131- किस युग को आधुनिक हिन्दी कविता का सिंहद्वार कहा जाता है।
- भारतेन्दु युग को ।
132- द्विवेदी युग के प्रवर्तक कौन थे।
- महावीर प्रसाद द्विवेदी ।
133- हिन्दी का पहला सामाजिक उपन्यास कौन सा माना जाता है।
- भाग्यवती ।
134- सन् 1950 से पहले हिन्दी् कविता किस कविता के रूप में जानी जाती थी।
- प्रयोगवादी ।
135- ब्रज भाषा का सर्वोत्तम कवि है।
- सूरदास ।
136- आदिकाल के बाद हिन्दी में किस साहित्य का उदय हुआ ।
- भक्ति साहित्य का ।
137- निर्गुण भक्ति काव्य के प्रमुख कवि है।
- कबीरदास ।
138- किस काल को स्वर्णकाल कहा जाता है।
- भक्ति काल को ।
139- हिन्दी का आदि कवि किसे माना जाता है।
- स्व्यंभू ।
140- आधुनिक काल का समय कब से माना जाता है।
- 1900 से अब तक ।
141- जयशंकर प्रसाद की सर्वश्रेष्ठ रचना कौन सी है।
- कामायनी ।
142- बिहारी ने क्या लिखे है।
- दोहे ।
143- कबीर किसके शिष्य थे।
- रामानन्द ।
144- पद्यावत महाकाव्य कौन सी भाषा में लिखा है।
- अवधी ।
145- चप्पू किसे कहा जाता है।
- गद्य और पद्य मिश्रित रचनाओं को ।
146- कलाधर उपनाम से कविता कौन से कवि लिखते थे।
- जयशंकर प्रसाद ।
147- रस निधि किस कवि का उपनाम है। - पृथ्वी सिंह ।
148- प्रेमचन्द्र के अधुरे उपन्यांस का नाम है।
- मंगलसूत्र ।
149- हिन्दी का सर्वाधिक नाटककार कौन है।
- जयशंकर प्रसाद ।
150- तुलसीकृत रामचरित मानस में कौन सी भाषा का प्रयोग किया गया है।
- अवधी भाषा का प्रयोग किया गया है।
151- एकांकी के जन्मदाता कौन है।
- धर्मवीर भारती ।
152- मीराबाई ने किस भाव से कृष्ण की उपासना की ।
- माधुर्य भाव से ।
153- रामचरित मानस का प्रधान रस है।
- शान्त रस ।
154- सबसे पहले अपनी आत्मकथा हिन्दी में किसने लिखी ।
- डॉं. राजेन्द्र प्रसाद ने ।
155- हिन्दी कविता का पहला महाकाव्य् कौन सा है।
- पृथ्वीराज रासो ।
156- हिन्दी के सर्वप्रथम प्रकाशित पत्र का नाम क्या है।
- उदन्ड मार्तण्ड ।
157- हिन्दी साहित्य की प्रथम कहानी है।
- इन्दुमती ।
158- आंचलिक रचनाऍं किससे सम्बन्धित होती है।
- क्षेत्र विषेश से ।
159- पृथ्वीराज रासो किस काल की रचना है ।
- आदिकाल की ।
160- हिन्दी गद्य का जन्म दाता किसको माना जाता है।
- भारतेन्दु हरिचन्द्र जी को ।
161- कवि कालिदास की ‘अभिज्ञान शाकुन्तलम्’ का हिन्दी अनुवाद किसने किया।
- राजा लक्ष्मणसिंह ने ।
162- पद्य साहित्य को कितने भागों में बॉंटा गया है।
- पन्द्रह भागों में ।
163- कवि नरेन्द्र शर्मा ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के निधन से प्रभावित होकर कौन सी रचना की ।
- रक्त चन्दन की रचना की ।
164- नाट्यशास्त्रकारों द्वारा अमान्य रस कौन सा है।
- वीभत्स रस ।
165- काव्य शास्त्र का प्राचीनतम नाम क्या था।
- अलंकार शास्त्र ।
166- रीति सम्प्रदाय के संस्थापक कौन थे।
- आचार्य वामन ।
167- हिन्दी में काव्य शास्त्र के प्रथम आचार्य कौन है।
- केशवदास ।
168- साहित्य शब्द् किस शब्द से बना है।
- सहित शब्द से बना है।
169- हिन्दी साहित्य में जीवनी साहित्य का प्रारम्भ कौन से युग में हुआ ।
- भारतेंदु युग में ।
170- हिन्दी भाषा और सांहित्य के लेखक है।
- श्यामसुंदरदास ।
171- मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है । यह किसने कहा ।
- अरस्तू ने ।
172- भाषा किसे कहते है।
- मनुष्य अपने मानसिक विचारों की अभिव्यक्ति के लिए जिस माध्यम का प्रयोग करता है। वह भाषा कहलाती है।
173- भाषा शब्द की उत्पत्ति कहॉ से हुई है।
- भाषा शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के भाष धातु से हुई है।
174- सामान्य् शब्दों मे हम भाषा को किस तरह से व्यक्तु करेगे ।
- भाषा वह साधन है । जिसके द्वारा मनुष्य अपने भावों या विचारों को बोलकर या लिखकर दूसरे मनुष्यो तक पहुँचाता है।
