हिंदी उपन्यास महत्वपूर्ण प्रश्न 

91. उपन्यासों के सम्बन्ध में कौन-सा कथन सत्य है ?

क. आँचलिक उपन्यास का उद्देश्य अँचल विशेष की कथा प्रस्तुत करना है।

ख. आँचलिक उपन्यासों के लिखे जाने की परम्परा स्वतन्त्रता के पश्चात् शुरू हुई।

ग. ’मैला आँचल’ एक आँचलिक उपन्यास है।

घ. ’परती परिकथा’ रेणु जी का उपन्यास है।

कूटः

(अ) केवल क (ब) क और ख

(स) क, ख और ग (द) ये सभी


92. द्विवेदीयुगीन रचनाओं का प्रकाशन वर्ष के अनुसार सही अनुक्रम है

(अ) साकेत, यशोधरा, जयभारत, द्वापर

(ब) साकेत, जयभारत, द्वापर, यशोधरा

(स) साकेत, यशोधरा, द्वापर, जयभारत

(द) साकेत, द्वापर, यशोधरा, जयभारत


93. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

क. ’शेखरः एक जीवनी’ उपन्यास में स्वाधीनता पूर्व की परिस्थितियों का परिचय मिलता है।

ख. अज्ञेय ने अंहभाव, भय तथा काम भावना का चित्रण उपन्यास में किया है।

ग. इस उपन्यास की भाषा सांस्कृतनिष्ठ तथा क्लिष्ट है।

घ. अज्ञेय ने इस उपन्यास में पात्रों के चरित्रांकन में कल्पना का सहारा लिया है।

उपरोक्त कथनों में से असत्य कथन कौन-से है ?

(अ) क, ग और घ (ब) क, ख और ग

(स) ग और घ (द) क और ग


94. स्थापना (क) आपहुदरी आत्मकथा में रमणिका गुप्ता ने जैसा अपना जीवन जिया है वैसा ही लिखा है।

तर्क (ख) रमणिका गुप्ता ने आपहुदरी आत्मकथा के माध्यम से अपने साहस की कथा कही है।

कूट में दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए।

कूटः

(अ) क और ख दोनों सही है

(ब) क सही, ख गलत है

(स) क गलत, ख सही है

(द) क और ख गलत है


95. स्थापना (क) फैन्टेसी मनोविज्ञान का शब्द है। इसका सम्बन्ध स्वप्न और अवेचतन मन में घटित होने वाली घटनाओं की विघटित और बेतरतीब बिम्बावलियों से है।

तर्क (ख) साहित्य अथवा काव्य में यह एक तकनीक के रूप में प्रयुक्त होता है।

कूट में दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए।

कूटः

(अ) क और ख दोनों सही है

(ब) क सही, ख गलत है

(स) क गलत, ख सही है

(द) क और ख गलत है


96. स्थापना (क) औचित्य का विवेक है, जो भले-बुरे का ज्ञान देता है, वस्तुओंके उचित सौन्दर्य करे दर्शाता है।

तर्क (ख) औचित्य सिद्धांत की परम्परा का अनुकरण, भरतमुनि, आनन्दवर्द्धन इत्यादि सभी ने किया है, किन्तु काव्यात्मा के रूप में प्रतिष्ठित आचार्य क्षेमेन्द्र ने किया है।

कूट में दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए।

कूटः

(अ) क और ख दोनों सही है

(ब) क सही, ख गलत है

(स) क गलत, ख सही है

(द) क और ख गलत है


97. ’’सच्चा शैव वही हो सकता है, जो वैष्णव मात्र को अपना देवता समझे इससे शैवों और शक्तियों के साथ विरोध अयोग्य है, हमारी समझ में तो आस्तिक मात्र को ही किसी से द्वेष बुद्धि रखना पाप है, क्योंकि सब हमारे जगदीश की ही प्रजा हैं, सब हमारे खुदा के ही बन्दे हैं, इसी नाते सभी हमारे आत्मीय बन्धु हैं’’ ये पंक्तियाँ किस निबन्ध में कही गई हैं ?

(अ) शिवमूर्ति (ब) काल चक्र

(स) सच्ची वीरता (द) समाज और साहित्य


98. ’’कविता वह साधन है, जिसके द्वारा शेष सृष्टि के साथ मनुष्य के रागात्मक सम्बन्ध की रक्षा और निर्वाह होता है।’’ यह कथन किस निबन्ध से उद्धृत है ?

(अ) काव्य में रहस्यवाद (ब) कविता क्या है

(स) लोभ व प्रीति (द) भक्ति और ग्लानि


99. ’’निस्सन्देह उस युग में भट्ट जी जैसा वाणी का धनी, भाषा का पारखी, समसामयिक विचारों का चितेरा तथा अभिव्यक्ति का कुशल पण्डित और कोई दूसरा निबन्धकार नहीं था।’’ यह कथन किसका है ?

(अ) डाॅ. द्वारिका प्रसाद सक्सेना

(ब) विद्यानिवास मिश्र

(स) कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर

(द) प्रभाकर माचवे


100. ’अज्ञेय’ जी के यात्रा वृत्तान्त ’अरे यायावर रहेगा याद’ के विषय में असत्य कथन का चयन कीजिए-

(अ) यात्रा वृत्तान्त की भाषा संस्कृतनिष्ठ है।

(ब) यात्रा वृत्तान्त की शैली कहानीमय है।

(स) इसमें पाँच यात्रा वृत्तान्तों का वर्णन है।

(द) इसमें तमिलनाडु के अति प्राचीन मन्दिरों के बारे में भी बताया गया है।


✅ उत्तरमाला 👇👇

91 ब 92 स 93 द 94 अ 95 अ

96 अ 97 अ 98 ब 99 अ 100 स

Comments

Popular posts from this blog

ज्ञानपीठ पुरस्कार हिंदी 2025

Hindi Sahitya Practice Set - 1