हिमाचल सामन्य ज्ञान - 1

 

» शाब्दिक अर्थ:- 'हिमाचल' शब्द 'हिम' और 'अचल' शब्दों से मिलकर बना हैं। हिम का अर्थ हैं बर्फ और अचल का अर्थ है पर्वत अर्थात हिमाचल बर्फ का पर्वत अथवा बर्फ से घिरा पर्वत है।

» स्थिति (भौगोलिक): हिमाचल प्रदेश पश्चिमी हिमालय पर्वत-शृंखला में बसा हुआ है।

» हिमाचल की सीमाएं 1170 किमी॰ है, जो दक्षिण में हरियाणा, उत्तर में जम्मू-कश्मीर से, पश्चिम मेन पंजाब से, पूर्व मेन तिब्बत(चीन), तथा दक्षिण-पूर्व मेन उतराखंड से लगती है।

 » पंजाब राज्य की सीमा हिमाचल के सर्वाधिक 5 जिलों को स्पर्श करती है।

» हिमाचल के कांगड़ा और मंडी जिले सर्वाधिक 6 जिलों की सीमाओं को स्पर्श करते हैं।

 » चम्बा और सिरमौर न्यूनतम 2 जिलों की सीमाओं को स्पर्श करते हैं। 

» हिमाचल का कुल क्षेत्रफल 55,673 वर्ग किमी॰ है।

» यह भारत के क्षेत्रफल का 1.7% है।

» क्षेत्रफल की दृष्टि से हिमाचल देश के 29 राज्यों में (तेलंगाना निर्माण के बाद) 18वें स्थान पर है।

» 2011 की जनगणना के अनुसार हिमाचल की जनसंख्या 68,64,602 है।

» यह देश की जनसंख्या का 0.57% है। 2001 में यह 0.59% था।

» जनसंख्या की दृष्टि से 29 राज्यों में हिमाचल 21वें स्थान पर है। हिमाचल ओवरऔल (29 राज्य + 7 केन्द्र्शाषित = 36) 22वें स्थान पर है। क्यूंकि दिल्ली जोकि राज्य नहीं है उसकी जनसंख्या हिमाचल से ज्यादा है।

» हिमाचल का गठन 15 अप्रैल 1948 को 30 छोटी-बड़ी रियासतों को मिलाकर किया गया।

» 1948 से 1951 तक हिमाचल मुख्य आयुक्त क्षेत्र था।

»  1951 को हिमाचल को 'ग' श्रेणी का राज्य बनाया गया।

» 1956-1971 तक हिमाचल को केंद्र शासित राज्य बनाया गया।

» 25 जनवरी 1971 को इसे पूर्ण राज्य का दर्जा प्रदान किया गया और यह देश का 18वां राज्य बना।

» हिमाचल में मुख्यतः 5 नदियाँ चिनाब, रावी, व्यास, सतलुज और यमुना बहती है।

» सतलुज लंबाई में प्रदेश की सबसे बड़ी नदी है और यमुना सबसे छोटी नदी है।

» जल घनत्व के आधार पर चिनाब नदी हिमाचल की सबसे बड़ी नदी है।

» हिमाचल प्रदेश में 12 जिलें हैं। प्रत्येक जिले का अपना ही महत्व है। है

» जनसंख्या के आधार पर कांगड़ा जिला का सबसे बड़ा है।

» क्षेत्रफल के आधार पर लाहौल-स्पीति है।

» हमीरपुर (क्षेत्रफल) जिला सबसे छोटा जिला है।


Comments

Popular posts from this blog

ज्ञानपीठ पुरस्कार हिंदी 2025

Hindi Sahitya Practice Set - 1