य का अतीत 16 परशुराम चतुर्वेदी उत्तरी भारत की संत परम्परा 17 प्रभुदयाल मित्तल चैतन्य सम्प्रदाय और उसका साहित्य 18 डा. नलिन विलोचन शर...

Hindi sahitya mock test - 5

Hindi sahitya mock test - 5 ExamVivechna 1. रसखान कृत रचनाएँ है ? (अ) सुजान रसखान, दानलीला (ब) अष्टयाम (स) प्रेमवाटिका (द) उपर्युक्त सभी  2. मीराँकृत रचनाएँ है ? (अ) मल्हार राग, रागगोविन्द, रूक्मिणीमंगल (ब) नरसीजी का मायरा, सत्याभामानुरूप मीरा की गरबी (स) नरसी मेहता की हूण्डी, गीत गोविन्द की टीका (द) उपर्युक्त सभी  3. रहीम कृत रचनाएँ है ? (अ) खेट-कौतुमजातकम, मदनाष्टक, नगरशोभा (ब) बरवैनायिका भेद, दोहावली, सतसई (स) रास पंचाध्यायी, शृंगार सोरठा (द) उपर्युक्त सभी  4. कृष्ण के सुदर्शन चक्र का अवतार किसे माना गया है ? (अ) चैतन्यमहाप्रभु (ब) निम्बार्काचार्य  (स) हितहरिवंश को (द) नंददास को 5. किस वैष्णव आचार्य का एक नाम ’आनंदतीर्थ’ भी है ? (अ) निम्बार्काचार्य (ब) चैतन्य महाप्रभु (स) रामानंद (द) श्री मध्वाचार्य  6. ’आचार्यों की छाप ली हुई आठ वीणाएँ श्री कृष्ण की प्रेमलीला का कीर्तन करने उठी, जिसमें सबसे ऊंची, सुरीली और मधुर तान अंधे कवि सूरदास की वीणा की थी’ सूरदास के लिए कथन किसका है ? (अ) डाॅ. नगेन्द्र (ब) आचा...

5000 हिंदी साहित्य के वन लाइनर प्रश्न -8

Hindi Sahitya One liner - 8 Examvivechna  प्रश्‍न 16- किस युग को आधुनिक हिन्दी कविता का सिंहद्वार कहा जाता है। उत्‍तर - भारतेन्दु युग को । प्रश्‍न 17. द्विवेदी युग के प्रवर्तक कौन थे। उत्‍तर - महावीर प्रसाद द्विवेदी । प्रश्‍न 18. हिन्दी का पहला सामाजिक उपन्यास कौन सा माना जाता है। उत्‍तर - भाग्यवती । प्रश्‍न 19. सन् 1950 से पहले हिन्दी् कविता किस कविता के रूप में जानी जाती थी। उत्‍तर - प्रयोगवादी । प्रश्‍न 20.- ब्रज भाषा का सर्वोत्त‍म कवि है। उत्‍तर - सूरदास । प्रश्‍न 21- आदिकाल के बाद हिन्दी में किस साहित्य का उदय हुआ । उत्‍तर - भक्ति साहित्य का । प्रश्‍न 22- निर्गुण भक्ति काव्य के प्रमुख कवि है। उत्‍तर - कबीरदास । प्रश्‍न 23- किस काल को स्वर्णकाल कहा जाता है। उत्‍तर - भक्ति काल को । प्रश्‍न 24- हिन्दी का आदि कवि किसे माना जाता है। उत्‍तर - स्व्यंभू । प्रश्‍न 25. आधुनिक काल का समय कब से माना जाता है। उत्‍तर - 1900 से अब तक । प्रश्‍न 26- जयशंकर प्रसाद की सर्वश्रेष्ठ रचना कौन सी है। उत्‍तर - कामायनी । प्रश्‍न 27- बिहारी ने क्या लिखे है। उत्‍तर - दोहे । प्रश्‍न 28- कबीर किसके शिष्य थ...

