Posts

Showing posts from April, 2022
 हिंदी साहित्य प्रश्नोत्तर - 5 1) ‘एक भारतीय आत्मा’ नाम किस कवि को दिया गया ? अ) श्रीधर पाठक ब)बालकृष्ण शर्मा नवीन स)माखनलाल चतुर्वेदी द)सोहनलाल द्विवेदी           उत्तर- स 2) निराला ने अपने किस काव्य में भारतीय परंपरा के गौरवशाली मूल्यों की प्रतिष्ठा की है ? अ)परिमल ब) तुलसीदास  स)गीतिका द) अनामिका         उत्तर- ब 3) ‘आत्मजयी’ काव्य का रचियता इनमें से कौन है ? अ)धर्मवीर भारती ब)नरेश मेहता स) विजयदेव नारायण साही द)कुंवर नारायण          उत्तर- द 4) निम्नलिखित में से जगदीश चंद्र माथुर के द्वारा रचित नाटक है ? अ)कोणार्क ब) डॉक्टर स)सूखा सरोवर द)अंजू दीदी           उत्तर- अ 5) “पुष्टि मारग को जहाज जात है सो जाको कछु लेना होए सो लेउ” विट्ठलनाथ का यह कथन कब का है- अ)वल्लभाचार्य की मृत्यु पर ब) नंददास की मृत्यु पर स)सूरदास की मृत्यु पर  द)हरिराई की मृत्यु पर          उत्तर- स 6) ‘रोमांच’ किस प्रकार का अनुभव है ? अ) कायिक ब)वाचिक स)आहार द)सात्विक    ...
रीतिकाल के प्रमुख कवि    1. चिंतामणि त्रिपाठी – ये रत्नाकर त्रिपाठी के पुत्र तथा तिकवाँपुर ,जिला- कानपुर के निवासी थे | परम्परा से प्रसिद्ध है कि भूषण ,मतिराम तथा जटाशंकर इनके भाई थे जो प्रसिद्ध कवि भी थे | इस पर भी विद्वानों में विवाद है |इनका जन्म काल 1609 ई. के लगभग तथा मृत्यु काल 1680-85 ई. के आस –पास है | ये सूर्यवंशी शाहजी भोसला ,शाहजहाँ तथा दारा शिकोह के आश्रम में रहे | इनकी रचना निम्न है ‌- 1. छंद विचार पिंगल 2. काव्य विवेक 3. कविकुलकल्पतरु 4. काव्य प्रकाश 5. रामायण 2. केशवदास [1555 ई. -1617 ई. ] – आचार्य केशव दस का ओरछा नरेश महराज रामसिंह के भाई इंद्रजीत सिंह की सभा में रहते थे | जहां उन्हे वहाँ बहुत सम्मान मिलता था | ये ब्राह्मण कृष्ण दत्त के पौत्र और काशीनाथ के पुत्र थे | पं. विश्वनाथ प्रसाद मिश्र केशव को प्रथम आचार्य मानते है |केशव ने पहली बार काव्यांगों पर विचार किया तथा संस्कृत की परम्परा की स्थापना भी पहली बार की है | आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने केशव की कविता में दुरुहता और अस्पष्टता का आरोप लगाया है तथा केशव को “ कठिन काव्य का प्रेत “ कहा जाता है |केशव कवि और आचार...

हिमाचल सामन्य ज्ञान - 1

  » शाब्दिक अर्थ:- 'हिमाचल' शब्द 'हिम' और 'अचल' शब्दों से मिलकर बना हैं। हिम का अर्थ हैं बर्फ और अचल का अर्थ है पर्वत अर्थात हिमाचल बर्फ का पर्वत अथवा बर्फ से घिरा पर्वत है। » स्थिति (भौगोलिक): हिमाचल प्रदेश पश्चिमी हिमालय पर्वत-शृंखला में बसा हुआ है। » हिमाचल की सीमाएं 1170 किमी॰ है, जो दक्षिण में हरियाणा, उत्तर में जम्मू-कश्मीर से, पश्चिम मेन पंजाब से, पूर्व मेन तिब्बत(चीन), तथा दक्षिण-पूर्व मेन उतराखंड से लगती है।  » पंजाब राज्य की सीमा हिमाचल के सर्वाधिक 5 जिलों को स्पर्श करती है। » हिमाचल के कांगड़ा और मंडी जिले सर्वाधिक 6 जिलों की सीमाओं को स्पर्श करते हैं।  » चम्बा और सिरमौर न्यूनतम 2 जिलों की सीमाओं को स्पर्श करते हैं।  » हिमाचल का कुल क्षेत्रफल 55,673 वर्ग किमी॰ है। » यह भारत के क्षेत्रफल का 1.7% है। » क्षेत्रफल की दृष्टि से हिमाचल देश के 29 राज्यों में (तेलंगाना निर्माण के बाद) 18वें स्थान पर है। » 2011 की जनगणना के अनुसार हिमाचल की जनसंख्या 68,64,602 है। » यह देश की जनसंख्या का...