5000 हिंदी साहित्य के वन लाइनर प्रश्न -5


Target  LT Commission 2022

1.शिव सिंह सेंगर तथा ग्रियर्सन के इतिहास ग्रंथों को ‘वृत्त संग्रह’ कहा?

- आचार्य शुक्ल

2.हिंदी साहित्य के इतिहास का इतिवृत्तात्मक और तुलनात्मक लेखन किस ग्रंथ में हुआ है?

- मिश्रबंधु विनोद 


3.हिंदी साहित्य के विकास क्रम का निर्धारण चारण काव्य, धार्मिक काव्य, प्रेमकाव्य और दरबारी काव्य के रूप में किसने किया?

- ग्रियर्सन ने

4.हिंदी साहित्य का इतिहास दर्शन रचित है~~ नलिन विलोचन शर्मा


5.’हिंदी के विधेयवादी साहित्य इतिहास के आदम प्रवर्तक शुक्ल जी नहीं ग्रियर्सन है’ कथन है~~ नलिन विलोचन शर्मा

6. ग्रियर्सन ने हिंदी साहित्य के इतिहास लेखन में सर्वाधिक सहायता ‘शिवसिंह सरोज’ से ली है


7.हिंदी साहित्य के इतिहास का प्रस्थान बिंदु शिव सिंह सिंगर कृत ‘शिवसिंह सरोज’ है

8.इस्तवार द ला लितरेव्यूर ऐंदुई ए ऐन्दुस्तानी के प्रथम भाग में 738 कवि और लेखक है इनमें हिंदी कवियों की संख्या है~~72


9.हिंदी साहित्य के इतिहास के सर्वप्रथम लेखक गार्सा द तासी है

10.’कालिदास हजारा’ रचित है~~ कालिदास त्रिवेदी


11. स्वयंभू (693 ईस्वी)को हिंदी का प्रथम कवि माना है~~ डॉ. रामकुमार वर्मा

12.सरहपा को हिंदी का प्रथम कवि माना~~ राहुल सांकृत्यायन व नगेंद्र


13.डॉ. नगेंद्र ने हिंदी साहित्य का वृहत इतिहास को कितने भागों में संकलित किया है~~10 भाग

14.हिंदी साहित्य का आधुनिक इतिहास रचित है~~अज्ञेय


15.’हिंदी साहित्य की कहानी’ रचित है~~ प्रभाकर माचवे

16.’हिंदी साहित्य का वैज्ञानिक इतिहास’ लिखा~~ गणपतिचन्द्र गुप्त


17.पुष्य या पुण्ड(613 ईस्वी) को हिंदी का प्रथम कवि माना~~ डॉ. शिवसिंह सेंगर

18.राजा मुंज (993 ईस्वी) को हिंदी का प्रथम कवि माना~~गुलेरी ओर शुक्ल ने


19.अब्दुल रहमान(12 वीं शती) को हिंदी का प्रथम कवि माना~~ हजारी प्रसाद द्विवेदी

20.आदिकाल का चारण काल नामकरण किया~~ ग्रियर्सन ने


21.शालिभद्र सूरि(1184 ईस्वी) को हिंदी का प्रथम कवि माना~~डॉ गणपति चंद्र गुप्त

22.विद्यापति को हिंदी का प्रथम कवि माना~~ डॉ. बच्चन सिंह


23.वीरगाथा काल को आदिकाल नामकरण करने का श्रेय आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी को जाता है।

वैसे आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने भी दोहरे नामकरण की प्रवृत्ति को अपनाते हुये इसे वीरगाथा काल और आदिकाल नाम दिया ।

24.आदिकाल को शून्यकाल कहा~~ डॉ. गणपति चंद्र गुप्त


25.गार्सा द तासी ने इस्तवार द ला लितरव्यूर ऐंदुई ऐन्दुस्तानी फ्रेंच भाषा मे लिखा गया

26.हिंदी भाषा में लिखा गया हिंदी साहित्य के इतिहास का प्रथम ग्रंथ~~ शिवसिंह सरोज


27.काल विभाजन और नामकरण का प्रथम प्रयास किया~~ग्रियर्सन

28.आदिकाल को आदिकाल कहा~~ हजारी प्रसाद द्विवेदी


29.आदिकाल को बीजवपन काल किसने कहा~~ महावीर प्रसाद द्विवेदी

30.हिंदी काव्यधारा की रचना की~~ राहुल सांकृत्यायन


31.विश्वनाथ प्रसाद द्वारा रचित ग्रंथ ‘हिंदी साहित्य का अतीत’ के कितने भाग हैं?

- 2

32.आदिकाल को "अंधकार काल"किसने कहा है?

- डॉ. कमल कुलश्रेष्ठ


33.आदिकाल का नामकरण *सिद्ध सामंत काल* किसने किया?

- राहुल सांकृत्यायन

34.आदिकाल को "वीरकाल" की संज्ञा किसने दी ?

- विश्वनाथ प्रसाद मिश्र


35.मिश्रबंधु विनोद इतिहास खंड के कितने भाग है ?

- 4

36. किसे ‘ छप्पय का राजा’ कहा गया है?

- चंदवरदाई

37.देवसेन द्वारा रचित श्रावकाचार रचना का समय 933 ईस्वी माना गया है इसमें 250 दोहे हैं इसमें किस धर्म का जिक्र है?

 - गृहस्थ धर्म का वर्णन है

38.बीसलदेव रासो पूर्णतः नहीं है यह अधूरी रचना प्राप्त है।

39. रामचंद्र शुक्ल पृथ्वीराज रासो को जाली ग्रन्थ मानते हैं।

40. बीसलदेव रासो की नायिका राजमती है

41.’आल्हखंड’ को सर्वप्रथम सन 1865 में फर्रुखाबाद के श्रृंगारिक कलेक्टर चार्ल्स इलियट ने प्रकाशित करवाया।

42.परमाल रासो वीर रस प्रधान रचना है।

43.पृथ्वीराज रासो का प्रधान रस वीर तथा इसका सहयोगी रस श्रृंगार है।

44.आदिकाल के प्रधान साहित्यिक प्रवृति वीरगाथात्मक है

45.रासो ग्रंथों में पृथ्वीराज रासो सर्वाधिक विवादित ग्रंथ है।

46.डॉ.वूलर सर्वप्रथम पृथ्वीराज रासो को विवादास्पद घोषित करते हुए 1893 ईस्वी में इसके प्रकाशन पर रोक लगाई।

47.आचार्य शुक्ल के अनुसार हिंदी का प्रथम महाकाव्य पृथ्वीराज रासो और प्रथम महा कवि चंदबरदाई है

48.अन्तस्साधनात्मक अनुभूतियों का संकेत करने वाली भाषा को संध्या भाषा कहा गया।

49.सरहपा को सहजयान का प्रवर्तक कहा जाता है।

50.धनपाल कृत ‘भविष्यत कहा’ को विंटरनितज़ महोदय ने रोमांटिक महाकाव्य माना है।

51.आदिकालीन साहित्य में गद्य का प्राचीनतम ग्रंथ उद्योतन सूरी कृत ‘कुवलयमाल कहा’ है।

52.बीसलदेव रासो मुक्तक काव्य है।

53.राहुल संकृत्यायन ने हमीररासो के छंदों को ‘जज्जल’ नामक कवि की रचना घोषित किया है।

54.भारतीय भाषा में रचित इस्लाम धर्मावलंबी कवि की प्रथम रचना ‘संदेशरासक’ है।

55.संदेशरासक के रचयिता अब्दुल रहमान हैं।

56.आचार्य शुक्ल ने आदिकाल में देशभाषा काव्य में कितनी पुस्तकों की संख्या मानी है?

- 8

57.” जनता की चित्तवृत्ति का संचित प्रतिबिंब ही साहित्य हैं “यह माना है?

-  शुक्ल


58.” भाषा सर्वेक्षण “के रचयिता है?

- जॉर्ज ग्रियर्सन

59. पृथ्वीराज रासो कितने प्रकार के छंदों में लिखा गया है?

- 68


60. उपदेश रसायन रास के रचयिता है?

- जिनदत्त सूरी

61.पृथ्वीराज रासो काव्य किस कोटि का है?

- वीरगाथा महाकाव्य”

62. हिंदी साहित्य का आलोचनात्मक इतिहास ” ग्रंथ के लेखक है?

- रामकुमार वर्मा

63. इतिहास लेखन की सबसे विकसित पद्धति है? 

- विधेयवादी पद्धति

64. विद्यापति ने कीर्तिलता को किस संवाद रूप में लिखा है? - - भृंग-भृंगी”

65. राठौड़ा री ख्यात” के रचयिता है?

- दयालदास

66. नाथों में “रसायनी” कौन थे?

- नागार्जुन

67. आध्यात्मिक रंग के चश्मे आजकल बहुत सस्ते हो गए हैं उन्हें चढ़ाकर कुछ लोगों ने गीतगोविंद के पद्यों को आध्यात्मिक संकेत बताया है वैसे ही विद्यापति के पद्यों को भी”- पंक्ति है?

- आचार्य रामचन्द्र शुक्ल

68. काफिर बोध, पंचअग्नि, दयाबोध,अष्ट चक्र व रसराह ग्रंथ है?

- गोरखनाथ

69. कयमास वध किस रचना का खंड है?

- पृथ्वीराज रासो

70. उक्ति व्यक्ति प्रकरण के रचयिता है?

- दामोदर शर्मा

71. “मनहुं कला ससीभान कला सोलह सो बनिय “- पंक्ति के रचनाकार हैं?

- चंदबरदाई

72. “राउलबेल”श्रृंगार परक चंपू काव्य के रचयिता है?

- रोडा कवि

73. अपभ्रंश भाषा का प्रथम कवि माना जाता है?

- स्वयंभू

74. स्वयं को ‘अभिमान मेरु’ किसने कहा? 

- पुष्पदंत


75. आदिकाल को संधिकाल एवं चारण काल किसने कहा?

- रामकुमार वर्मा

76. बौद्ध सिद्धों के पदों और दोहों को ‘ बौद्धगान ओ दोहा’ नाम से बांग्ला भाषा मे प्रकाशित किया?

- पंडित हरप्रसाद शास्त्री


77. ‘पुरुष परीक्षा’ किसकी संस्कृत में रचित रचना है?

- विद्यापति


78. रिठेमणि चरिउ के रचयिता है?

- स्वयंभू

79. कीर्तिलता की भाषा है?