Hindi Grammar Mock test - 5

Exam vivechna 61. केला का तत्सम शब्द हैं? (A) केलक: (B) कदली (C) कदलिक: (D) कदर्लिक: 62. 'हल्दी' शब्द का तत्सम है? (A) हरदी (B) हरिद्रा  (C) हल्दिका (D) हरद्रिका  63. स्रोत के आधार पर शब्द के कितने भेद हैं? (A) तीन (B) दो (C) छः (D) पाँच  64. 'चाय' किस भाषा का शब्द हैं?  (A) चीनी (B) जापानी  (C) अंग्रेजी (D) फ्रेंच                           65. 'वकील' किस भाषा का शब्द हैं? (A) फारसी (B) अरबी  (C) तुर्की (D) पुर्तगाली  66. कमल किस प्रकार का शब्द हैं? (A) रूढ़ (B) यौगिक  (C) योगरूढ़ (D) इनमें से कोई नहीं  67. निम्न में से कौन-सा शब्द तुर्की भाषा का हैं? (A) चाय (B) रिक्शा  (C) कमरा (D) कैंची 68...

Hindi sahitya

 Exam vivechna  ‘रामचरितमानस’ के इन कांडों का सही क्रम है : A) किष्किंधाकांड – अरण्यकांड – सुंदरकांड – लंकाकांड B) अरण्यकांड – किष्किंधाकांड – सुंदरकांड – लंकाकांड✔ C) सुंदरकांड – लंकाकांड – किष्किंधाकांड – अरण्यकांड D) लंकाकांड – सुंदरकांड – किष्किंधाकांड – अरण्यकांड 2. निम्नलिखित आचार्यों का सही कालक्रम है : A) सुकरात – प्लेटो – अरस्तू – होरेस✔ B) प्लेटो – सुकरात – होरेस – अरस्तू C) अरस्तू – सुकरात – प्लेटो – होरेस D) होरेस – अरस्तू – सुकरात – प्लेटो 3. कालक्रमानुसार इन कहानियों का सही वर्ग बताइए : A) उसने कहा था – दुलाईवाली – टोकरी भर मिट्टी – रानी केतकी की कहानी B) दुलाईवाली – उसने कहा था – रानी केतकी की कहानी – टोकरी भर मिट्टी C) रानी केतकी की कहानी – टोकरी भर मिट्टी – दुलाईवाली – उसने कहा था✔ D) टोकरी भर मिट्टी – रानी केतकी की कहानी – दुलाईवाली – उसने कहा था 4. प्रकीशन के आधार पर प्रेमचंद के उपन्यासों का सही क्रम है : A) सेवासदन – प्रेमाश्रम – गबन – गोदान✔ B) प्रेमाश्रम – सेवासदन – गोदान – गबन C) गबन – गोदान – सेवासदन – प्रेमाश्र D) सेवासदन – प्रेमाश्रम – गोदान – गबन 5. ...

हिंदी grammar mock test - 4

 Exam विवेचना 1. 'परीक्षा' शब्द है - (A) तत्सम (B) तद्भव (C) देशज (D) विदेशज 2. नागर का पर्यायवाची शब्द है - (A) नगर (B) ढोल (C) चतुर (D) ग्रामवासी 3. हर्ष का विलोम शब्द है - (A) खेद (B) वेदना (C) दुःख (D) विषाद 4. जिजीविषा (A) जीवन से मुक्ति की इच्छा (B)  जीवन की इच्छा (C) जीविका कमाने की इच्छा (D) किसी चीज को पाने की तीव्र उत्कंठा 5. त्रुटि छाँटिए - (A) सीता राम की (B) आज्ञाकारी (C) पत्नी थी (D)  त्रुटि नहीं 6. नाक पर सुपारी तोड़ना का अर्थ है - (A) इज्ज़त उतार देना (B) घृणा प्रकट करना (C) बहुत परेशान करना (D) असंभव कार्य करना 7. स्वर संधि का उदाहरण कौन-सा है? (A) वागीश (B) दिगंबर (C) रत्नाकर (D) दुष्कर्म 8. किस शब्द में उपसर्ग नहीं है - (A) अपवाद (B) पराजय (C) प्रभाव (D) ओढ़ना 9. 'चक्रपाणि' में कौन-सा समास है? (A) अव्ययीभाव (B) बहुब्रीहि (C) कर्मधारय (D) तत्पुरुष 10. निम्नलिखित शब्दों में स्त्रीलिंग शब्द है - (A) अपराध (B) अध्याय (C) स्वदेश (D) स्थापना  उत्तर :- 1. (A) 2. (C) 3. (D) 4. (B) 5. (B) 6. (C) 7. (C) 8. (D) 9. (B) 10. (D).

