NET Hindi Mock Test
West Bengal SET
1. "हमारे सभ्यता दर्पित शिष्ट समाज का काव्यानंद छिछला और उसका लक्ष्य सस्ता मनोरंजन मात्र रहता है।" यह अंश किस रचना से उद्धृत है?
(A) माटी की मूरतें
(B) ठकुरी बाबा
(C) एक कहानी यह भी
(D) जामुन का पेड़
2. 'उत्तराफाल्गुनी' क्या नहीं है?
(A) काल नट्टिन
(B) उपंग वाद्य
(C) वाणप्रस्थ
(D) त्रिभंग
3. रचनाकाल के अनुसार हबीब तनवीर के नाटकों का सही अनुक्रम है :
(A) आगरा बाजार, मिट्टी की गाड़ी, द ब्रोकन ब्रिज, जहरीली हवा
(B) जहरीली हवा, मिट्टी की गाड़ी, आगरा बाजार, द ब्रोकन ब्रिज
(C) आगरा बाजार, जहरीली हवा, द ब्रोकन ब्रिज, मिट्टी की गाड़ी
(D) जहरीली हवा, आगरा बाजार, मिट्टी की गाड़ी, द ब्रोकन ब्रिज
4. निम्नलिखित कहानियों के स्त्री पात्रों को सुमेलित कीजिए:
सूची-1 सूची-II
(a) परिन्दे (i) हीराबाई
(b) गैंग्रीन (ii) चंपा
(c) आकाशदीप (iii) मालती
(d) तीसरी कसम (iv) लतिका
कूट :
(a) (b) (c) (d)
(A) (iv) (ii) (iii) (i)
(B) (ii) (iii) (iv) (i)
(C) (i) (iv) (iii) (ii)
(D) (iv) (iii) (ii) (i)
5. 'गिल, अब तो विश्वास करोगे, जनता निर्जीव नहीं है। जनता सदा मूक भी नहीं रहती।' – किसकी उक्ति है?
(A) कनक
(B) पूरी
(C) तारा
(D) डॉ० प्राणनाथ
6. खड़ीबोली को किस भाषाविद ने 'देशी हिन्दुस्तानी' कहा था?
(A) सुनीति कुमार चटर्जी
(B) सर विलियम जोंस
(C) सुकुमार सेन
(D) ग्रियर्सन
7. "आध्यात्मिक रंग के चश्मे आजकल बहुत सस्ते हो गये हैं। उन्हें चढ़ाकर जैसे कुछ लोगों ने 'गीतगोविन्द' के पदों को आध्यात्मिक संकेत बताया है, वैसे ही विद्यापति के इन पदों को भी।" किसका कथन है?
(A) ग्रियर्सन
(B) शिवसिंह सेंगर
(C) रामचन्द्र शुक्ल
(D) रामविलास शर्मा
8. 'समासयुक्त पदावली' की प्रधानता होती है :
(A) समाधि गुण में
(B) ओज गुण में
(C) माधुर्य गुण में
(D) प्रसाद गुण में
9. भारतेन्दु युग में पंक्ति 'हमारो उत्तम भारत देश' - किनके द्वारा रचित है?
(A) राधाकृष्ण दास
(B) प्रतापनारायण मिश्र
(C) राधाचरण गोस्वामी
(D) प्रेमघन
10. निम्नलिखित पंक्तियों को कवि के साथ सुमेलित कीजिए:
सूची-1 सूची-II
(a) ऊसर हिरदै राम सनि होई रे (i) मीराबाई
(b) पिउ बियोग अस बाउर जीऊ (ii) कबीर
(c) सुभग शीतल कमल, त्रिविध ज्वाला हरण (iii) जायसी
(d) भूमि सप्त सागर मेखला एक भूप रघुपति कोसला (iv) तुलसीदास
कूट :
(a) (b) (c) (d)
(A) (ii) (i) (iv) (iii)
(B) (iv) (i) (ii) (iii)
(C) (iv) (iii) (i) (ii)
(D) (ii) (iii) (i) (iv)
11. "चल-चल देता है लाद लादकर बार-बार बनजारा; सब ठाठ धरा रह जाता; घन बस दूर क्षितिज का तारा।" यह पंक्तियाँ 'अरे यायावर रहेगा याद' के किस शीर्षक से सम्बद्ध हैं?
(A) माझुली
(B) किरणों की खोज में
(C) बहता पानी निर्मला
(D) परशुराम से तूरखम
12. 'संस्कृति की संग्राहकता' की हिमायत करनेवाले हैं :
(A) नामवर सिंह
(B) अज्ञेय
(C) दिनकर
(D) हजारीप्रसाद द्विवेदी
13. 'भारत दुर्दशा' नाटक में कितने अंक हैं?
