इतिहास के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर


🔴 प्रश्नः- आर्यों का निवास स्थल होने के कारण भारत का एक अन्य नाम कौन-सा है?

🔸 उत्तरः- आर्यावर्त (UPPSC Pre 2018)


🔴 प्रश्नः- सर्वप्रथम भारतवर्ष नाम का उल्लेख किस अभिलेख में हुआ था?

🔸 उत्तरः- हाथीगुम्फा अभिलेख


🔴 प्रश्नः- भारत से बाहर सर्वाधिक प्राचीनतम अभिलेख की प्राप्ति किस स्थान से हुई है?

🔸 उत्तरः- बोगजकोई से (मध्य एशिया)


🔴 प्रश्नः- शाक्य मुनि बुद्ध के जन्म स्थल का उल्लेख किस प्राचीन अभिलेखीय साक्ष्य में हुआ है?

🔸 उत्तरः- रुम्मिनदेई अभिलेख में


🔴 प्रश्नः- प्राचीन भारतीय शिलालेखों के अंतर्गत पश्चिमोत्तर भारत के शिलालेखों में प्रयुक्त खरोष्ठी लिपि को किसकी सहायता से पढ़ा गया?

🔸 उत्तरः- हिंद-यूनानी शासकों के सिक्कों से 


🔴 प्रश्नः- रुद्रदामन के किस शिलालेख को भारत में शुद्ध संस्कृत में उत्कीर्ण देश के पहले राजकीय शिलालेख का श्रेय दिया जाता है?

🔸 उत्तरः- गिरनार शिलालेख (जूनागढ़ शिलालेख) 


🔴 प्रश्नः- सर्वप्रथम किसके द्वारा स्वर्ण मुद्राएँ जारी की गईं?

🔸 उत्तरः- हिन्द-यूनानियों के द्वारा


🔴 प्रश्नः- उत्तरी काले पॉलिश वाले मृद्भाण्ड का सम्बन्ध किस युग से है?

🔸 उत्तरः- मौर्य युग से


🔴 प्रश्नः- चित्रित धूसर मृद्भाण्ड से किस काल की पहचान की जाती है?

🔸 उत्तरः- उत्तरवैदिक काल की


🔴 प्रश्नः- चारों वेदों को सम्मिलित रूप से क्या कहा जाता है?

🔸 उत्तरः- संहिता


🔴 प्रश्नः- किस वेद में यज्ञों के अवसर पर गाए जाने वाले मन्त्रों का संग्रह मिलता है?

🔸 उत्तरः- सामवेद में


🔴 प्रश्नः- वेदों के अध्ययन से जुड़े 'वेदांग' की कुल संख्या है?

🔸 उत्तर:- 6 


🔴 प्रश्नः- वैदिक ग्रन्थों के अन्तिम भाग, जिनमें अध्यात्म तथा दर्शन के गूढ़ रहस्यों की विवेचना की गई है, क्या कहलाते हैं?

🔸 उत्तरः- उपनिषद्


🔴 प्रश्नः- किसमें मनुष्यों के कर्त्तव्यों, वर्णाश्रम व्यवस्था एवं सामाजिक नियमों का उल्लेख किया गया है?

🔸 उत्तरः- सूत्रों में


🔴 प्रश्नः- संस्कृत पाण्डुलिपियाँ प्रमुखतः किस क्षेत्र में मिलती हैं?

🔸 उत्तरः- उत्तरी भारत में


🔴 प्रश्नः- किस पुराण का सम्बन्ध देवी दुर्गा से है, जिसमें दुर्गा सप्तशती नामक अंश शामिल है?

🔸 उत्तरः- मार्कण्डेय पुराण का


🔴 प्रश्नः- जातक तथा पिटक किस साहित्य के दो प्रमुख भाग हैं?

🔸 उत्तरः- बौद्ध साहित्य के


🔴 प्रश्नः- प्राचीनतम जैन ग्रन्थों की रचना किस भाषा में की गई है?

🔸 उत्तरः- प्राकृत भाषा में


🔴 प्रश्नः- 'बृहद कथा कोश' के लेखक कौन हैं?

🔸 उत्तरः- हरिषेण (SSC CHSL 2024)


🔴 प्रश्नः- बिन्दुसार के शासनकाल में अशोक द्वारा अवन्ति महाजनपद पर विजय की चर्चा किसमें मिलती है?

🔸उत्तरः- समन्त पासादिका (अश्वघोष) में

Comments

Popular posts from this blog

ज्ञानपीठ पुरस्कार हिंदी 2025

Hindi Sahitya Practice Set - 1