- अवहट्ट


80.भू- परिक्रमा के रचयिता है?

- विद्यापति

81. जयमयंक जस चंद्रिका के रचयिता है~~ मधुकर कवि


» द्वाश्रव्य काव्य की रचना की है?

- हेमचंद्र

» ‘कुमारपाल प्रतिबोध’ गद्य पद्य में प्राकृत काव्य लिखा है?

-  सोमप्रभ सुरि

»  गोरखनाथ में किसके योग का सहारा लेकर ‘हठयोग’ का प्रवर्तन किया?

- पतंजलि

» ‘रत्नाकर जोपम कथा’ किस संप्रदाय का मानक ग्रंथ है?

-  सिद्धों का

» ” जिमि लोण बिलिज्जई पाणी एहि तिमि धरणी लई चित्त” कथन है?

- कणहप्पा

» “गंगा जऊना माझे बहई रे नाइ”है- उक्ति है?

-  डोम्भीपा

 » “काआ तरुवर पंच बिड़ाल” उक्ति है?

- लुइपा

»  सिद्धों में सबसे पुराने माने जाते हैं?

- सरहपा

» अपभ्रंश नाम पहले-पहल किसके शिलालेख में मिलता है?

- वल्लभी के राजा धारसेन द्वितीय

» "उस समय जैसे ‘गाथा’ या ‘गाहा’ कहने से प्राकृत का बोध होता था वैसे ही दोहा या दूहा कहने से अपभ्रंश का" कथन के लेखक है?

- रामचंद्र शुक्ल

 » ‘देशी नाममाला' किसकी रचना है?

- हेमचंद्र

» हजारी प्रसाद द्विवेदी, विश्वनाथ प्रसाद मिश्र तथा चंद्रबली पांडेय ने रासो की उत्पत्ति मानी है?

- रासक शब्द से 

» 'तोडने ही होंगे मठ और गढ सब' किसकी पंक्ति है? 

- मुक्तिबोध

» 'द्रुत झरो जगत के जीर्णपत्र' पंक्ति के रचनाकार हैं?

-  सुमित्रानन्दन पन्त

» उत्तर प्रियदर्शी किसकी गीति-नाट्यर चना है?

– अज्ञेय

» "केसव कहि न जाइका कहिए! देखत तब

रचना बिचित्र अति,समुझि मनहि मन रहिए!" किसकी पंक्ति है?

– तुलसीदास

» "रावरे रूपको रीति अनूप,

नयो नयो लागतज्यों ज्यों निहारिये" -किसकी पंक्ति है?

– घनानन्द

 » प्रसिद्ध हिन्दी पत्रिका 'कल्पना’ कहॉं से प्रकाशित

होती थी?

– हैदराबाद

» कोमल गांधार’ नाटक के रचनाकार कौन हैं?

– शंकर शेष

» 'मुक्ति का रहस्य’ नाटक किसकी कृति है?

– लक्ष्मीनारायण मिश्र

» 'हिन्दी साहित्य का वैज्ञानिक इतिहास’ किसकी कृति है?

– गणपतिचन्द्र गुप्त


०11. ’हिन्दी साहित्य का आलोचनात्मक

इतिहास’ के रचनाकार कौन हैं?

उत्तर——– डॉ0 रामकुमार वर्मा

०12. ’हिन्दी साहित्य की संवेदना का विकास’

किसकी रचना है?

उत्तर——-

रामस्वरूप चतुर्वेदी

०13. ’कवि कुछ ऐसी तान सुनाओ जिससे उथल पुथल मच

जाए’ किसकी पंक्ति है?

उत्तर——– बालकृष्ण शर्मा नवीन

०14. मध्यवाचार्य किस सम्प्रदाय के संस्थापक हैं?

उत्तर——– द्वैतवाद

०15. किन रचनाकारों की भाषा को

संधा भाषा कहा गया?

उत्तर——– बौद्ध-सिद्ध


०16. ’धिक् जीवन जो पाता ही आया विरोध

’ किसकी पंक्ति है?

उत्तर——– निराला

०17. ’दुःखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी’

किसकी कहानी है?

उत्तर——– चतुरसेन शास्त्री

०18. ’मधुप गुनगुना कर कह जाता’ किसकी पंक्ति है?

उत्तर——– जयशंकर प्रसाद

०19. ’मर्द साठे पर पाठे होते हैं।’ किसकी उक्ति है?

उत्तर——– प्रेमचंद

०20. ’ये उपमान मैले हो गये हैं’ किसकी पंक्ति है?

उत्तर——– अज्ञेय


०21. ’हम राज्य लिये मरते हैं’ किसकी काव्य-पंक्ति है?

उत्तर——– मैथिलशरण गुप्त

०22. ’हिन्दी व्याकरण’ किसकी रचना है?

उत्तर——– कामताप्रसाद गुरु

०23.’हिन्दी शब्दानुशासन’ किसने लिखा है?

उत्तर——– किशोरीदास वाजपेई

०24.’हिन्दी भाषा का उद्भव और विकास’ किसकी रचना है?

उत्तर——– उदय नारायण तिवारी

०25. ’देवीदीन’ मुंशी प्रेमचन्द के किस

उपन्यास का पात्र है?

उत्तर——– गबन


०26. ’प्रैक्टिकल क्रिटिसिज्म’ किसका ग्रन्थ है?

उत्तर——– रिचर्ड्स

०27. ’सेक्रेड वुड’ किसकी रचना है?

उत्तर——– टी.एस. इलियट

०28. ’लिरिकल बैलेडस’ किसने लिखा है?

उत्तर——– विलियम वर्ड्सवर्थ

०29. ’पोयटिक्स’ किसकी कृति है?

उत्तर——– अरस्तू

०30. ’जात पांत पूछै नहिं कोई’ किसकी पंक्ति है?

उत्तर——– रामानन्द

०31. ’प्रेम प्रेम ते होय प्रेम ते पारहिं पइए’ पंक्ति के

रचनाकार कौन हैं?

उत्तर——– सूरदास

०32. ’आधुनिक काल में गद्य का आविर्भाव सबसे प्रधान

घटना है’ किसका कथन है?

उत्तर——– आचार्य रामचन्द्र शुक्ल

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬

📚 हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्नोतर एक पंक्ति में ☢


●  सूरदास का काव्‍य किस भाषा में है।

उत्‍तर - ब्रजभाषा में ।

●  हिन्‍दी साहित्‍य सम्‍मेलन प्रयाग की स्‍थापना कब हुई ।

उत्‍तर - 1910 में ।

● संविधान की आठवीं अनुसूची में उल्‍लेखित भारतीय भाषाओं की संख्‍या है।

उत्‍तर - 22 


● हिन्‍दी की विशिष्‍ट बोली ब्रज भाषा किस रूप में सबसे अधिक प्रसिद्ध है।

उत्‍तर - काव्‍य भाषा ।

● देवनागरी लिपि किस लिपि का विकसित रूप है।

उत्‍तर - ब्राम्‍ही लिपि ।

●  रामायण महाभारत आदि ग्रन्‍थ कौन सी भाषा में लिखे गये है।

उत्‍तर - आर्यभाषा में ।

● विद्यापति की प्रसिद्ध रचना पदावली किस भाषा में लिखी गई है।

उत्‍तर - मैथिली में ।


● भारत में हिन्‍दी का संवैधानिक स्‍वरूप है।

उत्‍तर - राजभाषा । ।

● जाटू किस बोली का उपनाम है।

उत्‍तर - बॉगरू ।

●  ''एक मनई के दुई बेटवे रहिन'' यह अवतरण हिन्‍दी की किस बोली में है।

उत्‍तर - भोजपुरी से । 


● क्रिया विशेषण किसे कहते है। 

उत्‍तर - जिन शब्दों से क्रिया की विशेषता का ज्ञान होता है, उसे क्रिया विशेषण कहते है। 

जैसे – यहॉ , वहॉ , अब , तक आदि 


● अव्यय किसे कहते है। 

उत्‍तर - जिन शब्दों में लिंग , वचन , पुरूष , कारक आदि के कारण कोई परिवर्तन नहीं होता, उन्हें अव्यय कहते है। 

● अव्यय के सामान्यत: कितने भेद है। 

उत्‍तर - अव्यय के सामान्यत: 4 भेद है।

1.क्रिया विशेषण 

2.संबंधबोधक 

3.समुच्चोय बोधक 

4.विस्मचयादि बोधक 

● हिन्दी् में वचन कितने प्रकार के होते है। 

उत्‍तर - हिन्दी् में वचन 2 प्रकार के होते है।

1.एक वचन 

2.बहुवचन 


● वर्ण किसे कहते है। 

उत्‍तर - वह मूल ध्वनि जिसका और विभाजन नही हो सकता हो उसे वर्ण कहते है। 

जैसे - म , प , र , य , क आदि 

● वर्णमाला किसे कहते है। 

उत्‍तर - वर्णों का क्रमबद्ध समूह ही वर्णमाला कहलाता है। 

● शब्द किसे कहते है। 

उत्‍तर - दो या दो से अधिक वर्णों का मेल जिनका कोई निश्चित अर्थ निकलता हो उन्हे शब्द कहते है


● वाक्य किसे कहते है। 

उत्‍तर - दो या दो से अधिक शब्दों का सार्थक समूह वाक्य कहलाता है। 

● मूल स्वरों की संख्यां कितनी है। 

उत्‍तर - मूल स्वरों की संख्यां 11 होती है। 

● मूल व्यंजन की संख्यां कितनी होती है। 

उत्‍तर - मूल व्यंजन की संख्यां 33 होती है। 

● 'क्ष' ध्‍वनि किसके अर्न्‍तगत आती है। 

उत्‍तर - संयुक्‍त्‍ा वर्ण । 

● 'त्र' किन वर्णों के मेल से बना है। 

उत्‍तर - त् + र ।


📖  वन लाइनर तथ्य जो परीक्षा में जरूर आएंगे

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬

📌 सभी हिंदी प्रतियोगियों के लिए महत्वपूर्ण 


■"जहां बहुत कला होगी, परिवर्तन नहीं होगा" कथन किसका है - रघुवीर सहाय


◾️"सूरदास सुधारक नहीं थे, ज्ञानमार्गी भी नहीं थे, किसी को कुछ सिखाने का मान उन्होंने भी किया ही नहीं...वे केवल श्रद्धालु और विश्वासी भक्त थे"। कथन किसका है - हज़ारी प्रसाद द्विवेदी