हिन्दी साहित्य के वस्तुनिष्ठ प्रश्न

 Exam विवेचना हिन्दी साहित्य के वस्तुनिष्ठ प्रश्न 1. ‘अतीत के चलचित्र’ के रचयिता कौन हैं? – महादेवी वर्मा 2. ‘अशोक के फूल’ (निबंध सग्रह) के रचनाकार कौन हैं? – हज़ारी प्रसाद द्विवेदी 3. ‘अष्टछाप’ के सर्वश्रेष्ठ भक्त कवि कौन हैं? – सूरदास 4. ‘आँसू’ (काव्य) के रचयिता कौन हैं? – जयशंकर प्रसाद 5. ‘एक नार पिया को भानी। तन वाको सगरा ज्यों पानी।’ यह पंक्ति किस भाषा की है? – ब्रजभाषा 6. ‘कामायनी’ किस प्रकार का ग्रंथ है? – महाकाव्य 7. ‘गागर में सागर’ भरने का कार्य किस कवि ने किया है? – बिहारीलाल 8. ‘गाथा’ (गाहा) कहने से किस लोक प्रचलित काव्यभाषा का बोध होता है? – प्राकृत 9. ‘घनिष्ठ’ की शुद्ध उत्तरावस्था क्या है? – घनिष्ठतर 10. ‘चारु’ शब्द की शुद्ध भावात्मक संज्ञा क्या है? – चारुता 11. ‘चिंतामणि’ के रचयिता कौन हैं? – रामचन्द्र शुक्ल 12. ‘जो अपनी जान खपाते हैं, उनका हक उन लोगों से ज़्यादा है, जो केवल रुपया लगाते हैं।’ यह कथन ‘गोदान’ के किस पात्र द्वारा कहा गया है? – महतो 13. ‘जो जिण सासण भाषियउ सो मई कहियउ सारु। जो पालइ सइ भाउ करि सो तरि पावइ पारु॥’ इस दोहे के रचनाकार का नाम क्या है? – देवसेन ...

हिंदी व्याकरण - लोकोक्तियां 01

 Exam विवेचना हिंदी व्याकरण - लोकोक्तियां 01 लोकोक्तियाँ अक्ल बड़ी या भैंस- शारीरिक शक्ति की अपेक्षा बुद्धि का महत्व अधिक होता है | अक्ल के पीछे लट्ठ लिए फिरना- सदा मूर्खतापूर्ण बातें या काम करते रहना। अधजल गगरी छलकत जाए- थोड़ा होने पर अधिक दिखावा करना। अपना हाथ जगन्नाथ- स्वतंत्र व्यक्ति जिसके काम में कोई दखल न दें । अपने पांव पर आप कुल्‍हाड़ी मारना- अपना अहित स्वयं करना। अपनी अपनी डफली,अपना अपना राग- विचारो का बेमेल होना| अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत- समय गुज़रने पर पछतावा करने से कोई लाभ नहीं होता। अशर्फ़ियाँ लुटाकर कोयलों पर मोहर लगाना- मूल्यवान वस्तु भले ही जाए, पर तुच्छ चीज़ों को बचाना। आसमान से गिरा खजूर में अटका- एक विपत्ति से निकलकर दूसरी में उलझना | आप भला सो जग भला- स्वयं सही हो तो सारा संसार ठीक लगता है | आगे कुआँ पीछे खाई- हर तरफ परेशानी होना; विपत्ति से बचाव का कोई मार्ग न होना | आगे नाथ न पीछे पगहा- कोई भी जिम्मेदारी न होना; पूर्णत: बंधनरहित होना | आए थे हरि भजन को ओटन लगे कपास- इच्छितकार्य न कर प...

