HP PGT hindi के लिए 5000 महत्वपूर्ण प्रश्न, Part - 1
1- "व्यक्तिवादी काव्य" या "वैयक्तिक कविता" के नाम से जाना जाता है ? -- हालावाद 2- "इस काव्य में समग्रतः एवं संपूर्णतः वैयक्तिक चेतनाओं को ही काव्यमय स्वरों और भाषा में संजोया गया है।" यहाँ किस काव्य के बारे में कहा गया है ? -- हालावादी काव्य के बारे में 3- "नव्य-स्वछंदतावाद" के नाम से जाना जाता है ? -- हालावाद 4- "उन्मुक्त प्रेमकाव्य" या "प्रेम व मस्ती के काव्य" के नाम से जाना जाता है ? -- हालावादी काव्य 5- "इसमें अपनी ही मस्ती, अल्हड़ता एवं अक्खड़ता है।" किसमें ? -- हालावादी काव्य में 6- हालावादी काव्य पर किसका प्रभाव है ? -- फारसी साहित्य का / उमरखैयाम का 7- "क्षयी रोमांस का कवि" कहा जाता है ? -- हरिवंश राय बच्चन को 8- "प्रेम और रोमांस का कवि" कहा जाता है ? -- रामेश्वर शुक्ल अंचल को 9- मांसलवाद के प्रवर्तक माने जाते है ? -- रामेश्वर शुक्ल अंचल 10- "इनके काव्य में रोमांस तो है लेकिन निराशा और दुःख जनित।" किसके बारे में कहा गया है ? -- नरेन्द्र शर्मा के 11- हालावाद के प्रवर्तक माने जाते ...