◾️"समूचा साहित्य जन्म लेते ही प्रतिष्ठान की विकराल दाढ़ों में समाने लगता है" पंक्ति किस निबन्ध से है - साहित्य क्यों


◾️"जो नर दुःख में दुःख नहिं माने..." पंक्ति किसकी है - गुरु नानक


◾️"पांव रखते ही, बांस का पुल चरमराता डोलता है/कहीं नीचे बहुत गहरे, अतल खाई है"...पंक्ति किसकी है - सर्वेश्वर दयाल सक्सेना


◾️जादुई यथार्थवाद शब्द का सबसे पहले प्रयोग किया था - फ्रेंज रोह ने


◾️"वस्तुतः हमारी खोज पद्मावती की नहीं, पद्मावत की होनी चाहिए"...उत्कृष्ट कथन किस विद्वान का है - विजयदेवनारायण साही


◾️"अपनी मूल प्रकृति में पद्मावत एक त्रासदी है...शायद हिंदुस्तान या सम्भवतः एशिया की धरती पर लिखा हुआ एकमात्र ग्रन्थ है जो यूनानियों की ट्रेजडी के काफी निकट है"...किसका कथन है - विजयदेव नारायण साही


◾️"जायसी का प्रस्थान-बिंदु न ईश्वर है, न कोई अध्यात्म है । उनकी चिंता का मुख्य ध्येय मनुष्य है - मनुष्य"...किस विद्वान का कथन है - विजयदेव नारायण साही


◾️"शमशेर की मूल मनोवृत्ति एक इम्प्रेशनिस्टिक चित्रकार की है" कथन किसका है - मुक्तिबोध


◾️"प्रत्येक शब्द का प्रत्येक समर्थ उपयोक्ता उसे नया संस्कार देता है" कथन किसका है - अज्ञेय जी


◾️"मुझ पर चढ़ने से रहा, राम!दूसरा रंग"...पंक्ति किसकी और कहां से ली गई है - मैथिली शरण गुप्त/द्वापर


◾️शमशेर बहादुर सिंह ने जिस नई कविता को अपनाया, उनमें उन्होंने नई कविता के लेखन सन्दर्भ में किन 5 बातों को रेखांकित किया -


1. सच्चाई का अपना खास रूप।


2. ललित कलाएं काफ़ी हद तक एक दूसरे में समोई हुई हैं।


3. कवि की जाती दिलचस्पी।


4. दूसरी भाषाओं का ज्ञान


5. भाषा एवम कला के रूपों का कोई पार नहीं है।


◾️"कान्ह के बोल पे कान न दीन्हीं, सुगेह को देहरि पै धरि आई"...पंक्ति मतिराम की है।


🥦🍁🥦🍁🥦🍁🥦

🏵🍁🌹प्रयोगवाद 🌹🍁🏵


🔷साम्यवाद व मार्क्सवाद दृष्टि से ओतप्रोत साहित्य धारा प्रगतिवाद के पश्चात हिंदी साहित्य में प्रयोगवाद का उदय हुआ ।


🔷 छायावादोत्तर काल की वह काव्य धारा जिसमें काव्य के क्षेत्र में नए-नए प्रयोग किए गए प्रयोगवाद के नाम से जानी जाती है ।


🔷 सच्चिदानंद हीरानंद वात्सायन अज्ञेय को प्रयोगवाद का प्रवर्तक माना जाता है ।


🔷अज्ञेय के संपादन में 1943 ईस्वी में प्रकाशित तार सप्तक से प्रयोगवाद का आरंभ माना जाता है ।


🔷अज्ञेय के संपादन में कुल चार तार सप्तक प्रकाशित हुए, जिनमें अज्ञेय ने सात-सात कवियों की रचनाएं संकलित की ।


🔷तार सप्तक की मूल योजना प्रभाकर माचवे व नेमीचंद जैन की थी ।


🔷इन दोनों ने अपनी योजना को अज्ञेय के सामने रखा ,जिसे उन्होंने क्रियान्वित किया ।


🔷हिंदी कविता में प्रयोगों के आरंभ कर्ता निराला माने जाते हैं।


🔷 निराला की कविताओं को प्रयोगों का एल्बम कहा जाता है।


🔷 निराला ने छंद ,प्रतीक, उपमान आदि सभी क्षेत्रों में प्रयोग किए ।


🔷निराला ने अपनी प्रथम कविता जूही की कली में कविता को छन्दों के बंधन से मुक्त किया।


🔷 कुकुरमुत्ता कविता में इन्होंने कुकुरमुत्ता गुलाब जैसे नये प्रतीक प्रयुक्त की किए ।


🔷राहों के अन्वेषक तार सप्तक कवि संबोधन ।


🔷प्रयोगवाद का नामकरण कर्ता आचार्य नंददुलारे वाजपेयी को माना जाता है ,जिन्होंने प्रयोगवादी रचनाऐं शीर्षक निबंध लिखा।


🔷 तार सप्तक की भूमिका में अज्ञेय नें लिखा है ,सातों कवि एक स्कूल के नहीं हैं,राहीं नहीं राहों के अन्वेषी हैं।


🔷 दूसरा सप्तक की भूमिका में अज्ञेय ने लिखा हमें प्रयोगवादी कहना उतना ही सार्थक या निरर्थक है ,जितना की हमें कविता वादी कहना ।


🔷अज्ञेय के अनुसार प्रयोग अपने आप में ईस्ट नहीं है ,वह साधन है ।


🔷अज्ञेय के संपादन में कुल 4तार सप्तक प्रकाशित हुए :-

प्रथम सप्तक 1943ईस्वी 

दूसरा सप्तक 1951 ईस्वी 

तीसरा सप्तक 1959 ईस्वी 

चौथा सप्तक 1979 ईस्वी 


🔷प्रयोगवादी आंदोलन के प्रचार-प्रसार हेतु अज्ञेय ने 1946 ईस्वी में "प्रतीक "का प्रकाशन किया ।


🔷प्रयोगवाद के विकसित रूप को 'नई कविता 'के नाम से जाना जाता है ।


🔷प्रयोगवाद ने दूसरे सप्तक के प्रकाशन के बाद नई कविता का रूप धारण कर लिया ।


🔷डॉ रामविलास शर्मा और नामवर सिंह ने नई कविता को प्रयोगवाद का छद्म रूप कहां ।


🔷नई कविता के नामकरण का श्रेय अज्ञेय को जाता है ।


🔷उन्होंने 1952 में आकाशवाणी पटना से प्रसारित एक रेडियो वार्ता में नई कविता नाम का प्रयोग किया ।


🔷1954 में इलाहाबाद से जगदीशगुप्त व रामस्वरूप चतुर्वेदी के संपादन मे नई कविता पत्रिका का प्रकाशन आरंभ हुआ।


🔷 डॉ बच्चन सिंह ने नई कविता को प्रगतिवादी व प्रयोगवाद दो अति वादी छोरो को मिलाने वाली कविता कहा ।


🔷नई कविता का आरंभ और नामकरण अंग्रेजी के न्यू पोएट्री काव्य आंदोलन की तर्ज पर हुआ।


🔷 लघु मानव की प्रतिष्ठा नई कविता की महत्वपूर्ण विशेषताएं हैं।


🔷 लघु मानव से तात्पर्य साधन हीन ,उपेक्षित साधारण व्यक्ति से हैं।


🔷 नई कविता का रूप स्पष्ट करने के लिए निम्न आलोचनात्मक कृतियों का प्रकाशन हुआ :-


🌹नई कविता के प्रतिमान-- लेखक डॉक्टर लक्ष्मीकांत वर्मा


🌹 कविता के नए प्रतिमान --लेखक डॉक्टर नामवर सिंह 


🌹नई कविता का आत्म संघर्ष --लेखक गजानन माधव मुक्तिबोध 


🌹नई कविता सीमाएं और संभावनाए --गिरिजाकुमार माथुर 


🌹नई कविता के बहाने लघु मानव पर --विजयदेव नारायण साही ।


🔷नया प्रतीक ,नये पत्ते ,क,ख,ग,प्रतिमान आदि पत्र-पत्रिकाओं ने नई कविता को प्रोत्साहन प्रदान किया ।


🔷नई कविता के कवियों ने रस सिद्धांत को चुनौती देकर रस के स्थान पर द्धन्द्ध, तनाव एवं बेचैनी को काव्य की आत्मा माना ।

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬


📚📖 हिन्दी व्याकरण 📚📖


प्रश्न➜जिस भाषा में शासक या शासन का काम होता उसे क्या कहते है?

उत्तर➜राजभाषा


प्रश्न➜हाटक किसका समानार्थी शब्द है?

उत्तर➜सोना,स्वर्ण,कनक हेम,कांचन,सुवर्ण,जातरुप इत्यादि।


प्रश्न➜छंद मुख्यतः कितने प्रकार है?

उत्तर➜दो


प्रश्न➜प्रत्यय के कितने प्रकार है?

उत्तर➜दो


प्रश्न➜महाकाव्य में कम से कम कितने सर्ग होते है?

उत्तर➜आठ


प्रश्न➜भरतमुनि के अनुसार रसों की संख्या क्या है?

उत्तर➜आठ


प्रश्न➜राजभाषा अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया था?

उत्तर➜वर्ष 1963


प्रश्न➜बोली को अन्य किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर➜विभाषा


प्रश्न➜संचारी भाव को अन्य किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर➜व्यभिचारी भाव


प्रश्न➜संचारी भाव के कितने प्रकार है?

उत्तर➜33


प्रश्न➜वर्ण किसे कहते हैं?

उत्तर➜वर्ण वह छोटी से छोटी ध्वनि है जिसके टुकड़े न किये जा सकते जैसे अ, क,ख, आदि।


प्रश्न➜वर्ण कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर➜वर्ण दो प्रकार के होते हैं। (1) स्वर (2) व्यंजन


प्रश्न➜स्वर किसे कहते हैं?

उत्तर➜जो अक्षर जो बिना किसी अन्य वर्ण की सहायता के बोला जा सकता हो उसे स्वर कहते हैं। उदाहरण के लिए – अ आ इ ई उ ऊ ए ऐ आदि


प्रश्न➜हिंदी भाषा में कुल कितने स्वर हैं?

उत्तर➜हिंदी भाषा में कुल 11 (ग्यारह) स्वर हैं?


