Hindi sahitya mock test - 6
Exam vivechna
Hindi sahitya mock test - 6
1. ’निसदिन बरसत नैन हमारे सदा रहत पावस ऋतु हम पै, जब ते श्याम सिधारे’ पद के रचयिता है ?
(अ) सूरदास (ब) नंददास
(स) परमानंददास (द) कृष्णदास
2. कृष्ण का सर्वप्रथम उल्लेख किसमें मिलता है ?
(अ) उपनिषद में (ब) ऋग्वेद में
(स) पुरान में (द) महाभारत में
3. सुमेलित कीजिए ?
(कवि) (जीवनकाल)
(क) कुम्भन दास 1. सन् 1496-1578 ई.
(ख) कृष्णदास 2. सन् 1468 -1583 ई.
(ग) चर्तुभुज दास 3. सन् 1530-1585 ई.
(घ) नंददास 4. सन् 1533-1583 ई.
कूट –
क ख ग घ
(अ) 2 1 3 4 (ब) 1 2 4 3
(स) 4 2 3 1 (द) 2 4 3 1
4. सूरदास का जन्म कहाँ हुआ था ?
(अ) दिल्ली के निकट सीही ग्राम में
(ब) जायस में
(स) बाँदा जिले के राजापुर ग्राम में
(द) कन्नौज में
5. ’अष्टछाप और वल्लभ सम्प्रदाय’ नामक पुस्तक के रचयिता है ?
(अ) दीनदयाल गुप्त (ब) मिश्रबंधु
(स) रामकुमार वर्मा (द) हरिप्रसाद शास्त्री
6. ’चौरासी वैष्णव की वार्ता’ के रचयिता है ?
(अ) यदुनाथ (ब) हरिराय
(स) गोकुलदास (द) विट्ठलनाथ
7. ’जब तुम मदन मोहन करि टैरो, यह सुनी कै छर जाऊँ हौ तौ तेरे घर को ठाढ़ी, सूरदास मेरो नाऊँ’ पंक्तियों के रचयिता है ?
(अ) परमानंद दास (ब) चतुर्भुज दास
(स) सूरदास (द) कृष्णदास
8. सूरदास की वल्लभाचार्य से भेंट किस घाट पर हुई थी ?
(अ) काशीघाट (ब) गऊ घाट
(स) गंगा घाट (द) यमुना घाट
9. सूरदास से सम्बन्धित संगत कथन है ?
(अ) सूरदास कृत ’सूरसागर’ का उपजीव्य ग्रंथ ’भागवत पुराण’ है।
(ब) ’सूरसागर’ की रचना भागवत की पद्धति पर द्वादश स्कंधों में हुई है।
(स) सूर की दृष्टि ’कृष्ण के लोकरंजक’ रूप पर ही अधिक रही है।
(द) उपर्युक्त सभी
10. ’साहित्य लहरी’ में कितने दृष्टकूट पदों का संग्रह है ?
(अ) 110 पद (ब) 112 पद
(स) 118 पद (द) 125 पद
उत्तर ➜
1.अ / 2.ब / 3.अ / 4.अ / 5.अ
6.स / 7.स / 8.ब / 9.द / 10.स
Comments
Post a Comment