5000 हिंदी साहित्य के वन लाइनर प्रश्न -7

Image
Examvivechna वन लाइनर 1. 'परहित सरिस धर्म नहि भाई, परपीड़ा सम नहिं अधमाई'। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं?→तुलसीदास 2. 'साँच बराबर तप नहीं, झूठ बराबर पाप'। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं? →कबीर 3. 'अष्टछाप' के सर्वश्रेष्ठ भक्त कवि कौन हैं? →सूरदास 4. भूषण किस रस के कवि हैं? →वीर रस 5. हिंदी का आदि कवि किसे माना जाता है? →स्वयंभू 6. उपन्यास और कहानी का मूल अन्तर है, उसका -→विषय निरूपण 7. हिंदी पत्रिका 'कादम्बिनी' के संपादक कौन हैं? →राजेन्द्र अवस्थी 8. रामधारी सिंह 'दिनकर' किस रस के कवि माने जाते हैं? →वीर रस 9. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला को कैसा कवि माना जाता है? →क्रांतिकारी 10. 'चारु' शब्द की शुद्ध भावात्मक संज्ञा है-→चारुता 11.हिन्दी भाषा की बोलियों के आधार पर छती्कसगढ़ी बोली है-→पूर्वी हिन्दी 12. 'घनिष्ठ' की शुद्ध उत्तरावस्था है-→घनिष्ठतर 13. निम्नलिखित में कौन सा एक उपन्यास जैनेन्द्र द्वारा रचित है? →परख 14. 'कामायनी' किस प्रकार का ग्रंथ है? →महाकाव्य 15. 'गागर में सागर' भरने का कार्य किस कवि ने किया है? →बिहारीलाल

Hindi grammar mock test -3

Exam vivechna शब्द विचार  51. मजिस्ट्रेट शब्द है?  (A) तत्सम (B) तद्भव  (C) देशज (D) विदेशज  52. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'देशज' है?  (A) अग्नि (B) प्रार्थना  (C) खेत (D) लोटा 53. निम्नलिखित में से कौन 'यौगिक' शब्द है?  (A) कवि (B) पत्र  (C) छात्रावास (D) गायक  54. 'योगरूढ़' शब्द कौन-सा हैं?  (A) नीला (B) धैर्यवान  (C) पीताम्बर (D) आँख  55. नीचे दिए गए विकल्पों में से तत्सम शब्द का चयन कीजिए?  (A) पड़ोसी (B) गोधूम  (C) बहू (D) शहीद  56. कौन-सा शब्द 'देशज' नहीं हैं?  (A) अण्टा (B) कलाई  (C) जूता (D) चमचा  57. जिन शब्दों की उत्पत्ति का पता नहीं चलता, उन्हें कहा जाता हैं?  (A) तत्सम (B) तद्भव  (C) देशज (D) यौगिक  58. निम्नलिखित में कौन-सा शब्द तत्सम नहीं हैं?  (A) आँख ...

Hindi sahitya mock test -3

Exam vivechna 1. निम्न में से किसके सम्बन्ध में यह किंवदती है कि जिस कुएं का निर्माण करवा रहे थे उसी में गिरकर उनकी मृत्यु हो गई ? (अ) कृष्णदास (ब) परमानंद दास (स) गोविन्द दास (द) नंददास 2. निम्न में से किस रचना में नंददास द्वारा प्रथम पंक्ति में पर्यायवाची है और दूसरी पंक्ति में कवि ने उस शब्द का प्रयोग कर दूती द्वारा राधा के शृंगार का वर्णन किया है ? (अ) मानमंजरी (ब) अनेकार्थ मंजरी (स) नाम मंजरी (द) रूप मंजरी 3. नंददास की मृत्यु कहाँ हुई थी ? (अ) मानसी गंगा के तट पर         (ब) असि घाट पर (स) गऊ घाट पर (द) पारसौली 4. ’सूर की बङी भारी विशेषता है नवीन प्रसंगो की उद्भावना। प्रसंगोदभावना करने वाली ऐसी प्रतिभा हम तुलसी में नहीं पाते’ कथन है ? (अ) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल (ब) डाॅ. नगेन्द्र (स) बाबू गुलाब राय (द) शिवकुमार वर्मा 5. निम्न में से किस रचना की कथा ’श्रीमदभागवत’ से गृहीत है ? (अ) श्याम संगाई (ब) सुदामाचरित  (स) रूप मंजरी (द) विरह मंजरी 6. नंददास की किस रचना में केवल...