प्रश्न➜व्यंजन किसे कहते हैं

उत्तर➜जिन अक्षरो को बोलने के लिए स्वर की आवश्यकता हो, उसे व्यंजन कहते हैं।


प्रश्न➜हिंदी भाषा में कुल कितने व्यंजन हैं?

उत्तर➜हिंदी भाषा में कुल 39 व्यंजन हैं।


प्रश्न➜वाक्य किसे कहते हैं?

उत्तर➜शब्दों के सार्थक समूह को वाक्य कहते हैं।


प्रश्न➜अर्थ की दृष्टि से वाक्य के कितने भेद है?

उत्तर➜अर्थ की दृष्टि से वाक्य के आठ भेद है।


प्रश्न➜रचना की दृष्टि से वाक्य के कितने भेद है?

उत्तर➜रचना की दृष्टि से वाक्य के तीन भेद है।


प्रश्न➜शब्द किसे कहते हैं?

उत्तर➜वर्णो के सार्थक समूह को शब्द कहते हैं।


प्रश्न➜व्याकरण के अनुसार शब्दों के कितने भेद हैं?

उत्तर➜व्याकरण के अनुसार शब्दों के पांच भेद हैं – (1) संज्ञा (2) सर्वनाम (3)विशेषण(4) क्रिया (5) अव्यय


प्रश्न➜तत्सम शब्द किसे कहते हैं?

उत्तर➜शब्दों के शुद्ध संस्कृत रूप को तत्सम शब्द कहते हैं


प्रश्न➜तत्भव शब्द किसे कहते हैं?

उत्तर➜संस्कृत शब्दों के बिगड़े हुए रूप को तत्भव शब्द कहते हैं।


प्रश्न➜संज्ञा किसे कहते हैं?

उत्तर➜किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान या भाव के नाम को संज्ञा कहते हैं


प्रश्न➜सर्वनाम किसे कहते हैं?

उत्तर➜जो शब्द संज्ञा के स्थान पर बोले जाते हैं उन्हें सर्वनाम कहते हैं।


प्रश्न➜विशेषण किसे कहते हैं??

उत्तर➜जो शब्द किसे संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताएं उसे विशेषण कहते है।


प्रश्न➜क्रिया किसे कहते हैं?

उत्तर➜जिस शब्द से किसी काम का करना या होना पाया जाए उसे क्रिया कहते हैं।


प्रश्न➜अव्यय किसे कहते हैं?

उत्तर➜वह शब्द जिसका स्वरुप हमेशा एक सा रहे उसे अव्यय कहते हैं. जैसे इधर -उधर, धीरे – धीरे , आदि


प्रश्न➜संज्ञा किसे कहा जाता हैं?

उत्तर➜किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान या भाव के नाम को संज्ञा कहते हैं।


प्रश्न➜सर्वनाम किसे कहा जाता हैं?

उत्तर➜जो शब्द संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किये जाते हैं उन्हें सर्वनाम कहते हैं।


प्रश्न➜प्रयोग की दृष्टि से सर्वनाम के कितने प्रकार है?

उत्तर➜छः


प्रश्न➜विशेषण किसे कहते हैं?

उत्तर➜जो शब्द किसे संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बतलायें तो उसे विशेषण कहते है।


प्रश्न➜विशेषण के कितने प्रकार है?

उत्तर➜पाँच


प्रश्न➜क्रिया किसे कहते हैं?

उत्तर➜जिस शब्द से किसी काम का करना या होना पाया जाए तो उसे क्रिया कहते हैं।


प्रश्न➜अव्यय किसे कहते हैं?

उत्तर➜वह शब्द जिसका स्वरुप हमेशा एक सा रहे उसे अव्यय कहते हैं. जैसे इधर -उधर, जब,तब,और ,तथा आदि


प्रश्न➜अव्यय के कितने भेद है?

उत्तर➜पाँच

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬


♦️इकाई -6 (हिंदी उपन्यास)♦️


1.पंडित गौरीदत्त- देवरानी जेठानी की कहानी – 1877


2.लाला श्रीनिवास – परीक्षागुरु- 1882


3.प्रेमचंद – गोदान– 1936


4.अज्ञेय– शेखरएकजीवनी (भाग-1)- 1941


5.हजारी प्रसाद द्विवेदी- बाणभट्ट की आत्मकथा- 1946


6.फणीश्वरनाथ रेणु- मैला आँचल- 1954


7.यशपाल- झूठा सच- 1958


8.अमृतलाल नागर – मानस का हंस- 1972


9.भीष्म साहनी- तमस- 1973


10.श्रीलाल शुक्ल- रागदरबारी- 1968


11.कृष्णा सोबती – ज़िन्दगीनामा – 1979


12.मन्नु भंडारी-आपकाबंटी- 1970


13.जगदीश चंद्र माथुर- धरती धन न अपना – 1972

°

💢इकाई- 5 (हिंदी कविता) प्रकाशन वर्ष💢



1.अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध –

 प्रिय प्रवास (1909-13)


2.मैथिली शरण गुप्त –

 भारत भारती (1912)

साकेत – (1931)


3.जयशंकर प्रसाद- 

(आँसू – 1925) (कामायनी- 1935)


4.निराला-

जुही की कली (परिमल में प्रकाशित- 1916)

जागो फिर एक बार – (परिमल में प्रकाशित )

सरोज स्मृति – (अनामिका में प्रकाशित – 1936)

कुकुरमुत्ता – (1942)

बाँधो न नाव इस ठाँव बंधु- (अर्चना में प्रकाशित – 1950)


5.सुमित्रानंदन पंत-

 (परिवर्तन – पल्लव – 1924)

प्रथम रश्मि – (वीणा – 1919)

द्रुत झरो जगत के जीर्ण पत्र – (युगांत – 1934)


6.महादेवी वर्मा – 

(बीन भी हूँ मैं  तुम्हारी रागिनी भी हूँ  – (नीरजा- 1934)

मैं नीर भरी दुःख की बदली- (सांध्यगीत – 1936)

फिर विकल है प्राण मेरे – (सांध्यगीत – 1936)

यह मंदिर का दीप इसे नीरव जलने दो- (दीपशिखा – 1942)


7.रामधारी सिंह दिनकर- (उर्वशी)


8.नागार्जुन  –

(कालिदास- सतरंगे पंखोवाली- 1959)

बादल को घिरते देखा है – (युगधारा – 1939)

अकाल और उसके बाद – (सतरंगे पंखोवाली- 1952)

खुरदरे पैर – (सतरंगे पंखोवाली- 1961)

शासन की बंदूक़- (तुमने कहा था – 1953)

मनुष्य हूँ- (युगधारा – 1953)


9.सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय-

कलगी बाजरे की- (हरी घास पर क्षण भर- 1949)

यह दीप अकेला- (बावरा अहेरी- 1954)

हरी घास पर क्षण भर- (1949)

असाध्य वीणा- (आँगन के पार द्वार – 1961)

कितनी नावों में कितनी बार- (1967)


10.भवानीप्रसाद मिश्र – 

(गीत फरोश – 1949)

सतपुड़ा का जंगल- (1939)


11.मुक्तिबोध- 

(भूल ग़लती- चाँद का मुँह टेढ़ा है से उद्धृत है)

ब्रह्मराक्षस – (चाँद का मुँह टेढ़ा है- 1957)

अंधेरे में – (चाँद का मुँह टेढ़ा है में प्रकाशित – 1964 (8 खंड 71 बंध) (आशंका के द्वीप पहला नाम- कल्पना के नवम्बर अंक में प्रकाशित)


12.धूमिल- 

(नक्सलबाड़ी – संसद से सड़क तक – 1972)

(मोचीराम – संसद से सड़क तक – 1972)

(अकालदर्शन – संसद से सड़क तक – 1972)

(रोटी और संसद – कल सुनना मुझे- 1977)


