5000 वन लाइनर प्रश्न
रीतिकालीन कवि तथा उनकी रचनाएं
195. शुक्ल जी के अनुसार रीतिकाल के प्रवर्तक चिंतामणि की प्रमुख रचनाएँ हैं?
- काव्य-विवेक, कविकुल कल्पतरू, श्रृंगार मंजरी
196. अलंकारिक कवि मतिराम की प्रमुख रचनाएं?
- रसराज, अलंकार पंचाशिका, ललित ललाम, वृत्त कौमुदी, मतिराम सतसई
197. रितिकालीन कवि भूषण की रचनाएँ हैं?
- शिवराज भूषण, अलंकर प्रकाश, छंदोंहृदय प्रकाश, शिवा बावनी, छत्रशाल दशक
198. जसवंत सिंह की प्रमुख रचनाएँ हैं :- भाषा भूषण, आनंद विलास,सिद्धांत- बोध , अनुभव प्रकाश
199. कुलपति मिश्र की रचनाएँ हैं?
- रस रहस्य, नख-शिख, दुर्गा भक्ति तरंगनी
200. मंडन की रचनाएं हैं?
- रस रत्नावली,रस विलास,नैन पचासा, काव्य रत्न
201. रीतिकाल के प्रमुख आचार्य कवि देव की रचनाएँ हैं?
- भाव विलास, भवानी विलास, रस विलास , काव्य रसायन
202. पद्माकर की रचनाएं?
- जगत विनोद, पद्माभरण , प्रताप सिंह विरुदावली, प्रबोध पचासा , गंगा लहरी
203. गोप कवि की रचनाएं हैं?
- रामचंद्राभरण , रामचंद्र भूषण, रामालंकर
204. ग्वाल कवि की रचनाएं हैं?
- नख-शिख, अलंकार भ्रम-भंजन, रस रूप कवि दर्पण
205. भिखारी दास की प्रमुख कृतियाँ?
- काव्य-निर्णय, श्रृंगार निर्णय, रस सरांस, छंद प्रकाश।
206.रसलीन रचनाओं का नाम बताओ - अंगदर्पण , रस प्रबोध
207.सोमनाथ रचनाओं का नाम बताओ- श्रृंगार विलास, प्रेम पचीसी।
208.दूल्ह की रचनाओं का नाम बताओ - कविकुल कंठाभरण।
209.प्रताप साही की रचनाओं का नाम बताओ - व्यंगार्थ कौमुदी, श्रृंगार मंजरी, श्रृंगार शिरोमणि, अलंकार चिंतामणि, काव्य विनोद।
210.द्विजदेव रचनाओं का नाम बताओ - श्रृंगार लतिका,श्रृंगार बत्तिसी , कविकल्पद्रुम।
211. रीतिसिद्ध कवि बिहारी रचनाओं का नाम बताओ- बिहारी सतसई।
212. रीतिमुक्त घनानंद रचनाओं का नाम बताओ - सुजानहित प्रबंध, कृपाकंद निबंध, इश्कलता।
213. रीतिमुक्त कवि आलम रचनाओं का नाम बताओ - आलम केलि।
214. रीतिमुक्त कवि बोधा रचनाओं का नाम बताओ- इश्कनामा, विरह वारिश।
215. रीतिमुक्त कवि ठाकुर की रचनाएँ हैं?
- ठाकुर ठसक,ठाकुर शतक।
#LTTET #HPPGTHINDI #PgtHindi #LtCommission #LtTet #LTCOMMISSION #H.PPGTHINDI #LTTET @Examvivechna
Comments
Post a Comment