Hindi sahitya mock test -1

 Exam vivechna


1. इनमें से कौन-सा निबन्ध संकलन आचार्य नन्द दुलारे वाजपेयी का नहीं है ?

(अ) आधुनिक साहित्य 

(ब) नया साहित्य-नए प्रश्न

(स) विचार प्रवाह

(द) इनमें से कोई नहीं


2. ’अर्द्धनारीश्वर’ किस लेखक का निबन्ध संग्रह है ?

(अ) अज्ञेय (ब) महादेवी वर्मा

(स) रामधारी सिंह दिनकर

 (द) शान्तिप्रिय द्विवेदी


3. असत्य कथन इनमें से कौन-सा है ?

(अ) ’विचार और वितर्क’ डाॅ. नगेन्द्र का निबन्ध संग्रह है।

(ब) ’रस मीमांसा’ आचार्य शुक्ल का निबन्ध संग्रह है।

(स) ’अर्द्धनारीश्वर’ ’दिनकर’ जी का निबन्ध संग्रह है।

(द) ’त्रिशंकु’ ’अज्ञेय’ का निबन्ध संकलन है।


4. डाॅ. रामविलास शर्मा के निबन्ध संकलन का नाम बताइए ?

(अ) संस्कृति और साहित्य    

(ब) विचार और अनुभूति

(स) विचार और वितर्क (द) रस आखेटक


5. ’चिट् विलास’ किसके निबन्धों का संकलन है ?

(अ) रायकृष्ण दास 

(ब) डाॅ. वासुदेवशरण अग्रवाल

(स) डाॅ. सम्पूर्णानन्द

(द) बाबू श्यामसुन्दरदास


6. इनमें से कौन का कथन असत्य है ?

(अ) ’आस्था के चरण’ डाॅ. नगेन्द्र का निबन्ध संकलन है।

(ब) ’शृंखला की कङियाँ’ महादेवी वर्मा का निबन्ध संकलन है।

(स) ’प्रगति और परम्परा’ डाॅ. रामविलास शर्मा का निबन्ध संकलन है।

(द) ’मंथन’ इलाचन्द्र जोशी का निबन्ध संकलन है।


7. ’लिखि कागद कोरे’ किसका निबन्ध संग्रह है ?

(अ) आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी

(ब) डाॅ. रामविलास शर्मा   

(स) शान्तिप्रिय द्विवेदी (द) अज्ञेय


8. ’स्मृति लेखा’ अज्ञेय जी के किस प्रकार के निबन्धों का संकलन है ?

(अ) ललित निबन्ध 

(ब) संस्मरणात्मक निबन्ध

(स) भावात्मक निबन्ध 

(द) विचारात्मक निबन्ध


9. ’कौन तू फुलवा बीनन हारी’ किसका निबन्ध संग्रह है ?

(अ) अज्ञेय 

(ब) हजारीप्रसाद द्विवेदी

(स) विवेकी राय 

(द) विद्यानिवास मिश्र


10. ’आत्मनेपद’ के रचनाकार का नाम बताइए ?

(अ) डाॅ. नगेन्द्र (ब) अज्ञेय

(स) निर्मल वर्मा (द) हजारीप्रसाद द्विवेदी


11. ’नए साहित्य का सौन्दर्यशास्त्र’ किसका निबन्ध संग्रह है ?

(अ) डाॅ. नगेन्द्र (ब) विद्यानिवास मिश्र

(स) गजानन माधव मुक्तिबोध 

(द) निर्मल वर्मा


12. कौन-सा कथन सत्य है ?

(अ) एक साहित्यिक की डायरी मुक्तिबोध का निबन्ध संग्रह है।

(ब) भ्रमरानन्द के पत्र डाॅ. विद्यानिवास मिश्र का निबन्ध संकलन है।

(स) कला का जोखिम हजारी प्रसाद द्विवेदी का निबन्ध संग्रह है।

(द) शब्द और स्मृति निर्मल वर्मा का निबन्ध संकलन है।


13. ’भारत में अंग्रेजी राज और मार्क्सवाद’ दो भागों में प्रकाशित किसका निबन्ध संकलन है ?

(अ) निर्मल वर्मा (ब) मुक्तिबोध

(स) डाॅ. रामविलास शर्मा 

(द) डाॅ. नगेन्द्र


14. ’विराम चिह्न’ संकलन को किस लेखक ने अपना सबसे अच्छा संग्रह स्वीकार किया है ?

(अ) विजयदेव नारायण साही 

(ब) निर्मल वर्मा

(स) विद्यानिवास मिश्र     

(द) रामविलास शर्मा


15. ’काव्य भाषा और काव्योत्तर भाषा’ किस लेखक का निबन्ध है ?

(अ) डाॅ. नगेन्द्र 

(ब) डाॅ. विद्यानिवास मिश्र

(स) रामविलास शर्मा 

(द) रामचन्द्र शुक्ल

▬▬▬▬▬▬▬▬

1.स / 2.स / 3.अ / 4.अ / 5.स

6.द / 7.द / 8.ब / 9.द / 10.ब

11.स / 12.स / 13.स / 14.द / 15.ब

Comments