HPSSC के द्वारा पूछे गए हिंदी के 1000 प्रश्न

HPSSC के द्वारा पूछे गए हिंदी के 1000 प्रश्न 

HP Secretariat clerk 962

Hindi सेक्शन

निर्देश (प्र. 1 से 5 ) : शुद्ध शब्द चुनिए


1. (A) अधिकांश👌

(B) अधीकांष

(C) अधिकांश

(D) अधीकांश

2.(A) परिक्षक

(B) परीक्षक👌

(C) परिक्शक

(D) परीक्शक


3. (A) महौषधि👌

(B) महोषधि

(C) महीषद्धी

(D) महोशधी


4. (A) अनवेषण

(B) अनवेशन

(C) अनवेशण

(D) अन्वेषण👌

5. (A) व्यतीत👌

(B) वय्तीत

(C) व्यतित

(D) वयतीत

6.'व्यूह' का संधि विच्छेद है

(A) वि + ऊह👌

(B) वी + ऊह

(C) वि + उह

(D) वी + उह

7.'सूत' का तत्सम है

 (A) सूत

(B) सूतक

(C) सूत्र👌

(D) सुता


8.'माली' का स्त्रीलिंग है।

(A) मालि

(B) मालिन👌

(C) मालीन

(D) मालनी


9. 'गीत' का बहुवचन है

(A) गीत👌

(B) गीर्ते

(C) गीतों

(D) गातियां


10. 'शोकाकुल' में समास है.

(A) द्वन्द्व

B) बहुव्रीहि

C) तत्पुरुष👌

D) अव्ययीभाव

HPSSC MVI Post Code:979 Exam 2022 By - ExamVivechna

11. तीतर का पर्यायवाची है?

» कृकण

12. पेट में घोषणा मुहावरे का क्या अर्थ है?

» किसी से स्वार्थ हित के लिए मित्रता करना

13. साधु शब्द में कौन सा प्रत्यय है?

» उ प्रत्यय

14. 'हित' का विशेषण है?

» हितकारी

√√ विशेषण विशेष्य:-

जिस शब्द से संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता अर्थात गन दोष,रंग, आकार,संख्या, परिणाम आदि का बोध हो , उसे विशेषण कहते हैं। इसी तरह विशेषण शब्द के द्वारा जिस संज्ञा या सर्वनाम शब्द की विशेषता प्रकट होती, उसे विशेष्य के नाम से संबोधित करते हैं। जैसे -

1. सुन्दर लड़की खेल रही हैं।

2. वह सुन्दर है।.

3. रमेश दयालू है।

4. वह दयालु है।

इन वाक्यों में सुंदर और दयालु शब्द विशेषण है। ये शब्द क्रमशः लड़की, वह, रमेश तथा वह शब्द की विशेषता बता रहे हैं। अतः ये विशेष्य है।

विशेष्य की परिभाषा:-

विशेषण जिस संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं , उन्हें विशेष्य कहते है।

विशेषण और विशेष्य उदाहरण:-

1. सुरेश बुद्धिमान है।

2. वह बुद्धिमान है।

3. महिमा लम्बी है।

4. वह लम्बी है।

5. राधा मोटी है।

6. वह पतली है।

उपरोक्त लिखे वाक्यों में बुद्धिमान, लम्बी मोटी और पतली शब्द विशेषण हैं। ये शब्द क्रमशः सुरेश, वह , महिमा, राधा आदि शब्दों की विशेषता बता रहे हैं। इस प्रकार सुरेश, वह महिमा, वह राधा तथा वह शब्द विशेषता है। अतः हम कह सकते हैं कि विशेषण शब्द संज्ञा तथा सर्वनाम दोनों की विशेषता बताते हैं। 

15. 'पर्णकुटी' में समास है?

» तत्पुरुष समास (जिस समास में उत्तर पद के अर्थ की प्रधानता हो तथा पूर्व पद में द्वितीया से सप्तमी विभक्ति तक का लोप हो, उसे तत्पुरूष समास कहते है।)

Comments

Popular posts from this blog

ज्ञानपीठ पुरस्कार हिंदी 2025

Hindi Sahitya Practice Set - 1