175- भाषा को मोटे रूप में कितने भागों मे बांटा गया है।
- भाषा को मोटे रूप में 2 भागों मे बांटा गया है।
1. लिखित भाषा
2. मौखिक भाषा
176. प्रोफेसर गार्सा द तासी ने” इस्तवार द ल लितरेतयूर ऐदुई ए हिंदुस्तानी “ नामक इतिहास फ्रांसीसी भाषा में लिखा I गार्सा द तासी का यह ग्रंथ कालक्रमानुसार न होकर कवियों के वर्णानुक्रम से है, कालक्रमानुसार इतिहास की पहली शर्त है और वर्णानुक्रम का प्रयोग शब्दकोश में होता है।
177. डॉ लक्ष्मी सागर वार्ष्णेय ने 'इस्तवार द ल लितरेतयूर ऐदुई ए हिंदुस्तानी' ग्रंथ का हिंदी अनुवाद “हिंदुई साहित्य का इतिहास” नाम से किया है
178. मौलवी करीमुद्दीन ने “तबकाशुअरा” या “तज़किरा ई शुअरा ई हिंदी” नामक ग्रंथ लिखा जो सन 1848 में दिल्ली कॉलेज द्वारा प्रकाशित हुआ। इस ग्रंथ में 1004 कवियों का उल्लेख है जिसमें केवल 60-62 हिंदी के कवि हैं।
179. शिव सिंह सेंगर ने “शिवसिंह सरोज” की रचना की जो प्रथम बार सन 1878 में नवल किशोर प्रेस लखनऊ से प्रकाशित हुई। शिवसिंह सरोज के पूर्वार्ध में 838 कवियों की रचनाओं के नमूने संग्रहित है, इसमें कवियों का उल्लेख अकारादि क्रम से है। उत्तरार्ध भाग में 1003 कवियों का जीवन परिचय अकारादि क्रम से दिया गया है। इसमें 687 कवियों की तिथियां भी दी गई है 263 कवियों की तिथियां नहीं है और 53 कवि विद्यमान कहे गए हैं। शिवसिंह सरोज को हिंदी साहित्य के इतिहास का प्रस्थान बिंदु कहा जाता है।
180. डॉक्टर ग्रियर्सन ने “मॉडर्न वर्नाक्यूलर लिटरेचर ऑफ नॉर्दन हिंदुस्तान” के लेखन में सर्वाधिक सहायता शिवसिंह सरोज से ली गई है 951 कवियों में से 886 कवि शिवसिंह सरोज से लिए गए हैं। केवल 65 कवि अन्य स्रोतों से लिए गए हैं। इस रचना का प्रकाशन समय 1888 है।
181. पंडित गणेश बिहारी मिश्र, श्याम बिहारी मिश्र, सुखदेव बिहारी मिश्र, तीनों सगे भाई थे और मिश्रबंधु नाम से रचना करते थे मिश्र बंधुओं ने “मिश्रबंधु विनोद” नामक हिंदी साहित्य का वृहत इतिहास तीन भागों में प्रकाशित करवाया। पहले तीन भाग 1913 में प्रकाशित हुए इसका चौथा भाग 1934 में प्रकाशित हुआ इसमें कुल मिलाकर 4591 कवियों का और लेखकों का विवरण है। इस रचना का प्रकाशित वर्ष 1883 हैं।
182. रामचंद्र शुक्ल ने पहले नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा प्रकाशित “हिंदी शब्दसागर की भूमिका” के रूप में “हिंदी साहित्य का इतिहास” लिखा था जो बाद में जनवरी 1929 ईस्वी में प्रकाशित हुआ।
183. शिव सिंह सेंगर और डॉ ग्रियर्सन के साहित्यिक ग्रंथों के लिए आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने वृत्त संग्रह शब्द का प्रयोग किया है।
184. सूर्यकांत शास्त्री द्वारा “हिंदी साहित्य का विवेचनात्मक इतिहास” लिखा गया।
185. श्याम सुंदर कृत “हिंदी भाषा और साहित्य” लिखा गया। 186.रामचंद्र शुक्ल द्वारा “हिंदी साहित्य का इतिहास” लिखा गया।
187. अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिओध द्वारा “हिंदी भाषा और साहित्य” का विकास लिखा गया।
188. डॉक्टर रामकुमार वर्मा द्वारा “हिंदी साहित्य का आलोचनात्मक इतिहास” लिखा गया जो कि रीतिकाल तक ही लिखा गया यानी यह इतिहास अधूरा है।
189. “हिंदी साहित्य का वैज्ञानिक इतिहास” डॉक्टर गणपति चंद्र गुप्त द्वारा लिखा गया।
190. राम खेलावन पांडे द्वारा कृत “हिंदी साहित्य का नया इतिहास”है।
191. वासुदेव सिंह कृत “हिंदी साहित्य का समीक्षात्मक इतिहास” लिखा गया है।
192. डॉ बच्चन सिंह द्वारा “हिंदी साहित्य का दूसरा इतिहास” लिखा गया है।
193. सुमन राजे द्वारा “हिंदी साहित्य का आधा इतिहास” लिखा गया है।
194. रामस्वरूप चतुर्वेदी द्वारा “हिंदी साहित्य और संवेदना का विकास” लिखा गया है।
#LTTET #HPPGTHINDI #PgtHindi #LtCommission #LtTet #LTCOMMISSION #H.PPGTHINDI #LTTET @Examvivechna
Comments
Post a Comment