हिंदी साहित्य प्रश्नोत्तर - 5
1) ‘एक भारतीय आत्मा’ नाम किस कवि को दिया गया ?
अ) श्रीधर पाठक
ब)बालकृष्ण शर्मा नवीन
स)माखनलाल चतुर्वेदी
द)सोहनलाल द्विवेदी
उत्तर- स
2) निराला ने अपने किस काव्य में भारतीय परंपरा के गौरवशाली मूल्यों की प्रतिष्ठा की है ?
अ)परिमल
ब) तुलसीदास
स)गीतिका
द) अनामिका
उत्तर- ब
3) ‘आत्मजयी’ काव्य का रचियता इनमें से कौन है ?
अ)धर्मवीर भारती
ब)नरेश मेहता
स) विजयदेव नारायण साही
द)कुंवर नारायण
उत्तर- द
4) निम्नलिखित में से जगदीश चंद्र माथुर के द्वारा रचित नाटक है ?
अ)कोणार्क
ब) डॉक्टर
स)सूखा सरोवर
द)अंजू दीदी
उत्तर- अ
5) “पुष्टि मारग को जहाज जात है सो जाको कछु लेना होए सो लेउ” विट्ठलनाथ का यह कथन कब का है-
अ)वल्लभाचार्य की मृत्यु पर
ब) नंददास की मृत्यु पर
स)सूरदास की मृत्यु पर
द)हरिराई की मृत्यु पर
उत्तर- स
6) ‘रोमांच’ किस प्रकार का अनुभव है ?
अ) कायिक
ब)वाचिक
स)आहार
द)सात्विक
उत्तर- द
7) कवि जयशंकर प्रसाद ने किस कवि के बारे में यह लिखा -”मानवता को सदय राम का रूप दिखायाl” ?
अ)निराला के
ब)तुलसीदास के
स)केशवदास के
द)मैथिली शरण गुप्त की
उत्तर- ब
8) “घूंघट का पट खोल रे तो को मिलेंगे l घट- घट में वोही साई रमता, कटुक वचन मत बोल रेl l” किस कवि की रचना है ?
अ) दादू दयाल
ब)कबीर दास
स)रेदास
द)मीराबाई
उत्तर-ब्
9) निम्नलिखित में से ऐसे कौन से कवि हैं ,जिन्हें प्रत्येक दोहे के लिए ‘अशर्फी ‘इनाम में मिलती थी ?
अ) रहीम
ब)चिंतामणि
स)केशवदास
द) बिहारी
उत्तर- द
10) "इनका सा अर्थसौष्ठव और नवोन्मेष बिरला कवियों में ही मिलता है" शुक्ल ने किसके बारे में कहा है?
अ)केशव
ब)चिंतामणि
स)देव
द)घनानंद
उत्तर- स
11) किस कवि के दोहो को शुक्ल ने “हिंदी साहित्य का रत्न” कहा है ?
अ) बिहारी
ब) तुलसीदास
स) देव
द) कबीर
उत्तर- अ
12) भाषा भूषण’ रचना है?
अ) जसवंत सिंह
ब) भूषण
स) मतिराम
द) बेनी प्रवीन
उत्तर- अ
13) बलचनामा किसकी रचना है?
अ )शमशेर बहादुर सिँह
ब) नागार्जन
स) कमलेशवर
द) नामवर सिँह
उत्तर- ब
14) रामचंद्र शुक्ल की सर्वप्रथम सैद्धांतिक आलोचना मानी जाती है?
अ)काव्य में रहस्यवाद
ब)रस मीमांसा
स)जायसी ग्रंथावली
द)भ्रमरगीतसार
उत्तर- अ
15) ‘कितने पाकिस्तान’ नामक उपन्यास के लेखक हैं ?
अ) राजेन्द्र कुमार
ब) कमलेश्वर
स) सत्य प्रकाश मिश्र
द) खुशवन्त सिंह
उत्तर-ब
16) ‘सुहाग के नूपुर’ के रचयिता हैं ?
अ) निराला
ब) मोहन राकेश
स) अमृत लाल नागर
द) प्रेमचन्द
उत्तर-स
17) ‘आधुनिक काल में गद्य का आविर्भाव सबसे प्रधान घटना है’-यह कथन किसका है?
अ) महावीर प्रसाद द्विवेदी
ब) रामचन्द्र शुक्ल
स) रामविलास शर्मा
द) नन्द दुलारे बाजपेई
उत्तर-ब
18) मसि कागद छुयो नहीं कलम गही नहिं हाथ।
प्रस्तुत पंक्ति के रचयिता हैं ?
अ) दादू दयाल
ब) कबीरदास
स) रैदास
द) सुन्दर दास
उत्तर- ब
19) अपभ्रंश में कृष्ण काव्य के प्रणेता हैं ?
अ) पुष्पदन्त
ब) शालिभद्र सूरि
स) स्वयंभू
द) हरिभद्र सूरि
उत्तर- अ
20) निम्नलिखित में से राजस्थान का प्रसिद्ध हिंदी कवि है-
अ)ऋतुराज
ब)भगवत रावत
स)चंद्रकांत देवताल
द)आलोक धन्वा
उत्तर- अ
21 ) महादेवी वर्मा का “जाग तुझको दूर जाना” गीत हमें क्या प्रेरणा देता है ?
अ) अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ने की
ब) प्रेम करने की
स) आराम करने की
द) रात भर किसी काम के लिए जागने की
उत्तर- अ
22) निम्नलिखित में से एक लोकोक्ति है ?
अ)थूक कर चाटना
ब) घड़ों पानी पड़ना
स)हाथ पैर मारना
द)कंगाली में आटा गीला
उत्तर- द
23) प्रेमचंद के किस कहानी में भारतीय शिक्षा पद्धति की खिल्ली उड़ाई गई है-?
अ)नमक का दरोगा
ब)बड़े घर की बेटी
स)बड़े भाई साहब
द)ईदगाह
उत्तर- स
24) धर्मवीर भारती का, ‘अंधा युग’ नाटक ने हिंदी रंगमंच को नई दिशा दी -यह कृति नाटक की किस विधा के अंतर्गत आती है ?
अ)ध्वनि रूपक
ब)काव्य नाटक
स)प्रहसन
द)पौराणिक नाटक
उत्तर- ब
25) आधुनिककाल को गद्यकाल किसने कहा ?
अ ) आचार्य शुक्ल
ब) डॉ० नगेन्द्र
स) हजारीप्रसाद द्विवेदी
द) रामस्वरूप चतुर्वेदी
उत्तर- अ
Comments
Post a Comment