Hp LT Commissione, LT TET & PGT Hindi

वन लाइनर हिंदी साहित्य  1. हिन्दी के सर्वप्रथम प्रकाशित पत्र का नाम क्या है? →उतण्ड मार्तण्ड 2. छायावाद के प्रवर्तक का नाम है-→जयशंकर प्रसाद 3. 'प्रगतिवाद उपयोगितावाद का दूसरा नाम है।' यह कथन किसका है? →नन्द दुलारे बाजपेयी 4. प्रेमचंद के अधूरे उपन्यास का नाम क्या है? →मंगलसूत्र 5. रामधारी सिंह 'दिनकर' को भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त हुआ था-→'उर्वशी' पर 6. 'सुहाग के नूपुर' के रचयिता हैं-→अमृतलाल नागर 7. 'संस्कृति के चार अध्याय' किसकी रचना है? →रामधारी सिंह 'दिनकर' 8. 'अशोक के फूल' (निबंध सग्रह) के रचनाकार हैं-→हज़ारी प्रसाद द्विवेदी 9. 'झरना' (काव्य संग्रह) के रचयिता हैं-→जयशंकर प्रसाद 10. 'दुरित, दुःख, दैन्य न थे जब ज्ञात, अपरिचित जरा-मरण-भ्रू पात।।' पंक्ति के रचनाकार हैं?→सुमित्रानंदन पंत 11. 'निराला के राम तुलसीदास के राम से भिन्न और भवभूति के राम के निकट हैं।' यह कथन किस हिन्दी आलोचक का है? →डॉ. रामविलास शर्मा 12. 'राम की शक्तिपूजा' में निराला की इन दो कविताओं का सारतत्त्व समाहित है?→जागो फिर...

काव्यशास्त्र

Examvivechna  हिंदी साहित्य वन लाइनर  काव्यशास्त्र 1. आनन्दवर्धन, मम्मट, विश्वनाथ ने गुणों का स्वतंत्र अस्तित्व नहीं माना है। इसे रसाश्रित स्वीकार किया है। 2. हिंदी के मूर्धन्य विद्वान और हिंदी साहित्य की मुकम्मल इतिहास देने वाले आचार्य शुक्ल ने गुण को रसाश्रित माना है।  3. डॉ श्यामसुंदर दास ने गुणों को 'शैली' के अंतर्गत रखा है। 4. हिंदी के रीतिकालीन आचार्यों ने गुणों की संख्या तीन स्वीकार की है - ओज गुण, प्रसाद गुण और माधुर्य गुण 5. आचार्य देव ने अपने ग्रन्थ 'शब्द रसायन' के सप्तम प्रकाश में 12 काव्यगुण माने हैं।   - वामन ने प्रसाद गुण को ओज गुण का विरोधी कहा है। 6.  दंडी के अनुसार समास युक्त पदों की बहुलता ओज गुण का परिचायक है। 7. काव्य गुण का अर्थ - 'दोषाभाव, शोभाकारी या आकर्षक धर्म। 8.  गुण सम्प्रदाय को आचार्य वामन ने रीति सम्प्रदाय कहा है। आचार्य वामन गुण के प्रतिष्ठपक हैं।   9.  'शौर्यादिवत' गुणों को और 'हारादिवत' अलंकारों को आचार्य मम्मट ने कहा। 10. भरतमुनि ने नाट्यशास्त्र में गुणों की संख्या 10 मानी है। क्रमशः माधुर्य प्रसाद ओज कांति स...