(A) 5 अंक
(B) 6 अंक
(C) 4 अंक
(D) 7 अंक
14. 'इंस्पेक्टर मातादीन चाँद पर' कहानी के लेखक कौन हैं?
(A) ज्ञानरंजन
(B) मोहन राकेश
(C) हरिशंकर परसाई
(D) सुभद्राकुमारी चौहान
15. 'शरद् पुण्या की रात' किस उपन्यास का अंश है?
(A) आपका बंटी
(B) वाणभट्ट की आत्मकथा
(C) ज़िन्दगीनामा
(D) मानस का हंस
16. भोलानाथ तिवारी के अनुसार भाषा वैज्ञानिक दृष्टि से इनमें से कौन मूलतः प्राचीन खड़ीबोली से सम्बद्ध है?
(A) मगही
(B) बघेली
(C) दक्खिनी
(D) गढ़वाली
17. निम्नलिखित रचनाओं को रचनाकार के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची-1 सूची-II
(a) सुरति मिश्र (i) सुजानचरित
(b) तोष (ii) इश्कनामा
(c) सूदन (iii) रसगाहक चंद्रिका
(d) बोधा (iv) सुधानिधि
कूट :
(a) (b) (c) (d)
(A) (i) (iii) (iv) (ii)
(B) (ii) (iii) (iv) (i)
(C) (iv) (iii) (ii) (i)
(D) (iii) (iv) (i) (ii)
18. कला 'ज्ञान भी है, रूप भी', किसने कहा?
(A) आई० ए० रिचर्ड्स
(B) हीगेल
(C) क्रोचे
(D) एवरक्राम्बी
19. 'गाँधी, अंबेदकर और लोहिया भारतीय इतिहास की समस्याएँ' का लेखक है?
(A) कँवल भारती
(B) रामविलास शर्मा
(C) मोहनदास नैमिशराय
(D) मैनेजर पाण्डेय
20. कर्ण द्वारा कवच और कुंडल दान करने का प्रसंग 'रश्मिरथी' के किस सर्ग में आता है?
(A) प्रथम
(B) चतुर्थ
(C) पंचम
(D) सप्तम
21. "सभी धर्मस्थान झूठ के अड्डे हैं... धर्म वस्तुतः झूठ की आयु को लम्बा करने में बड़ा सहायक है।" यह अंश 'मेरी तिब्बत यात्रा' के किस शीर्षक से सम्बद्ध है?
(A) ल्हासा से उत्तर की ओर
(B) जेनम् की ओर
(C) चाङ् की ओर
(D) नेपाल की ओर
22. 'जगत तपोवन सो कियो' नामक निबंध संग्रह लिखा है
(A) भारतेन्दु हरिश्चंद्र ने
(B) विद्यानिवास मिश्र ने
(C) विवेकी राय ने
(D) कुबेरनाथ राय ने
23. भारतसंघ के राजकीय प्रयोजनों के लिए प्रयुक्त होनेवाले अंकों का रूप है
(A) राष्ट्रीय
(B) अन्तर्राष्ट्रीय
(C) प्रादेशिक
(D) इनमें से कोई नहीं
25. उपन्यास के साथ उनके पात्रों को सुमेलित कीजिए :
सूची-I सूची-II
(a) उर्मिला (i) मैला आँचल
(b) मिट्ठी (ii) झूठा-सच
(c) लछमी (iii) धरती धन न अपना
(d) प्रतापी (iv) ज़िन्दगीनामा
कूट :
(a) (b) (c) (d)
(A) (i) (ii) (iii) (iv)
(B) (iv) (iii) (ii) (i)
(C) (iii) (i) (iv) (ii)
(D) (ii) (iv) (i) (iii)
26. निम्नलिखित में से कौन-सा उच्चारण तंत्र स्थिर उच्चारण तंत्र के अन्तर्गत नहीं आता?
(A) कण्ठ नलिका
(B) जिह्वा
(C) नासिका विवर
(D) दाँत
27. 'तुमको पीड़ा में ढूँढा, तुममें ढूँढूँगी पीड़ा' काव्य संग्रह की पंक्तियाँ हैं? किस
(A) नीहार
(B) रश्मि
(C) नीरजा
(D) सांध्यगीत
28. रस विवेचन में 'कारण रूप' किसे कहा गया है?
(A) विभाव को
(B) अनुभाव को
(C) स्थायी भाव को
(D) निष्पत्ति को
Comments
Post a Comment