हिंदी व्याकरण - एकल शब्द 03


व्याकरण का ज्ञाता – वैयाकरण


शत्रु का नाश करने वाला – शत्रुघ्न


जिसका कोई आदि और अंत न हो – शाश्वत


जो सब कुछ जानता हो – सर्वज्ञ


सब कुछ पाने वाला – सर्वलब्ध


जो गुप्त रूप से निवास करता हो – छद्मवासी


दिन और रात के बीच का समय – गोधूलि वेला


जिसका अर्थ स्वयं ही सिद्ध है – सिद्धार्थ


वह व्यक्ति जिसका ज्ञान अपने ही स्थान तक सीमित है – कूपमंडूक


भोजन करने के बाद का बचा हुआ अन्न/जूठन – उच्छिष्ट


जिसे सूँघा न जा सके – आघ्रेय


वह कवि जो तत्काल कविता कर सके – आशुकवि


जिसका कोई शत्रु न जन्मा हो – अजातशत्रु


जो इंद्रियों (गो) द्वारा न जाना जा सके – अगोचर


किसी बात को अत्यधिक बढाकर कहना – अतिशयोक्ति


जिसे बुलाया न गया हो – अनाहूत


जो सबके मन की बात जनता हो – अंतर्यामी


जो मापा न जा सके – अपरिमेय


 किसी वस्तु को प्राप्त करने की तीव्र इच्छा – अभीप्सा


आवश्यकता से अधिक धन का ग्रहण न करना – अपरिग्रह


मार्ग में खाने के लिए भोजन – पाथेय


जो भोजन रोगी के लिए उचित हो – पथ्य


जो भोजन रोगी के लिए निषिद्ध हो – अपथ्य


अविवाहित महिला – अनूढा


वह स्त्री जिसके पति ने दूसरी शादी कर ली हो – अध्यूढ़ा


⋅वह स्त्री जिसका पति परदेश से लौटा हो – आगतपतिका


वह स्त्री जिसका पति अन्य स्त्री के साथ रात को रहकर प्रातः लौटे – खंडिता


⋅वह स्त्री जिसका पति दूर स्थान पर गया हो – प्रोषितपतिका


वह स्त्री जिसके हाल ही शिशु उत्पन्न हुआ हो – प्रसूता


पति द्वारा छोड़ दी गयी पत्नी – परित्यक्ता


जिस स्त्री का विवाह अभी हुआ हो – नवोढ़ा


जानने की इच्छा – जिज्ञासा


जीतने, दमन करने की इच्छा – जिगीषा


किसी को मारने की इच्छा – जिघांसा


भोजन करने (खाने) की इच्छा – जिघत्सा/बुभुक्षा


ग्रहण करने,पकड़ने की इच्छा – जिघृक्षा


ज़िंदा रहने(जीने) की इच्छा – जिजीविषा


तैर कर पार करने/तर जाने की इच्छा – तितीर्षा


सांसारिक वस्तुओं को प्राप्त करने की इच्छा – एषणा


जो दूसरों में केवल दोषों को ही खोजता हो – छिद्रान्वेषी


जिसे खरीद/मोल लिया गया हो – क्रीत


पर्वत के नीचे तलहटी की भूमि – उपत्यका


उत्तर और पूर्व के बीच की दिशा – ईशान/ईशान्य


जिसने अपना ऋण पूरा चुका दिया हो – उऋण


जहाँ धरती और आकाश मिलते दिखाई देते हैं – क्षितिज ।


🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿


📖  वन लाइनर तथ्य जो परीक्षा में जरूर आएंगे

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬

📌 सभी हिंदी प्रतियोगियों के लिए महत्वपूर्ण 


1 अपना मस्तक काटिकै बीर हुआ कबीर — दादूदयाल


2 सन्त सिंगा की भाषा— निमाड़ी


3 हमेशा दुल्लहे की पोशाक में— रज्जब


4 ज्ञानदीप—- शेख़ नवी


5 सबसे बड़ा आदमी एकांकी — भगवतीचरण वर्मा


6 राजतुल हकायक — नूर मोहम्मद


7 अंत हाज़िर हो — मीरकान्त


8 छायावाद का ब्रह्मा– प्रसाद


9 अस्टछाप के ज्येष्ठ कवि– कुम्भनदास


10 छायावाद का विष्णु– पन्त


11 अस्टछाप के कनिष्ठ कवि– नन्ददास


12 छायावाद का महेश– निराला


13 सूफ़ी महिला– राबिया


14 चारुचंद्र लेख— हज़ारी


15 औरत होने की सजा– अरविन्द जैन


16 अनामिका– निराला


17 मिल-जुल मन– मृदुला गर्ग


18 मुहावरों की पाठय पुस्तक– देवबाला


19 पत्रात्मक शैली का उपन्यास– चंद हसीनों के खतूत


20 फ़ोटो नाटक– चढ़त ना दूजो रंग

___________________________________

❇️  ❇️  ❇️


📖  हिन्दी व्याकरण वन लाइनर प्रश्नोतर ---


प्रश्न➜तत्सम शब्द किसे कहते हैं?

उत्तर➜शब्दों के शुद्ध संस्कृत रूप को तत्सम शब्द कहते हैं


प्रश्न➜तत्भव शब्द किसे कहते हैं?

उत्तर➜संस्कृत शब्दों के बिगड़े हुए रूप को तत्भव शब्द कहते हैं।


प्रश्न➜संज्ञा किसे कहते हैं?

उत्तर➜किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान या भाव के नाम को संज्ञा कहते हैं


प्रश्न➜सर्वनाम किसे कहते हैं?

उत्तर➜जो शब्द संज्ञा के स्थान पर बोले जाते हैं उन्हें सर्वनाम कहते हैं।


प्रश्न➜विशेषण किसे कहते हैं??

उत्तर➜जो शब्द किसे संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताएं उसे विशेषण कहते है।


प्रश्न➜क्रिया किसे कहते हैं?

उत्तर➜जिस शब्द से किसी काम का करना या होना पाया जाए उसे क्रिया कहते हैं।


प्रश्न➜अव्यय किसे कहते हैं?

उत्तर➜वह शब्द जिसका स्वरुप हमेशा एक सा रहे उसे अव्यय कहते हैं. जैसे इधर -उधर, धीरे – धीरे , आदि


प्रश्न➜संज्ञा किसे कहा जाता हैं?

उत्तर➜किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान या भाव के नाम को संज्ञा कहते हैं।


प्रश्न➜सर्वनाम किसे कहा जाता हैं?

उत्तर➜जो शब्द संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किये जाते हैं उन्हें सर्वनाम कहते हैं।


प्रश्न➜प्रयोग की दृष्टि से सर्वनाम के कितने प्रकार है?

उत्तर➜छः


प्रश्न➜विशेषण किसे कहते हैं?

उत्तर➜जो शब्द किसे संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बतलायें तो उसे विशेषण कहते है।


प्रश्न➜विशेषण के कितने प्रकार है?

उत्तर➜पाँच


प्रश्न➜क्रिया किसे कहते हैं?

उत्तर➜जिस शब्द से किसी काम का करना या होना पाया जाए तो उसे क्रिया कहते हैं।


प्रश्न➜अव्यय किसे कहते हैं?

उत्तर➜वह शब्द जिसका स्वरुप हमेशा एक सा रहे उसे अव्यय कहते हैं. जैसे इधर -उधर, जब,तब,और ,तथा आदि


प्रश्न➜अव्यय के कितने भेद है?

उत्तर➜पाँच


📖  हिंदी की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं (NET/JRF/PGT/TGT) में आये हिंदी साहित्य के प्रश्नों का हल/ उत्तरमाला एवं  अध्ययन सामग्री हेतु क्लिक करें👉 @Hindi_Sahitya

❣Join❣💐

                             हिंदी नवरत्न


         ‘हिंदी नवरत्न’ का प्रकाशन संवत  1967 (सन 1910) में हुआ,जिसके लेखक मिश्रबंधु थे|मिश्रबंधु से तात्पर्य उन तीन भाइयों से है, जिनका  नाम गणेश बिहारी मिश्र,श्याम बिहारी मिश्र और शुकदेव बिहारी मिश्र था| 


          ये तीनों हिंदी में मिश्र बंधु नाम से प्रसिद्ध हुए और इसी नाम से उन्होंने हिंदी में अनेक ग्रंथों की रचना की| हिंदी नवरत्न के लेखक के रूप में मिश्र बंधु ही छपा है,लेकिन दूसरे पृष्ठ पर ‘मिश्रबंधु’ के नीचे गणेश बिहारी मिश्र और शुकदेव बिहारी मिश्र का नाम छपा है| इससे पता चलता है कि ‘नवरत्न’ के लेखक यही दोनों भाई हैं|


   ‘हिंदी नवरत्न’ में लम्बी भूमिका के बाद नौ अध्याय हैं, जिनमे मध्यकाल से लेकर आधुनिक काल तक के एक-एक कवि को रखा गया है| क्रम इस प्रकार है:1-गोस्वामी तुलसीदास, 2-महात्मा सूरदास,3-महाकवि देवदत्त (देव), 4-महाकवि बिहारीलाल,5-त्रिपाठी-बंधु: (क)महाकवि भूषण त्रिपाठी, (ख)महाकवि मतिराम त्रिपाठी,6-महाकवि केशवदास , 7-महात्मा कबीरदास,8-महाकवि चंदबरदाई , 9-भारतेंदु बाबू हरिश्चंद्र | यहाँ कवियों का क्रम काल क्रमानुसार नहीं रखा गया है| 


              मिश्र बंधुओं ने अपनी काव्य-धारणा के अनुसार कवियों की गुणवत्ता को ध्यान में रखकर यह क्रम बनाया है | इसमें कबीरदास और सूरदास के नाम के आगे ‘महात्मा’ विशेषण है तो कुछ कवियों के नाम के आगे महाकवि| तुलसीदास और भारतेंदु हरिश्चंद्र के नाम के आगे लोक प्रचलित पद रहने दिया गया है|


               ’हिंदी नवरत्न” में कवियों का जीवन चरित,ग्रन्थ परिचय,रचना विवेचन,काव्यांशों के उदहारण आदि बातें दी  गयीं हैं |

                हिंदी आलोचना के विकास में अब इस पुस्तक का ऐतिहासिक महत्व भर है | आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने ‘हिंदी साहित्य का इतिहास’ में ‘हिंदी नवरत्न’पर टिप्पणी करते हुए लिखा है: ‘कवियों का बड़ा भरी इतिवृत्त संग्रह (मिश्रबंधु विनोद) तैयार करने के पहले मिश्रबन्धुओं ने ‘हिंदी नवरत्न’ नामक समालोचनात्मक ग्रन्थ निकाला था जिसमें सबसे बढ़कर नई बात यह थी कि ‘देव’ हिंदी के सबसे बड़े कवि हैं|हिंदी के पुराने कवियों को समालोचना के लिए सामने लाकर मिश्रबंधुओं ने बेशक जरुरी काम किया |उनकी बातें समालोचना कहीं जा सकतीं हैं या नहीं ,यह दूसरी बात है|”  

             मिश्र बंधुओं ने ‘हिंदी नवरत्न’ में तुलसीदास , देव, बिहारी, आदि का जो मूल्याङ्कन किया है ,वह हिंदी समाज को मान्य नहीं हुआ|            

              शुक्ल जी ने ‘हिंदी नवरत्न’ की कड़ी आलोचना करते हुए लिखा है: ‘.........दैन्य भाव की उक्तियों को लेकर तुलसीदास जी खुशामदी कहे गए हैं| ‘देव’ को बिहारी से बड़ा सिद्ध करने के लिए बिना दोष के दोष ढूंढे गए हैं |.....इसी प्रकार की बेसिर पैर की बातों से पुस्तक भरी है|कवियों की विशेषताओं के मार्मिक निरूपण की आशा में जो इसे खोलेगा,वह निराश ही होगा’ |


‘हिंदी नवरत्न’ के अनुसार तुलसीदास सबसे बड़े  कवि  हैं,सूर का स्थान दूसरा है और देव तीसरे स्थान पर आतें हैं| मिश्रबंधु लिखते हैं : ‘...भाषा-साहित्य में सूरदास,तुलसीदास और देव,ये सर्वोच्च तीन कवि हैं| इनमें न्यूनाधिक बतलाना मत-भेद से खाली नहीं है| ...हम लोगों का अब यह मत है कि हिंदी में तुलसीदास सर्वोत्कृष्ट कवि हैं|उन्हीं के पीछे सूरदास का नंबर आता है,और तब देव का|”


 क्लिक करें 👇

              @Hindi_Sahitya❣Join us❣💐


1. 'उदयभान-चरित' के रचनाकार कौन थे- इंशा अल्लाह खां√√


2. "भारतेंदु युग का साहित्य व्यापक स्तर पर गदर से प्रभावित है" किसकी पंक्ति है-डॉ. रामविलास शर्मा√√


3. "भारतेंदु ने हिंदी साहित्य को एक नए मार्ग पर खड़ा किया। वे साहित्य के नए युग के प्रवर्तक थे।" किसकी पंक्ति है-पं. रामचंद्र शुक्ल√√


4. भारतेंदुयुगीन सहित्य को 'जनवादी' साहित्य किस आलोचक ने कहा-रामविलास शर्मा√√


5. भारतेंदु युग की समय-सीमा कहाँ तक मानी जाती है-1850-1900 ई.√√ 


📖  हिन्दी व्याकरण--- 👇👇


प्रश्न➜जिस भाषा में शासक या शासन का काम होता उसे क्या कहते है?

