5000 हिंदी साहित्य के वन लाइनर प्रश्न -10

 Exam vivechna

Hindi sahitya one liner - 10

❣हिंदी साहित्य : प्रमुख तथ्य ❣


★देवकीनंदन खत्री के पुत्र दुर्गादास खत्री ने उनके उपन्यास भूतनाथ को पूर्ण किया था।


★प्रेमचंद का अपूर्ण उपन्यास मंगलसूत्र है।


★जयशंकर प्रसाद का अपूर्ण उपन्यास इरावती है।


★निराला का अपूर्ण उपन्यास चमेली और इंदुलेखा है।


★अणुभाष्य वल्लभाचार्य की रचना है। जिसे वह पूरा नहीं कर सके थे बाद में उनके पुत्र विट्ठलनाथ ने उसे पूरा किया।


★पऊम चरिउ स्वयंभू पूरा नहीं कर सके थे। जिसे उनके पुत्र त्रिभुवन ने पूरा किया।


★पृथ्वीराज रासो को चंदबरदाई पूरा नहीं कर सके थे और युद्ध पर जाते वक्त इसे अपने पुत्र जल्हड़ हाथ में देकर चले गए थे। जिसे बाद में जल्हड़ ने पूरा किया।


★फणीश्वर नाथ रेणु का अपूर्ण उपन्यास राम रतन राय है।


★भारतेंदु का अधूरा नाटक जिसे राधा कृष्ण दास ने पूरा किया का क्या नाम था : सती प्रताप


★मोहन राकेश के अपूर्ण नाटक पैरों तले जमीन को किसने पूरा किया : कमलेश्वर


★जयशंकर प्रसाद कृत अपूर्ण नाट्य कृति है : अग्नि मित्र


★ रामविलास शर्मा ने भारतेंदु के संदर्भ में कहा था- 


"उस गद्य में अक्सर शहरी नफासत की कमी है। उसमें भदेसपन है। जिंदादिली में उसका मुकाबला नहीं है। नींद से उठने वाली एक नई जाति का जयघोष उसमें सुनाई पड़ता है।"


Comments

Popular posts from this blog

ज्ञानपीठ पुरस्कार हिंदी 2025

Hindi Sahitya Practice Set - 1