Hindi sahitya mock test - 5
Hindi sahitya mock test - 5
ExamVivechna
1. रसखान कृत रचनाएँ है ?
(अ) सुजान रसखान, दानलीला
(ब) अष्टयाम (स) प्रेमवाटिका
(द) उपर्युक्त सभी
2. मीराँकृत रचनाएँ है ?
(अ) मल्हार राग, रागगोविन्द, रूक्मिणीमंगल
(ब) नरसीजी का मायरा, सत्याभामानुरूप मीरा की गरबी
(स) नरसी मेहता की हूण्डी, गीत गोविन्द की टीका
(द) उपर्युक्त सभी
3. रहीम कृत रचनाएँ है ?
(अ) खेट-कौतुमजातकम, मदनाष्टक, नगरशोभा
(ब) बरवैनायिका भेद, दोहावली, सतसई
(स) रास पंचाध्यायी, शृंगार सोरठा
(द) उपर्युक्त सभी
4. कृष्ण के सुदर्शन चक्र का अवतार किसे माना गया है ?
(अ) चैतन्यमहाप्रभु (ब) निम्बार्काचार्य
(स) हितहरिवंश को (द) नंददास को
5. किस वैष्णव आचार्य का एक नाम ’आनंदतीर्थ’ भी है ?
(अ) निम्बार्काचार्य (ब) चैतन्य महाप्रभु
(स) रामानंद (द) श्री मध्वाचार्य
6. ’आचार्यों की छाप ली हुई आठ वीणाएँ श्री कृष्ण की प्रेमलीला का कीर्तन करने उठी, जिसमें सबसे ऊंची, सुरीली और मधुर तान अंधे कवि सूरदास की वीणा की थी’ सूरदास के लिए कथन किसका है ?
(अ) डाॅ. नगेन्द्र
(ब) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(स) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(द) रामस्वरूप चतुर्वेदी
7. नंददास कृत ’रासपंचाध्यायी’ किस छंद में है ?
(अ) सोरठा (ब) उल्लाला
(स) रोला (द) हरी रितिका
8. ’दोऊ भरम में करेवन की टेक, राम-राम हिन्दू कहे, तुर्क सलामालेक’ पद के रचयिता है ?
(अ) बनारसी दास (ब) विट्लनाथ
(स) रहीम (द) ध्रुवदास
9. ’संदेशो देवकी सो कहियो हो तो धाय तिहारे सुत की दया करत ही रहिबो’ पद के रचयिता है ?
(अ) परमानंददास (ब) कृष्णदास
(स) सूरदास (द) नंददास
10. सुमेलित कीजिए –
(आचार्य) (जन्म स्थान)
(क) शंकराचार्य 1. तिरूपतिनगर, आन्ध्रप्रदेश
(ख) रामानुजाचार्य 2. वेल्लरी जिले में, मद्रास
(ग) निम्बार्काचार्य 3. कन्नङ जिले के उडिपि नगर में
(घ) माध्वाचार्य 4. केरल के कलादी ग्राम में
कूट –
क ख ग घ
(अ) 4 1 3 2 (ब) 4 1 2 3 ✔️
(स) 1 4 2 3 (द) 4 1 3 2
उत्तर ➜
1.द / 2.द / 3.द / 4.ब / 5.द
6.ब / 7.स / 8.अ / 9.स / 10.ब
Comments
Post a Comment