Posts

Showing posts from June, 2022
हिंदी उपन्यास महत्वपूर्ण प्रश्न  91. उपन्यासों के सम्बन्ध में कौन-सा कथन सत्य है ? क. आँचलिक उपन्यास का उद्देश्य अँचल विशेष की कथा प्रस्तुत करना है। ख. आँचलिक उपन्यासों के लिखे जाने की परम्परा स्वतन्त्रता के पश्चात् शुरू हुई। ग. ’मैला आँचल’ एक आँचलिक उपन्यास है। घ. ’परती परिकथा’ रेणु जी का उपन्यास है। कूटः (अ) केवल क (ब) क और ख (स) क, ख और ग (द) ये सभी 92. द्विवेदीयुगीन रचनाओं का प्रकाशन वर्ष के अनुसार सही अनुक्रम है (अ) साकेत, यशोधरा, जयभारत, द्वापर (ब) साकेत, जयभारत, द्वापर, यशोधरा (स) साकेत, यशोधरा, द्वापर, जयभारत (द) साकेत, द्वापर, यशोधरा, जयभारत 93. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः क. ’शेखरः एक जीवनी’ उपन्यास में स्वाधीनता पूर्व की परिस्थितियों का परिचय मिलता है। ख. अज्ञेय ने अंहभाव, भय तथा काम भावना का चित्रण उपन्यास में किया है। ग. इस उपन्यास की भाषा सांस्कृतनिष्ठ तथा क्लिष्ट है। घ. अज्ञेय ने इस उपन्यास में पात्रों के चरित्रांकन में कल्पना का सहारा लिया है। उपरोक्त कथनों में से असत्य कथन कौन-से है ? (अ) क, ग और घ (ब) क, ख और ग (स) ग और घ (द) क और ग 94. स्थापना (क) आपहुदरी आत...
 हिंदी साहित्य का इतिहास-भक्तिकाल आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने संवत् 1375 वि. से 1700 वि . तक के काल -खण्ड को भक्तिकाल कहा है। भक्ति शब्द का उल्लेख सर्वप्रथम श्वेताश्वतर उपनिषद् में किया गया. ‘भजसेवायाम् ‘ धातु में ‘ क्तिन ‘ प्रत्यय लगने से भक्ति शब्द निर्मित हुआ है , जिसका अर्थ है – सेवा। अब यह शब्द भगवत प्रेम के अर्थ में रूढ हो गया है।भगवत प्रेम से अर्थ है ईश्वर के प्रति परम अनुराग। ♦ग्रियर्सन- इन्होंने भक्तिकाल को ‘ धार्मिक पुनर्जागरण ‘ की संज्ञा दी है। इन्होंने ही भक्तिकाल को ‘ स्वर्णकाल ‘ की संज्ञा दी है। उन्होंने भक्तिकाल को ‘ बिजली की कौंध के समान ‘ त्वरित उत्पन्न माना है। रामविलास शर्मा ने भक्तिकाल को ‘ लोकजागरण ‘ की संज्ञा दी है। आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने भक्तिकाल को ‘ पूर्व मध्यकाल की संज्ञा ‘ दी है। मिश्रबंधुओं ने भक्तिकाल को ‘ मध्यम काल ‘ की संज्ञा दी है। आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने “चिंतामणि भाग 1” के निबंध “श्रद्धा और भक्ति” में प्रेम तथा श्रद्धा के योग को *भक्ति कहां है. ✅प्रस्थानत्रयी में निम्नलिखित रचनाएं आती है– १ उपनिषद २ गीता ३ ब्रह्मसूत्र इन तीनों में भागवत पुराण को ...

हिंदी साहित्य प्रश्नोत्तरी - 8

 21. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है ? (अ) रीतिबद्ध धारा के कवियों ने लक्षण ग्रन्थों की रचना की है। (ब) रीतिबद्ध धारा के कवियों को आचार्य कवि कहा जाता है। (स) बिहारी रीतिसिद्ध धारा के प्रतिनिधि कवि है। (द) केशव रीतिमुक्त धारा के कवि है। 22. काव्य प्रयोजन के सन्दर्भ में कौन-सा कथन असत्य है ? (अ) काव्य प्रयोजन से तात्पर्य काव्य रचना के उद्देश्य से होता है (ब) काव्य रचना में रचनाकार का कोई उद्देश्य निहित नहीं होता है (स) भरतमुनि ने धर्म, यश, आयु का साधक, हितकारक आदि को काव्य प्रयोजन माना (द) काव्य प्रयोजन का मुख्य उद्देश्य धर्मार्थ, काम व मोक्ष की प्राप्ति रहा है 23. भट्टनायक के अनुसार, रस न तो प्रतीत होता है, न उत्पन्न होता है और न ही अभिव्यक्त होता है। भट्टनायक के रस सूत्र सम्बन्धी मत को क्या कहा जाता है ? (अ) अभिव्यक्तिवाद        (ब) उत्पत्तिवाद (स) भोगवाद                   (द) अनुमितिवाद 24. ’काव्य गुण’ के सन्दर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन असत्य है ? (अ) दोषों का विपर्यय ही गुण होते हैं (ब) भरतमुनि ने अप...