Hindi grammar mock test - 2

Examvivechna शब्द शक्ति  41. निम्नलिखित में तत्सम शब्द का चयन कीजिए? (A) बारात (B) वर्षा  (C) हाथी (D) आँसू  42. स्वतन्त्र सत्ता धारण न करने वाले शब्द क्या कहलाते है? (A) रूढ़ (B) यौगिक  (C) योगरूढ़ (D) इनमें से कोई नहीं  43. निम्नलिखित में कौन 'यौगिक' शब्द हैं?  (A) लेखक (B) पुस्तक  (C) विद्यालय (D) योगी  44. यौगिक शब्द कौन-सा हैं? (A) पंकज (B) पाठशाला  (C) दिन (D) जलज  45. 'योगरूढ़' शब्द कौन-सा हैं? (A) पीला (B) घुड़सवार  (C) लम्बोदर (D) नाक  46. जिस शब्द का कोई सार्थक खण्ड हो सके, उन्हें क्या कहते हैं? (A) रूढ़ (B) यौगिक (C) योगरूढ़ (D) मिश्रित  47. 'अंगीठी' का तत्सम शब्द है? (A) अग्निका (B) अनिष्ठका  (C) अग्निष्ठिका (D) अग्निष्ठका...

Hindi sahitya mock test -2

Exam Vivechna  1. कौन-सा कथन सत्य नहीं है ? (अ) शरद जोशी हिन्दी के व्यंग्य लेखक हैं। (ब) ’फिर वैतलवा डाल पर’ हरिशंकर परसाई की रचना है। (स) ’प्रभु हमें डाक्टरेट से बचा’ शरद जोशी की व्यंग्य रचना है। (द) बदलते परिप्रेक्ष्य निर्मल वर्मा का निबन्ध संकलन है। 2. ’छायावाद का पतन’ के लेखक हैं ? (अ) प्रकाश चन्द्र गुप्त (ब) देवराज उपाध्याय (स) इलाचन्द्र जोशी (द) देवराज 3. ’अनुसन्धान और आलोचना’ किसके निबन्धों का संकलन है ? (अ) डाॅ. नगेन्द्र               (ब) डाॅ. रामविलास शर्मा (स) जयशंकर प्रसाद  (द) डाॅ. विद्यानिवास मिश्र 4. ’नई कविता के प्रतिमान’ के रचनाकार कौन हैं ? (अ) डाॅ. नगेन्द्र (ब) लक्ष्मीकान्त वर्मा (स) जगदीश गुप्त (द) अज्ञेय 5. ’सदाचार का ताबीज’ एवं ’निठल्ले की डायरी’ लेखक कौन है ? (अ) बेचन शर्मा उग्र (ब) बेढब बनारसी (स) हरिशंकर परसाई (द) शरद जोशी 6. ’भूत के पांव’ किसकी व्यंग्य रचना है ? (अ) रवीन्द्रनाथ त्यागी (ब) हरिशंकर परसाई (स) शरद जोशी (द) के.पी. सक्सेन...

Hindi grammar mock test -1

 Exam vivechna  📖 शब्द विचार से सम्बन्धित वस्तुनिष्ठ प्रश्र-उत्तर 3 21. रचना के आधार पर शब्द कितने प्रकार के हैं? (A) दो (B) तीन (C) चार (D) पाँच 22. जिन शब्दों का कोई भी खण्ड सार्थक नहीं होता, वे कहलाते हैं? (A) रूढ़ शब्द (B) यौगिक शब्द  (C) योगरूढ़ शब्द (D) उपसर्ग  23. 'वैद्यशाला' शब्द है? (A) योगरूढ़ (B) यौगिक (C) अयौगिक (D) रूढ़  24. जो शब्द किसी विशेष अर्थ में प्रयुक्त होते हैं, उन्हें कहते हैं? (A) रूढ़ शब्द (B) यौगिक  (C) योगरूढ़ (D) ये सभी  25. रूढ़ शब्द का चयन कीजिए? (A) राजनैतिक (B) चक्रपाणि  (C) त्रिकोण (D) गरल  26. निम्नलिखित शब्दों में से सही यौगिक शब्द को चुनिए? (A) मेज (B) सहपाठी  (C) चारपाई (D) घर  27. दो या दो से अधिक सार्थक शब्द-खण्डों के योग से निर्मित होने वाले शब....... शब्द कहलाते हैं।  (A) यौगिक (B) रूढ़  (C) योगरूढ़ (D)...

