हिंदी साहित्य के प्रश्न

 Exam vivechna


1. ’शिवशम्भू का चिट्ठा’ किसके निबन्धों का संकलन है?

(अ) प्रतापनारायण मिश्र 

(ब) बालकृष्ण भट्ट

(स) रायकृष्ण दास 

(द) बालमुकुन्द गुप्त✔️


2. हिन्दी के उस निबन्धकार का नाम बताइए जिसने सर्वाधिक निबन्ध (लगभग 1,000) निबन्ध लिखे हैं ?

(अ) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल

(ब) पण्डित प्रतापनारायण मिश्र

(स) पण्डित बालकृष्ण भट्ट✔️

(द) कुबरेनाथ राय


3. ’भारतवर्षाेन्नति कैसे हो सकती है’ नामक निबन्ध किस लेखक का है ?

(अ) बालकृष्ण भट्ट 

(ब) महावीर प्रसाद द्विवेदी

(स) रामचन्द्र शुक्ल 

(द) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र✔️


4. ’कन्यादान’, ’पवित्रता’ नामक निबन्धों के लेखक कौन हैं ?

(अ) श्यामसुन्दर दास 

(ब) सम्पूर्णानन्द

(स) माधवप्रसाद मिश्र 

(द) अध्यापक पूर्णसिंह✔️


5. ’’कविता हृदय को लोकसामान्य भावभूमि पर ले जाती है’’ यह कथन किस निबन्धकार का है ?

(अ) हजारीप्रसाद द्विवेदी 

(ब) डाॅ. नगेन्द्र

(स) रामचन्द्र शुक्ल✔️

(द) विद्यानिवास मिश्र


6. ’बेकन विचार रत्नावली’ किसकी रचना है ?

(अ) बेकन              (ब) महावीर प्रसाद द्विवेदी✔️

(स) भारतेन्दु           (द) आचार्य शुक्ल


7. इनमें से कौन सा कथन असत्य है ?

(अ) भारतेन्दु युग के प्रमुख निबन्धकार प्रायः पत्रकार भी थे।

(ब) भारतेन्दु युग के निबन्धों में हास्य-व्यंग्य की प्रधानता है।

(स) भारतेन्दु युग के निबन्धकारों को जितनी सफलता निबन्धांे में मिली उतनी नाटकों एवं कविता में नहीं मिली।

(द) भारतेन्दु युग के निबन्धकारों की भाषा परिष्कृत, प्रांजल, शुद्ध हिन्दी है।✔️


8. इनमें से कौन-सा कथन असत्य है ?

(अ) द्विवेदी युग के निबन्धकारों में हास्य-व्यंग्य की प्रधानता है।✔️

(ब) ’प्रबन्ध मंजरी’ एवं ’पद्म पराग’ पण्डित पद्मसिंह शर्मा के निबन्ध संकलन हैं।

(स) विद्यानिवास मिश्र एक ललित निबन्धकार हैं।

(द) अध्यापक पूर्णसिंह के निबन्धों में लाक्षणिक पदावली की प्रमुखता है।


9. इनमें से कौन सा निबन्धकार लाक्षणिक भाषा में लिए जाना जाता है ?

(अ) महावीर प्रसाद द्विवेदी  

(ब) अध्यापक पूर्णसिंह✔️

(स) पद्मसिंह शर्मा    

(द) भारतेन्दु बाबू हरिश्चन्द्र


10. अध्यापक पूर्णसिंह किस वर्ग निबन्धकार हैं ?

(अ) भावात्मक निबन्धकार✔️   

(ब) वर्णनात्मक निबन्धकार

(स) विवरणात्मक निबन्धकार  

(द) ललित निबन्धकार


11. किस निबन्धकार के निबन्धों को हिन्दी निबन्ध का आदर्श कहा जाता है ?

(अ) डाॅ. नगेन्द्र

(ब) शान्तिप्रसाद द्विवेदी

(स) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल✔️

(द) आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी


12. ’रस मीमांसा’ किसके निबन्धों का संकलन है ?

(अ) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल✔️ 

(ब) महादेवी वर्मा

(स) श्यामसुन्दर दास              (द) डाॅ. नगेन्द्र


13. आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी का कौन-सा निबन्ध संकलन इनमें है ?

(अ) अशोक के फूल            (ब) कुटज

(स) कल्पलता                     (द) उपर्युक्त सभी✔️


14. ’राष्ट्र का स्वरूप’ नामक निबन्ध के लेखक कौन हैं?

(अ) वासुदेव शरण अग्रवाल✔️ 

(ब) डाॅ. नगेन्द्र

(स) सम्पूर्णानन्द 

(द) रायकृष्ण दास


15. ’गेहूँ और गुलाब’ नामक निबन्ध के लेखक का नाम क्या है ?

(अ) रायकृष्ण दास         (ब) रामवृक्ष बेनीपुरी✔️

(स) डाॅ. नगेन्द्र                (द) कुबेरनाथ राय

Comments

Popular posts from this blog

ज्ञानपीठ पुरस्कार हिंदी 2025

Hindi Sahitya Practice Set - 1