हिंदी साहित्य प्रश्नोत्तर - 6

 📘 हिंदी साहित्य प्रश्नोत्तर - 6 📗


11. भक्ति काल के किस कवि को ’जङिया’ विशेषण से विभूषित किया जाता है ?

(अ) नन्ददास (ब) परमानन्द दास

(स) सूरदास (द) चतुर्भुज दास


12. इनमें से कौन-सा ग्रंथ केशव का नहीं है ?

(अ) रामचंद्रिका (ब) कवि-प्रिया

(स) विज्ञान-गीता (द) भाषा-भूषण


13. ’रसज्ञ-रंजन’ किस सुप्रसिद्ध निबंधकार की कृति है ?

(अ) आचार्य रामचंद्र शुक्ल

(ब) आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी

(स) बाबू गुलाबराय

(द) आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी


14. ’’हिन्दी अपने जन्म से ही ब्रजभाषा की प्रवृति के साथ खङी बोली की प्रवृत्ति के लिए आई थी- ब्रजभाषा के हाथ में हाथ दिए खङी बोली उतरी।’’ यह कथन निम्न में से किसका है ?

(अ) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र (ब) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल

(स) डाॅ. सत्येन्द्र (द) डाॅ. नगेन्द्र


15. हिन्दी साहित्य में निम्नलिखित पंक्तियाँ किसके द्वारा लिखी गई ?

जदपि सुजाति सुलक्षणी सुवर्ण सरस सुवृत्त।

भूषण बिनु न बिराजई, कविता वनिता मित्त।

(अ) कबीरदास (ब) केशवदास

(स) रहीमदास (द) तुलसीदास


16. सही युग्म का चयन कीजिए-

(अ) भगवत शरण उपाध्याय – विलायत यात्रा

(ब) देवेन्द्र सत्यार्थी – तूफानों के बीच

(स) रामवृक्ष बेनीपुरी – हिमालय यात्रा

(द) मोहन राकेश – आखिरी चट्टान तक


17. निरख सखी ये खंजन आये।

फेरे उन मेरे रंजन ने नयन इधर मन भाये।।

इन पंक्तियों में कौन-सा गुण है ?

(अ) ओज गुण (ब) माधुर्य गुण

(स) प्रसाद गुण (द) इनमें से कोई नहीं


18. ’आलपीन’ और ’गमला’ किस विदेशी भाषा के शब्द है ?

(अ) फ्रेंच (ब) पुर्तगाली

(स) अंग्रेजी (द) जापानी


19. सूची-। का मिलान सूची-।। से कीजिए और दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-

सूची-। (इतिहासकार) सूची-।। (नामकरण)

(क) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल 1. प्रारम्भिक काल

(ख) डाॅ. हजारी प्रसाद द्विवेदी 2. वीरगाथा काल

(ग) राहुल सांकृत्यायन 3. सिद्ध सामन्त काल

(घ) मिश्र बन्धु 4. आदि काल


कूट

⇒ क ख ग घ

(अ) 1 2 3 4 (ब) 4 3 2 1

(स) 3 1 2 4 (द) 2 4 3 1


20. ’केशव! कहि न जाइ का कहिये’- यह पंक्ति किस रचनाकार की है ?

(अ) कबीर (ब) रहीम

(स) केशव (द) तुलसी


✅ उत्तरमाला 👇👇

11 अ 12 द 13 द 14 ब 15 ब

16 द 17 ब 18 ब 19 द 20 द

Comments

Popular posts from this blog

ज्ञानपीठ पुरस्कार हिंदी 2025

Hindi Sahitya Practice Set - 1