हिंदी के 5000 प्रश्न, Part - 21




1. प्रसाद के किस उपन्यास की तारीफ प्रेमचन्द ने उन्हें पत्र लिखकर की - कंकाल


2. शेरकोट, बंजरिया और धामपुर नामक गावं किस उपन्यास में हैं - तितली


3. "कला कलाकार के आनन्द की श्रेय और प्रेय तथा आदर्श को समन्वित करने वाली प्रभावोत्पादक अभिव्यक्ति है" - बाबू ग़ुलाबराय


4. हिंदी साहित्य का सुबोध इतिहास किसने लिखा - बाबू ग़ुलाबराय, 1938


5. "गांधीवाद, समाजवाद और साम्यवाद" नामक निबन्ध किसने लिखा - बाबू ग़ुलाबराय



6. "वह(साहित्य) राहगीरों के समय काटने का कुल्हाड़ा मात्र न हो, किन्तु समय का पथ-प्रदर्शक राहगीर भी हो सके" - माखनलाल चतुर्वेदी


7. अज्ञेय जी को हज़ारी प्रसाद द्विवेदी जी ने 20 वीं सदी का बाणभट्ट कहा है।



8. "हमारा सबसे बड़ा विद्रोह यह है कि हम 'कला' को जीवन से विमुख नहीं होने देना चाहते। यह नहीं हो सकता कि जीवन जलता रहे और कला बाँसुरी बजाती रहें" - माखनलाल चतुर्वेदी


9. "नई कविता में समग्र मनुष्य की बात नहीं की गई है वरन मनुष्य के समग्र अनुभव खंडों को संयोजित किया गया है" - रामस्वरूप चतुर्वेदी


10. किसने अपनी जीवनी ऋषि जैमिनी 'बरुआ' को बोलकर लिखाई - माखनलाल चतुर्वेदी






11. "श्री जयशंकर प्रसाद 'अक्षर' हैं - माखनलाल चतुर्वेदी


12."संघर्ष सुभद्राकुमारी चौहान जी के लिए जीवन का एक सजीव पहलू है" - माखनलाल चतुर्वेदी

Comments

Popular posts from this blog

ज्ञानपीठ पुरस्कार हिंदी 2025

Hindi Sahitya Practice Set - 1