उत्तर➜राजभाषा


प्रश्न➜हाटक किसका समानार्थी शब्द है?

उत्तर➜सोना,स्वर्ण,कनक हेम,कांचन,सुवर्ण,जातरुप इत्यादि।


प्रश्न➜छंद मुख्यतः कितने प्रकार है?

उत्तर➜दो


प्रश्न➜प्रत्यय के कितने प्रकार है?

उत्तर➜दो


प्रश्न➜महाकाव्य में कम से कम कितने सर्ग होते है?

उत्तर➜आठ


प्रश्न➜भरतमुनि के अनुसार रसों की संख्या क्या है?

उत्तर➜आठ


प्रश्न➜राजभाषा अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया था?

उत्तर➜वर्ष 1963


प्रश्न➜बोली को अन्य किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर➜विभाषा


प्रश्न➜संचारी भाव को अन्य किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर➜व्यभिचारी भाव


प्रश्न➜संचारी भाव के कितने प्रकार है?

उत्तर➜33


प्रश्न➜वर्ण किसे कहते हैं?

उत्तर➜वर्ण वह छोटी से छोटी ध्वनि है जिसके टुकड़े न किये जा सकते जैसे अ, क,ख, आदि।


प्रश्न➜वर्ण कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर➜वर्ण दो प्रकार के होते हैं। (1) स्वर (2) व्यंजन


प्रश्न➜स्वर किसे कहते हैं?

उत्तर➜जो अक्षर जो बिना किसी अन्य वर्ण की सहायता के बोला जा सकता हो उसे स्वर कहते हैं। उदाहरण के लिए – अ आ इ ई उ ऊ ए ऐ आदि


प्रश्न➜हिंदी भाषा में कुल कितने स्वर हैं?

उत्तर➜हिंदी भाषा में कुल 11 (ग्यारह) स्वर हैं?


प्रश्न➜व्यंजन किसे कहते हैं

उत्तर➜जिन अक्षरो को बोलने के लिए स्वर की आवश्यकता हो, उसे व्यंजन कहते हैं।


प्रश्न➜हिंदी भाषा में कुल कितने व्यंजन हैं?

उत्तर➜हिंदी भाषा में कुल 39 व्यंजन हैं।


प्रश्न➜वाक्य किसे कहते हैं?

उत्तर➜शब्दों के सार्थक समूह को वाक्य कहते हैं।


प्रश्न➜अर्थ की दृष्टि से वाक्य के कितने भेद है?

उत्तर➜अर्थ की दृष्टि से वाक्य के आठ भेद है।


प्रश्न➜रचना की दृष्टि से वाक्य के कितने भेद है?

उत्तर➜रचना की दृष्टि से वाक्य के तीन भेद है।


प्रश्न➜शब्द किसे कहते हैं?

उत्तर➜वर्णो के सार्थक समूह को शब्द कहते हैं।


प्रश्न➜व्याकरण के अनुसार शब्दों के कितने भेद हैं?

उत्तर➜व्याकरण के अनुसार शब्दों के पांच भेद हैं – (1) संज्ञा (2) सर्वनाम (3)विशेषण(4) क्रिया (5) अव्यय


📚 Join Us On Telegram @Hindi_Sahitya


11. गोल्ड स्मिथ की रचना 'हरमिट' और 'डजर्टेड' 'विलेज' का अनुवाद किया-श्रीधर पाठक√√


12. 'यमलोक की यात्रा' निबंध किसका है-राधाचरण गोस्वामी√√


13. स्वर्ग की विचार सभा' निबंध किसका है-भारतेंदु हरीशचंद्र√√


14. 'तप्ता संवरण' नाटक के नाटककार कौन है-श्री निवासदास√√


15. किस आलोचक ने निबंधकार  प्रतापनारायण मिश्र व बालकृष्ण भट्ट को हिंदी का 'स्टील' और 'एडिसन' कहा-रामचंद्र शुक्ल√√ 


16. भारतेंदु हरीशचंद्र का पहला मौलिक नाटक कौनसा है-वैदिकी हिंसा हिंसा न भवति√√


17. भारतेंदु के कुल नाटको की संख्या है-17√√


18. 'निःसहाय हिंदु' उपन्यास के रचयिता है-राधाकृष्ण दास√√


19. 'कश्मीर कुसुम' किसकी रचना है- भारतेंदु हरीशचंद्र√√


20. 'हिंदी नई चाल में ढली' किसने कहा-भारतेंदु हरीशचंद्र√√


21. 'जुआरी खुआरी' नाटक के रचनाकार है-प्रतापनारायण मिश्र√√


22. 'हिंदी प्रदीप' पत्र के संपादक कौन थे-बालकृष्ण भट्ट√√


23. आयु क्रम की दृष्टि से भारतेंदु मंडल के सबसे वरिष्ट सदस्य थे-बालकृष्ण भट्ट√√


24. 'उदंत मार्तण्ड' समाचार-पत्र के संपादक कौन थे-पं. जुगल किशोर√√


25.भारतेंदु हरीशचंद्र का जन्म किस वर्ष हुआ-1850 ई.√√


26. आधुनिक हिंदी साहित्य का आरम्भ-वर्ष कौनसा माना जाता है-1850 ई.√√


27. भारतेंदु युग को पुनर्जागरण काल किसने कहा-डॉ. नागेन्द्र√√


28. 'वुड घोषणा पत्र' किस वर्ष प्रकाशित हुआ-1800 ई.√√ 


29. 'संवाद कौमुदी' पत्रिका के प्रकाशन में महत्वपूर्ण योगदान था-राजा राममोहन राय√√


30.हिंदी का प्रथम दैनिक पत्र कौनसा था-समाचार सुधावर्षण√√


31. नवजागरण का सर्वाधिक प्रभाव किस साहित्य पर पड़ा-बांग्ला-साहित्य√√


32. 'ईश्वर मर गया' घोषणा किस पाश्चात्य विद्वान की थी-नीत्शे√√


33. 'कविवचनसुधा' मासिक पत्रिका का प्रकाशन वर्ष है-1868 ई.√√


34. हिंदी का प्रथम पत्र 'उदंत मार्तण्ड' था-मासिक√√


35. "हमारो उत्तम भरत देस" किसकी पंक्ति है-राधाचरण गोस्वामी√√


36. "धन्य भूमि भारत सब रतननि की उपजावनि" किसकी पंक्ति है-प्रेमघन√√


37. 'विजयिनी विजय वेजयन्ति' किसकी रचना है-भारतेंदु√√


38. 'भारत बारहमासा' किसकी रचना है-राधाकृष्णदास√√


39. ' मन की लहर' किसकी काव्य रचना है-प्रतापनारायण मिश्र√√


40. भारतेंदु ने अपनी किस कविता में विदेशी वस्तुओ के बहिष्कार की प्रत्यक्ष रूप से प्रेरणा है-प्रबोधिनी√√ 

📖  हिन्दी साहित्य QUIZ – 01(HINDI SAHITYA QUIZ 01)


Q.1 प्रेमचंद का प्रथम उपन्यास कौनसा है?

A.सेवासदन✅

B.प्रेमा

C.कर्मभुमि

D.गोदान


Q.2 ईषत् स्पर्श या अर्द्धस्वर है?

A अ,इ

B ओ,क्

C य् ,व्✅

D स,श


Q.3 ताड़नजात व्यंजन है?

A ट,ठ

B ड़,ढं ✅

C ञ,ण

D न,ल


Q.4महादेवी वर्मा का संस्मरण ‘गिल्लु’किस संकलन में  है?

A.अतीत के चलचित्र

B.पथ के साथी

C.मेरा परिवार ✅

D.स्मृति कि रेखाए


Q.5भारतेंदु और द्विवेदी युग के बीच की कड़ी है ?

A.राधा चरण गोस्वामी

B.महावीर प्रसाद द्विवेदी

C.बालमुकुंद गुप्त ✅

D.प्रतापनारायण मिश्र


Q.6रामचरितमानस में कुल कितने काण्ड है?

A.5

B.7✅

C.9

D.18

 

Q.7कौनसी रचना मैथलीशरण गुप्त की नही है?

A.यशोधरा

B.वैदेही वनवास✅

C.भारत भारती

D.साकेत


Q.8लक्षण ग्रन्थो की रचना की काल की प्रवृति है ?

A.आदिकाल

B. भक्तिकाल

C.रीतिकाल ✅

D.आधुनिक काल


Q.9 रीतिकाल को रीतिबद्ध,रीतिसिद्ध और रीतिमुक्त में किसने बांटा?

A.रामचन्द्र शुक्ल

B.नगेन्द्र

C. विश्वनाथ प्रसाद मिश्र ✅

D.राम कुमार वर्मा


Q.10आवारा मसीहा’ विष्णु प्रभाकर कृत जीवनी का प्रकाशन वर्ष है?

À 1964

B 1974✅

C 1984

D 1980


Q.11इनका सा अर्थसौष्ठव और नवोन्मेष बिरला कवियों में ही मिलता है,  शुक्ल ने किसके बारे में कहा है?

A.केशव

B.चिंतामणि

C.देव ✅

D.घनानंद


Q.12किस कवि के दोहो को शुक्ल ने “हिंदी साहित्य का रत्न” कहा ह?

A.बिहारी ✅

B.तुलसीदास

C.देव

D.कबीर


Q.13 भाषा भूषण’ रचना है?                                

A.जसवंत सिंह ✅

B.भूषण

C.मतिराम

D.बेनी प्रवीन


Q.14 बलचनामा किसकी रचना है?

