1. ''सूरसागर' किसी चली आती हुई गीत काव्य-परंपरा का- भले ही वह मौखिक हो,- विकास प्रतीत होता है।" यह स्थापना किसकी है?

(A) रामचंद्र शुक्ल

(B) रामकुमार वर्मा

(C) दीनदयाल गुप्त

(D) मुंशीराम शर्मा


(A): उक्त स्थापना 'रामचंद्र शुक्ल' की है।


2. "चौपाई दोहे का सबसे पुराना प्रयोग शायद यही है। जो कृछ पुराना साहित्य उपलब्ध है उससे लगता है कि पूर्वी प्रदेश के बौद्ध-सिद्धों ने ही इस शैली में लिखना शुरू किया था।”

सरहपा विषयक यह कथन किसका हैं?

(A) राहुल सांकृत्यायन

(B) रामकुमार वर्मा

(C) रामचंद्र शुक्ल

(D) हजारी प्रसाद द्विवेदी


Ans (D): सरहपा विषयक यह कथन 'हजारी प्रसाद द्विवेदी '

का हैं।


3. सुमेलित नहीं है:

(A) चंदनबालारास- आसगु

(B) स्थूलभद्ररास - विजयसेनसूरि

(C) उक्तिव्यक्ति प्रकरण- दामोदर पंडित

(D) वर्णरत्नाकर- ज्योतिरीश्वर ठाकुर


Ans (B): जिनधर्मसूरि ने स्थूलिभद्ररास 1209 ई. में की थी।


4. आचार्य रामचंद्र शुक्ल की दृष्टि से कौन-सा कथन सही नहीं है?

(A) अखरावट' में वर्णमाला के एक-एक अक्षर को लेकर सिद्धांत संबधी चौपाइयाँ कही गई है।

(B) 'आखिरी कलाम' में कयामत का वर्णन है।

(C) पदमावत में प्रेमगाथा की परंपरा पूर्ण प्रौढ़ता को प्राप्त मिलती है।

(D) 'पदमावत' पूर्णतया ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित है।


Ans (D): आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने 'पदमावत' के पूर्वार्ध को बिल्कुल काल्पनिक और उत्तरार्ध को ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित माना है।


5. मंझन कृत मधुमालती के विषय में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?

(A) इसकी कथा पूर्ण रूप से ऐतिहासिक है।

(B) इसमें भारतीय काव्यरूढ़ियों का प्रयोग किया गया है।

(C) अन्य सूफी काव्यों के समान ही इसमें भी प्रेम को ही सब कुछ माना गया है।

(D) इसमें पाँच अर्थानी / चौपाइयों के बाद दोहे का प्रयोग है।


Ans (A): मंझन कृत 'मधुमालती' ही क्या कोई भी सूफी ग्रंथ पूर्ण रूप से ऐतिहासिक नहीं है।


6. कबीरदास ऐसे ही मिलनबिद पर खड़े थे जहाँ से एक और हिंदुत्व निकल जाता है औरदूसरी ओर मुसलमानत्व 1"

कबीर विषयक उक्त मान्यता किसकी है?

(A) रामचंद्र शुक्ल

(B) श्यामसुंदर दास

(C) हजारी प्रसाद द्विवेदी

(D) सरनामसिंह शर्मा


Ans : (C): कबीर विषयक उक्त मान्यता हजारी प्रसाद द्विवेदी की है।

Comments

Popular posts from this blog

ज्ञानपीठ पुरस्कार हिंदी 2025

Hindi Sahitya Practice Set - 1