Hindi sahitya mock test -1

 Exam vivechna 1. इनमें से कौन-सा निबन्ध संकलन आचार्य नन्द दुलारे वाजपेयी का नहीं है ? (अ) आधुनिक साहित्य  (ब) नया साहित्य-नए प्रश्न (स) विचार प्रवाह (द) इनमें से कोई नहीं 2. ’अर्द्धनारीश्वर’ किस लेखक का निबन्ध संग्रह है ? (अ) अज्ञेय (ब) महादेवी वर्मा (स) रामधारी सिंह दिनकर  (द) शान्तिप्रिय द्विवेदी 3. असत्य कथन इनमें से कौन-सा है ? (अ) ’विचार और वितर्क’ डाॅ. नगेन्द्र का निबन्ध संग्रह है। (ब) ’रस मीमांसा’ आचार्य शुक्ल का निबन्ध संग्रह है। (स) ’अर्द्धनारीश्वर’ ’दिनकर’ जी का निबन्ध संग्रह है। (द) ’त्रिशंकु’ ’अज्ञेय’ का निबन्ध संकलन है। 4. डाॅ. रामविलास शर्मा के निबन्ध संकलन का नाम बताइए ? (अ) संस्कृति और साहित्य     (ब) विचार और अनुभूति (स) विचार और वितर्क (द) रस आखेटक 5. ’चिट् विलास’ किसके निबन्धों का संकलन है ? (अ) रायकृष्ण दास  (ब) डाॅ. वासुदेवशरण अग्रवाल (स) डाॅ. सम्पूर्णानन्द (द) बाबू श्यामसुन्दरदास 6. इनमें से कौन का कथन असत्य है ? (अ) ’आस्था के चरण’ डाॅ. नगेन्द्र का निबन्ध संकलन है। (ब) ’शृंखला की कङियाँ’ महादेवी वर्मा का ...

हिंदी साहित्य के प्रश्न

 Exam vivechna 1. ’शिवशम्भू का चिट्ठा’ किसके निबन्धों का संकलन है? (अ) प्रतापनारायण मिश्र  (ब) बालकृष्ण भट्ट (स) रायकृष्ण दास  (द) बालमुकुन्द गुप्त✔️ 2. हिन्दी के उस निबन्धकार का नाम बताइए जिसने सर्वाधिक निबन्ध (लगभग 1,000) निबन्ध लिखे हैं ? (अ) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल (ब) पण्डित प्रतापनारायण मिश्र (स) पण्डित बालकृष्ण भट्ट✔️ (द) कुबरेनाथ राय 3. ’भारतवर्षाेन्नति कैसे हो सकती है’ नामक निबन्ध किस लेखक का है ? (अ) बालकृष्ण भट्ट  (ब) महावीर प्रसाद द्विवेदी (स) रामचन्द्र शुक्ल  (द) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र✔️ 4. ’कन्यादान’, ’पवित्रता’ नामक निबन्धों के लेखक कौन हैं ? (अ) श्यामसुन्दर दास  (ब) सम्पूर्णानन्द (स) माधवप्रसाद मिश्र  (द) अध्यापक पूर्णसिंह✔️ 5. ’’कविता हृदय को लोकसामान्य भावभूमि पर ले जाती है’’ यह कथन किस निबन्धकार का है ? (अ) हजारीप्रसाद द्विवेदी  (ब) डाॅ. नगेन्द्र (स) रामचन्द्र शुक्ल✔️ (द) विद्यानिवास मिश्र 6. ’बेकन विचार रत्नावली’ किसकी रचना है ? (अ) बेकन              (ब) महावीर प्रसाद द्विवेदी✔️ (स) भारतेन्दु...