कवि परिचय - 3
अनामिका
परिचय
अनामिका का जन्म 17 अगस्त, 1961 को मुजफ़्फ़रपुर, बिहार में हुआ था। अपनी शिक्षा के अंतर्गत उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेज़ी साहित्य में एम.ए. और फिर पी.एचडी. किया। इसके बाद डी. लिट् की उपाधि प्राप्त की।
लेखन कार्य
कविता संग्रह - गलत पते की चिट्ठी, बीजाक्षर, अनुष्टुप, समय के शहर में, खुरदुरी हथेलियाँ, दूब धान।
आलोचना-पोस्ट - एलियट पोएट्री, स्त्रीत्व का मानचित्र, तिरियाचरित्रम, उत्तरकाण्ड, मन मांजने की जरुरत, पानी जो पत्थर पीता है।
◆ शहरगाथा - एक ठो शहर, एक गो लड़की
◆ कहानी संग्रह - प्रतिनायक
◆ उपन्यास - अवांतरकथा, पर कौन सुनेगा, दस द्वारे का पिंजरा, तिनका तिनके पास।
◆ अनुवाद - नागमंडल (गिरीश कर्नाड), रिल्के की कवितायें, एफ्रो-इंग्लिश पोएम्स, अटलांट के आर-पार (समकालीन अंग्रेज़ी कविता), कहती हैं औरतें (विश्व साहित्य की स्त्रीवादी कविताएँ)
Comments
Post a Comment