आदिकाल के 50 प्रश्न

 1. हिंदी साहित्य के प्रथम काल को आदिकाल नाम से अभिहित किया ? - हजारीप्रसाद द्विवेदी


2. हिन्दी कवियों का प्रथम वृत्त संग्रहकार कौन था ? - शिवसिंह सेंगर


3. मॉडर्न वर्नाक्यूलर लिटरेचर ऑफ हिन्दुस्तान में वर्णित कवियो की संख्या है ? - 952


4. हिन्दी नवरत्न के लेखक है ? - मिश्र बन्धु


5. इस्तवार द ला लितरेत्यूर ऐन्दुई ए हिंदुस्तानी ग्रंथ किस भाषा में लिखा गया है - फ्रेंच



6. मिश्र बंधु विनोद में हिंदी साहित्य के इतिहास को कितने कालों में विभाजित किया गया हैं - पाँच


7. हिंदी साहित्य के इतिहास का प्रस्थान बिंदु किसे कहा गया है - शिवसिंह सरोज


8. आचार्य रामचंद्र शुक्ल कृत हिंदी साहित्य का इतिहास का प्रकाशन वर्ष है ? - 1929 


9. हिंदी साहित्य के आदिकाल को आरंभिक काल नाम से अभिहित किया - मिश्रबन्धु


10. हिंदी साहित्य के आदिकाल को सिद्ध सामंत युग किसने कहा है - महापंडित राहुल सांकृत्यायन


11. .चर्यापद के रचयिता है ? - शबरपा


12. अवधूत मत किसे कहते हैं - नाथ संप्रदाय 


13. पुष्य को हिन्दी का प्रथम कवि किसने माना है? - शिवसिंह सेंगर


14. आदिकाल को चारणकाल किसने कहा? - रामकुमार वर्मा 


15. शुक्ल जी ने आदिकाल का क्या नामकरण रखा है? - वीरगाथा काल


16. . हिंदी की प्रथम रचना श्रावकाचार के रचयिता है - देवसेन 


17. अवधूत मत किसे कहते हैं - नाथ संप्रदाय


18. अपभ्रंश के प्रथम महा कवि कौन थे - स्वयंभू


19. आदिकालीन काव्य में किस काव्य प्रवृत्ति का अभाव है? - राष्ट्रीय चेतना


20. आदिकाल को बीजवपन काल किसने कहा - महावीर प्रसाद द्विवेदी


21. आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने आदिकाल के तृतीय प्रकरण में किसका विवेचन किया ? - वीरगाथा काव्य का 


22. चौरासी सिद्धों में प्रथम सिद्ध कौन है - सरहपा


23. तरेसठ श्लाका पुरुषो के जीवन का वर्णन हुआ है ? - महापुराण में 


24. आदिकाल में चरित काव्य सर्वाधिक किस साहित्य में रचे गये? - जैन साहित्य में 


25. सिद्ध कवियों की प्रतीकात्मक भाषा को क्या कहा जाता है - खिचड़ी भाषा/सधुक्कडी


26. गोरी सोवे सेज पर मुख पर डारे केस, पंक्ति है? - अमीर खुसरो


27. परमाल रासो काव्य कृति के रचयिता है - जगनिक


28. बुद्धिरासो काव्य है? - प्रेम काव्य 


29. सिद्ध एवं नाथ कवियों से सर्वाधिक कौन प्रभावित है - कबीर

 

30. अमीर खुसरो को अवधी का प्रथन कवि किसने माना ? - रामकुमार वर्मा

31. प्रशस्ति मूलक मुक्तक काव्य है - प्राकृत पैंगलम 


32. ढोला मारू रा दुहा के रचयिता है? - कुशललाभ 


33. आदिकाल के अंतिम चरण के सुप्रसिद्ध कवि कौन थे ? - अमीर खुसरो 


34. ऐसे रासो ग्रंथ के रचनाकार का नाम बताइए जिसकी रचना अजमेर के शासक से सम्बन्धित है ? - नरपतिनाल्ह 


35. आदिकालीन वैद्यक ग्रंथ है ? - जगत्सुंदरी प्रयोगमाला 


36. डिंगल का सबसे पहले प्रयोग मिलता है - राजा बांकीदास कृत कुकवि बत्तीसी में 


37. किस रासो ग्रंथ का एक पद्य ‘प्राकृत पैंगलम्’ में मिलता है ? - हम्मीर रासो 


38. चौपाई के साथ दोहा रखने की पद्धति को क्या कहते है ? - कडवक 


39. बुद्धिरासो काव्य है? - प्रेम काव्य 


40. अमीर खुसरो कृत नूहसीपर का विषय है? - भाषा विज्ञान 


41. प्रशस्ति मूलक मुक्तक काव्य है? - प्राकृत पैंगलम 


42. प्रथम बावनी काव्य है? - मातृका प्रथमाक्षरादोहरा 


43. निम्न को सुमेलित कीजिए ?

सूची-I. सूची- II

क. बीसलदेव रासो 1.जगनिक

ख. पृथ्वीराज रासो 2.नरपतिनाल्ह

ग. परमाल रासो 3. दलपतविजय

घ. खुम्माण रासो 4.चंदवरदाई

5. मधुकरकवि

. क. ख. ग. घ.

अ. 2. 4. 1. 3. ✔

ब. 1. 2. 3. 5.

स. 4. 3. 2. 1.

द. 3. 1. 5. 2.


45. कन्नौज के राजा जयचंद की वीर गाथा का गान किया गया है ? - भट्टकेदार कृत जयचंद प्रकाश 


46. कौनसा युग्म असंगत है ?

अ. योगसार- जोइंदु

ब. महापुराण- पुष्पदंत

स. श्रावकाचार- स्वयंभू ✔

द. भरतेश्वरबाहुबली रास- शालिभद्र सुरि


47. पूर्वी राजस्थानी के ब्रजमिश्रित रूप को कहते है ? - पिंगल 

48. ” आध्यात्मिक रंग के चश्में आजकल बहुत सस्ते हो गए ,उन्हें चढ़ाकर कुछ लोगों को ‘गीत गोविन्द’ (जयदेव) के पदों में आध्यात्मिकता दिखती है,वैसे ही पदावली (विद्यापति) के पदों में ” कथन है?  - आ. रामचन्द्र शुक्ल✔


49. आदिकाल की भाषा को पुरानी हिंदी नाम किसने दिया था - चंद्रधर शर्मा गुलेरी 


50. आदिकालीन रासो साहित्य की सामान्य प्रवृत्तियों और विषय वस्तु की दृष्टि से निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है ?

अ. युद्धों का सजीव चित्रण

ब. व्यक्तिगत शौर्य के प्रदर्शन का चित्रण

स. व्यापक राष्ट्रीयता की भावना का चित्रण ✔

द.विलासितापूर्ण का मंत्री जीवन का चित्रण

Comments

Popular posts from this blog

ज्ञानपीठ पुरस्कार हिंदी 2025

Hindi Sahitya Practice Set - 1