A.शमशेर बहादुर सिँह

B.नागार्जन✅

C.कमलेशवर

D.नामवर सिँह


Q.15रामचंद्र शुक्ल की सर्वप्रथम सैद्धांतिक आलोचना मानी जाती है-

A.काव्य में रहस्यवाद ✅

B.रस मीमांसा

C.जायसी ग्रंथावली

D.भ्रमरगीतसार


Q16.कितने पाकिस्तान’* नामक उपन्यास के लेखक हैं– (हरियाणा बी.एड. प्रवेश परीक्षा)

(a) राजेन्द्र कुमार

(b) कमलेश्वर ✔

(c) सत्य प्रकाश मिश्र

(d) खुशवन्त सिंह


Q17.सुहाग के नूपुर’* के रचयिता हैं– (स्टेनोग्राफर परीक्षा)

(a) निराला

(b) मोहन राकेश

(c) अमृत लाल नागर ✔

(d) प्रेमचन्द


Q18.आधुनिक काल में गद्य का आविर्भाव सबसे प्रधान घटना है’*-यह कथन किसका है? (यूजीसी नेट/जेआरएफ परीक्षा)

(a) महावीर प्रसाद द्विवेदी              

(b) रामचन्द्र शुक्ल ✔

(c) रामविलास शर्मा

(d) नन्द दुलारे बाजपेई 


Q19. मसि कागद छुयो नहीं कलम गही नहिं हाथ।*

प्रस्तुत पंक्ति के रचयिता हैं– (रेलवे परीक्षा)

(a) दादू दयाल

(b) कबीरदास ✔

(c) रैदास

(d) सुन्दर दास 


Q20. अपभ्रंश में *कृष्ण काव्य के प्रणेता* हैं– (व्याख्याता परीक्षा)

(a) पुष्पदन्त ✔

(b) शालिभद्र सूरि

(c) स्वयंभू

(d) ​हरिभद्र सूरि


🥦🍁🥦🍁🥦🍁🥦


41. "रोवहु सब मिलि, आवहु भारत भाई

 हा! हा! भारत-दुर्दशा न देखी जाई।" किसकी पंक्ति है-भारतेंदु√√


42. 'अलौकिक लीला' आख्यान कविता किसकी है-बद्रीनारायण चोधरी प्रेमघन√√


43. 'मयंक महिमा' कविता के रचनाकार कौन है-प्रेमघन√√


44. आधुनिक काल को गद्यकाल की संज्ञा किसने दी-रामचंद्र शुक्ल√√


45. 'मेघनाद-वध' किसकी रचना है-माइकेल मधुसूदन दत्त√√


46. रामप्रसाद निरंजनी को प्रथम प्रौढ़ गद्य-लेखक किस आलोचक ने माना-रामचंद्र शुक्ल√√ 


47. भारतेंदु ने किस संस्था की स्थापना की-तदीय समाज√√


48. हिंदी का प्रथम नाटक कौनसा माना जाता है-आनंद रघुनन्दन√√


49. 'निहुष' नाटक के नाटककार कौन है-गोपालचन्द्र गिरिधरदास√√


50. 'आनंद-रघुनंदन' के रचयिता है-विश्वनाथ सिंह√√


📘 वस्तुनिष्ट प्रश्नोतर जो परीक्षा में जरूर आएंगे 

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬


Q..1- शबरपा की रचना का नाम बताइए??

A- डोम्बी गीतिका

B- दर्शन सार

C- चर्यापद

D- श्रावकाचार


C- चर्यापद ✔?


Q..2- पद्मावत का रचनाकाल बताइए??

A- 1502 में

B- 1540 में

C- 1530 में

D- 1541 में


B – 1540 में ✔?


Q..3- केदारनाथ सिंह किस सप्तक के कवि हैं??

A- तार सप्तक

B- दूसरा सप्तक

C- तीसरा सप्तक

D- चौथा सप्तक


C- तीसरा सप्तक ✔?

 

Q..4- अजमेर के बड़ली गांव में किस लिपि के नमूने मिले हैं??

A- ब्राह्मी लिपि

B- गुप्त लिपि

C- खरोष्ठी लिपि

D- कुटिल लिपि


A-ब्राह्मी लिपि ✔?


Q..5- रोमांटिक काव्यधारा को “छोकरावाद”की संज्ञा किसने दी है??

A- लाला भगवानदीन

B- गया प्रसाद शुक्ल सनेही

C- जगन्नाथ दास ‘रत्नाकर’

D- इनमें से कोई नहीं


C- जगन्नाथ रत्नाकर ✔?


Q..6- “सुनने को अति नम्र भाव से स्थित हो उत्सुक मन से”! पथिक किसकी बात सुनने को उत्सुक हुआ??

A- कवि की

B- साधु की

C- सज्जन की

D- सहयात्री की


B- साधु की ✔?


Q..7-पोप के ‘ऐसे ऑन क्रिटिसिज्म’का पद्यात्मक अनुवाद  समालोचनादर्श शीर्षक से किसने किया??

A- रामचंद्र शुक्ल

B- जगन्नाथ दास रत्नाकर

C- महावीर प्रसाद द्विवेदी

D- इनमें से कोई नहीं


B- जगन्नाथ दास रत्नाकर ✔?


Q..8- ‘रामरक्षास्त्रोत’के रचनाकार का नाम बताइए??

A- रामानंद

B- रामानुजाचार्य

C- तुलसीदास

D- इनमें से कोई नहीं


A- रामानंद ✔?


Q..9- मैथिलीशरण गुप्त ने इतिहास के उपेक्षित नारी पात्र को निम्न पुस्तक में प्रतिष्ठित किया??

A- भारत भारती

B- रंग में भंग

C- द्वापर

D- साकेत


D- साकेत ✔?


Q..10-“अशनि-पात” का अर्थ है??

A- आशा रूपी पत्ते

B- अश्लील हरकतें

C- बिजली का गिरना

D- इनमें से कोई नहीं


C- बिजली का गिरना ✔?


Q..11- आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने साहित्य रूप किस के सानिध्य में आकर ग्रहण किया??

A- प्रेमघन के

B- भारतेंदू के

C- उनके पिता के

D- पंडित केदार नाथ के


A- प्रेमघन के ✔?


Q..12-‘सरस तामरस-गर्भ विभा पर, नाच रही तरु-शिखा मनोहर’|तरु-शिखा पर कौन नाच रही है??

A- प्रातः कालीन हवा

B- प्रातः कालीन अरुणिमा

C- कमलिनी

D- डालियां


B- प्रातः कालीन अरुणिमा ✔?


Q..13- रेगिस्तान में वर्षा को मापने के लिए किस शब्द का उपयोग होता है??

A- इंच

B- सेंटीमीटर

C- खींप

D- रेजा


D- रेजा ✔?


Q..14- महादेवी वर्मा को छात्रावास में पहली साथिन कौन मिली??

A- जेबुन्निसा

B- ज़ीनत बेगम

C- सुभद्रा कुमारी चौहान

D- कोई नहीं


C- सुभद्रा कुमारी चौहान ✔?


Q..15- अरुणिमा शब्द में संज्ञा है??

A- भाववाचक

B- व्यक्तिवाचक

C- जातिवाचक

D- समूहवाचक


A- भाववाचक ✔?

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬

🟥  🟧  🟩


हिन्दी प्रश्नोत्तर भाग 01

                                                              

प्रश्‍न – (1) वर्णो के समूह को कहते है।

उत्‍तर – शब्‍द


प्रश्‍न – (2) विस्‍तृत तथ्‍यों को संक्षिप्‍त में लिखना कहलाता है।

उत्‍तर – सारांश


प्रश्‍न - (3) ‘सुवाच्‍य‘ का सही अर्थ है।

उत्‍तर – सुपठनीय लेख


प्रश्‍न - (4) शिक्षण की श्रेष्‍ठ प्रविधि है।

उत्‍तर – प्रश्‍न प्रविधि


प्रश्‍न - (5) शब्‍द भण्‍डार में वृद्धि करने की प्रमुख विधि है।

उत्‍तर – वार्तालाप


प्रश्‍न - (6) बाल्‍यावस्‍था में भाषा सीखने का मुख्‍य आधार होता है।

उत्‍तर – अनुसरण


प्रश्‍न - (7) दु:ख की अनुभूति पर वाचक का स्‍वर भारी होना है।

उत्‍तर – ध्‍वनिवश्‍यता


प्रश्‍न - (8) ‘ कामायनी ’ किसकी प्रसिद्ध रचना है।

उत्‍तर – जयशंकर प्रसाद


प्रश्‍न – (9) ‘ गीतांजलि ’ के रचनाकार है।

उत्‍तर – रवीन्‍द्रनाथ टैगोर


प्रश्‍न – (10) ‘ गोदान ’ के लेखक है।

उत्‍तर – मुंशी प्रेमचन्‍द      


प्रश्‍न – (11) जो धातु या शब्‍द के अंत में जोडा जाता है। उसे क्‍या कहते है।

उत्‍तर – प्रत्‍यय


प्रश्‍न – (12) प्रख्‍यात में कौन सा उपसर्ग है।

उत्‍तर – प्र


प्रश्‍न – (13) हिन्‍दी में ‘कृत’ प्रत्‍ययों की संख्‍या कितनी है।

उत्‍तर – 42


प्रश्‍न – (14) ‘पुरोहित’ शब्‍द में प्रयुक्‍त उपसर्ग है।

उत्‍तर – पुर:


