101. पश्चिमी हिंदी भाषा का विकास किस अपभ्रंश से हुआ ?
- शौरसेनी अपभ्रंश से
102. 'केंद्रीय हिंदी संस्थान' कहाँ है ?
- आगरा में
103. देवनागरी किस प्रकार की लिपि है ?
- अक्षरात्मक
104 . छत्तीसगढ़ी के अन्य दो नाम क्या है ?
- लारिया और खलटाही
105. बहुला भाषा कौन सी है ?
- छत्तीसगढ़ी , बघेली , मगही , मैथिली
106. राजभाषा में क वर्ग के अनुसार कितने राज्य आते है ? ।
- 10
107 . भारतीय संविधान के अनुसार हिंदी भाषा को कब स्वीकृति मिली ?
- 14 सितम्बर 1949
108 . किस अनुच्छेद के अनुसार संघ की राजभाषा हिंदी होगी ?
- 343 अनुच्छेद के अनुसार
109 . केंद्रीय हिंदी निदेशालय की स्थापना कब हुई ?
- 1960 में
110 . किस संसोधन के अनुसार चार भाषाओं को जोड़ा गया ? -
92 वें संसोधन के अनुसार
111. खस से किस भाषा का विकास हुआ ?
- पहाड़ी
112. हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रयाग की स्थापना कब हुई ?
- 1910
113 . जैन साहित्य किस भाषा मे लिखे गए ?
- प्राकृत में
114 . हिंदी एक प्रहरी किसे कहा जाता है ?
- पुरुषोत्तमदास टंडन
115 . खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य कौन सा है ?
- प्रिय प्रवास
116. अवधी भाषा का प्रथम ग्रंथ कौन सा है ?
- चंदायन
117 . ' उक्ति व्यक्ति प्रकरण' किसका ग्रंथ है ?
- दामोदर पंडित
118 . नूरमुहम्मद की दो रचनाएँ कौन सी हैं ?
- इंद्रावती और अनुरागबाँसुरी
119 . ब्रजभाषा की मुख्य बोलियां हैं -
- भुक्सा , अतर्वेदी , भरतपुरी , डांगी , माथुरी
120 . स्नेह लीला के रचनाकार कौन हैं ?
- विष्णुदास
121 . ब्रजभाषा का उदय काल क्या हैं ?
- 1000 ई में आसपास
122 . संदेशरासक के रचयिता कौन हैं ?
- अहदमाण
123 . उत्तर प्रदेश सरकार ने 1947 में जो लिपि सुधार समिति गठित की उसके अध्यक्ष कौन थे ?
- आचार्य नरेंद्र देव
124 . लालकवि द्वारा रचित ' छत्रप्रकाश' किस बोली में लिखा गया ?
- बुन्देली
125 . हरियाणी , कौरवी किस प्रकार की बोलियां है ?
- आकारबहुला
126 . मुल्लावजही कृत कौन सी रचना है ?
- सबरस
127 . खरोष्ठी लिपि की उत्पत्ति किससे हुई ?
- अरमाइक लिपि से
128. ब्राही लिपि की उत्तरी शैली से किस लिपि का विकास हुआ ?
- गुप्त लिपि
129 . नागरी लिपि का विकास किससे हुआ ?
- ब्राही लिपि से
130 . देवनागरी लिपि का मानकीकरण कब हुआ ?
- 1966 में।
#LTCOMMISSION #HPPGTHINDI #LtTet #LtCommission #PgtHindi #HPPGTHINDI #LTTET @Examvivechna
Comments
Post a Comment