प्रश्‍न – (15) ‘संस्‍कार’ शब्‍द में प्रयुक्‍त उपसर्ग है।

उत्‍तर – सम्


प्रश्‍न – (16) ‘विज्ञान’ शब्‍द में प्रयुक्‍त उपसर्ग है।

उत्‍तर – वि


प्रश्‍न – (17) ‘चिरायु’ शब्‍द में प्रयुक्‍त उपसर्ग है।

उत्‍तर – चिर


प्रश्‍न – (18) ‘निर्वाह’ शब्‍द में प्रयुक्‍त उपसर्ग है।

उत्‍तर – निर


प्रश्‍न – (19) ‘धुंधला’ शब्‍द में प्रयुक्‍त प्रत्‍यय है।

उत्‍तर –ला

*भाग-2*

प्रश्‍न – (1) ‘जिसके पास कुछ भी न हो’ उसे कहते है।

उत्‍तर – अकिंचन


प्रश्‍न – (2) ‘ जो व्‍यतीत हो गया हो ’ उसे कहते है।

उत्‍त्‍र - अतीत


प्रश्‍न – (3) ‘ जिसकी थाह न मिले ’ उसे कहते है।

उत्‍तर – अथाह


प्रश्‍न – (4) ‘ रात में पहरा देने वाला व्‍यक्ति ’ उसे कहते है।

उत्‍तर – यामिक


प्रश्‍न – (5) ‘ जिस वस्‍तु का मूल्‍य न आंका जा सके ’ उसे कहते है।

उत्‍तर – अमूल्‍य


प्रश्‍न – (6) ‘ श्रीगणेश करना ’ मुहावरे का अर्थ है।

उत्‍तर – शुभारम्‍भ करना


प्रश्‍न – (7) ‘ हाथ पैर मारना ’ मुहावरे का अर्थ है।

उत्‍तर – काफी प्रयत्‍न करना


प्रश्‍न – (8) ‘ हाथ मलना ’ मुहावरे का अर्थ है।

उत्‍तर – पछताना


प्रश्‍न – (9) ‘ चेहरे पर हवाइयॉ उडना ’ मुहावरे का अर्थ है।

उत्‍तर – घबराना


प्रश्‍न – (10) ‘ टका – सा मॅुह लेकर रहना ’ मुहावरे का अर्थ है।

उत्‍तर – शर्मिन्‍दा होना


प्रश्‍न – (11) हिन्‍दी खडी बोली किस अपभ्रंस से विकसित हुई है।

उत्‍तर – शौरसेनी


प्रश्‍न – (12) भाषा के आधार पर भारतीय राज्‍यों की पुन: संरचना कब की गई थी।

उत्‍तर – 1956 ई में


प्रश्‍न – (13) भाषाई आधार पर सर्वप्रथम किस राज्‍य का गठन हुआ।

उत्‍तर – आंन्‍ध्र प्रदेश


प्रश्‍न – (14) ‘बघेली’ बोली का संबंध किस उपभाषा से है।

उत्‍तर – पूर्वी हिन्‍दी


प्रश्‍न – (15) भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल भाषाओं की संख्‍या है।

उत्‍तर – 22


प्रश्‍न – (16) हिन्‍दी की आदि जननी है।

उत्‍तर – संस्‍कृत


प्रश्‍न – (17) भाषा की सबसे छोटी इकाई है।

उत्‍तर – वर्ण


प्रश्‍न – (18) हिन्‍दी वर्णमाला में ‘अयोगवाह’ वर्ण कौन से है।

उत्‍तर – अं, अ:


प्रश्‍न – (19) ‘ए’ ‘ऐ’ वर्ण क्‍या कहलाते है।

उत्‍तर – कंठ-तालव्‍य


प्रश्‍न – (20) ‘क’, ‘ग’, ‘ज’, ‘फ’ ध्‍वनियॉ किसकी है।

उत्‍तर – अरबी-फारसी


📖  HINDI SAHITYA QUIZ 02


Q21. इनमें से कौन वैष्ण भक्ति का आचार्य नहीं है? (यूजीसी नेट/जेआरएफ परीक्षा)

(a) बल्लभाचार्य

(b) मध्वाचार्य

(c) शंकराचार्य ✔

(d) रामानुजाचार्य 


Q22. निम्नांकित प्रश्न में दी गई रचना के रचनाकार के सही विकल्प का चयन कीजिए (आर.आर.बी. इलाहाबाद एकाउन्टेन्ट परीक्षा)

*उर्वशी*

(a) रामधारी सिंह ‘दिनकर’ ✔

(b) सुमित्रानंदन पंत

(c) निराला

(d) अज्ञेय


Q23. संसद से सड़क तक* (काव्य) के रचनाकार हैं– (अध्यापक भर्ती परीक्षा)

(a) श्रीकांत वर्मा

(b) सुदामा पांडेय ‘धूमिल’ ✔

(c) अज्ञेय

(d) रघुवीर सहाय 


Q24. निरालाकृत *राम की शक्ति पूजा* की रचना का आधार ग्रन्थ है (यूजीसी नेट/जेआरएफ परीक्षा)

(a) अनामिका

(b) महुआ माजी ✔

(c) मैत्रेयी पुष्पा

(d) चित्रा मुद्गल 


Q25. हिमालय के आँगन में उसे प्रथम किरणों का दे उपहार, उषा ने हँस अभिवादन किया और पहनाया हीरे का हार*। प्रस्तुत पंक्तियों के रचयिता हैं– (ग्राम पंचायत परीक्षा)

(a) रामधारी सिंह ‘दिनकर’

(b) माखन लाल चतुर्वेदी

(c) जयशंकर प्रसाद ✔

(d) मैथिली शरण गुप्त 


Q26. मैथिल कोकिल* किसे कहा जाता है? (बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा)

(a) विद्यापति ✔

(b) अमीर खुसरो

(c) चंदबरदाई

(d) हेमचन्द्र


Q27. *जायसी* किस धारा के ​कवि हैं? (उप्र पीजीटी परीक्षा)

(a) ज्ञानमार्गी काव्यधारा

(b) प्रेमाख्यानक काव्यधारा ✔

(c) नाथपंथी काव्यधारा

(d) रासक काव्यधारा 


Q28. *झरना* (काव्य-संग्रह) के रचयिता हैं– (लेखाकार परीक्षा)

(a) सोहन लाल द्विवेदी

(b) महादेवी वर्मा

(c) जयशंकर प्रसाद ✔

(d) सुभद्रा कुमारी चौहान


Q29. हिन्दी की *पहली कहानी लेखिका* का नाम है– (बी.एड. परीक्षा)

(a) बंग महिला ✔

(b) सत्यवती

(c) चन्द्र किरन

(d) चन्द्रकांता 


Q30. *सखि वे मुझसे कहकर जाते* किस कवि की काव्य पंक्ति है– (यूजीसी नेट/जेआरएफ परीक्षा)

(a) ​सियाराम शरण गुप्त

(b) मैथिलीशरण गुप्त ✔

(c) आयेध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’

(d) जगदीश गुप्त 


Q31. *श्रद्धा* किस कृति की नायिका है? (बी. एड. परीक्षा)

(a) कामायनी ✔

(b) कुरुक्षेत्र

(c) रामायण

(d) साकेत 


Q32. बाल चित्रण में कौन-सा कवि श्रेष्ठ है? (उत्तराखण्ड पुलिस सब-इंसपेक्टर परीक्षा)

(a) रसखान

(b) मीराबाई

(c) सूरदास ✔

(d) कबीरदास 


Q33. *पृथ्वीराज रासो* किस कवि की रचना है? (उप्र पीजीटी परीक्षा)

(a) चन्दबरदाई ✔

(b) जगनिक

(c) मुल्ला दाऊद

(d) इनमें से कोई नहीं


Q34. *परहित सरिस धर्म नहि भाई, परपीड़ा सम नहिं अधमाई।*

प्रस्तुत पंक्ति किसकी है? (लेखाकार परीक्षा)

(a) रसखान

(b) तुलसी ✔

(c) बिहारी

(d) मीरा


Q35. *अनामदास का पोथा* (उपन्यास) के रचयिता हैं– (सब-इंसपेक्टर परीक्षा)

(a) माखन लाल चतुर्वेदी

(b) सोहन लाल द्विवेदी

(c) हजारी प्रसाद द्विवेदी ✔

(d) महावीर प्रसाद द्विवेदी


📘 वस्तुनिष्ट प्रश्नोतर जो परीक्षा में जरूर आएंगे 

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬


Q..16- ‘पहाड़ के ऊपर की समतल जमीन’कहलाती है??

A- शलाका

B- भूमिका

C- उपत्यका

D- अधित्यका


D- अधित्यका ✔?


Q..17- निषिद्ध का विलोम है??

A- विराग

B- विहीन

C- विहित

D- विनीत


C- विहित ✔?


Q..18-“अधोलिखित” में उपसर्ग है??

A- अध

B- अध:

C- अधो

D-अ


B-अध:✔?


Q..19- कौन सा शब्द “तत्सम” नहीं है??

A- अंश

B- अंगुष्ठ

C- अंगार

D- अगणित


C- अंगार ✔?


Q..20-“ह”वर्ण है??

A- अघोष

B- अल्पप्राण

C- महाप्राण

D- इन में से कोई नहीं


C- महाप्राण ✔?


Q..21-“वर्त्स्य ध्वनि है ??

A-क, व

B-प, न

C-न, स

D-ट, प


C-न, स✔?


Q..22- किस काव्य गुण में ट, ठ,ड, ढ, को छोड़कर “क से म” के वर्णो का प्रयोग होता है??

A- माधुर्य में

B- कांति में

C- ओज में

D- समाधि में


A- माधुर्य में ✔?


Q..23- “पलनि पिक,अंजर अधर,धरे महावर भाल में|” अलंकार है??

A- असंगति

B- विरोधाभास

C- भ्रांतिमान

D- विभावना


A- असंगति ✔?


Q..24- “सीता भीतर बैठी है” मे क्रिया विशेषण अवयव है??

A- स्थानवाचक

B- रीतिवाचक

C- दिशा वाचक

D- परिमाणवाचक


A- स्थानवाचक ✔?


Q..25- सन 1930 में इकाइयों की प्रकृति निर्धारण करने के लिए अध्ययन विषयों का एक सर्वेक्षण किया??

A- बैस्ले

B- पीटर

C- हेनरी हैरप

D- हैजमन


C-हैनरी हैरप✔?


Q..26- “सेना विधि” किस विधि के दोषों को दूर करती है??

A- दूरस्थ शिक्षण

B- सूत्र विधि

C- प्रत्यक्ष विधि

D- वाचन विधि


C- प्रत्यक्ष विधि ✔?


Q..27- किस शिक्षण विधि में प्रत्येक बालक के मध्य पार्टीशन होता है??

A- भाषा प्रयोगशाला

B- भाषा शिक्षण यंत्र

C- प्रदर्शन विधि में

D- भाषा संसर्ग


A- भाषा प्रयोगशाला ✔?


Q..28- “साहचर्य विधि” में साहचर्य स्थापित किया जाता है??

A- श्याम व चित्र

B- वाक्य और शब्द

C- श्यामपट और वाक्य

D- चित्र व शब्द


D- चित्र व शब्द ✔?


Q..29- “व्यतिरेकी विधि”किस भाषा से तुलना पर बल देती है??

A- राष्ट्रभाषा

B- मातृभाषा

C- हिंदी भाषा

D- विदेशी भाषा


B- मातृभाषा ✔?


Q..30- “सूत्र विधि”हिंदी में किस भाषा से आई है??

A- अंग्रेजी

B- संस्कृत

C- बांग्ला

D- उर्दू


B- संस्कृत ✔?

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬

🟥  🟧  🟩

Comments

Popular posts from this blog

ज्ञानपीठ पुरस्कार हिंदी 2025

Hindi Sahitya Practice Set - 1