हिंदी व्याकरण - 13
पर्यायवाची शब्द से सम्बन्धित वस्तुनिष्ठ प्रश्न
(101) 'रात्रि' के लिए पर्यायवाची शब्द नहीं हैं?
(A) यामिनी (B) रजनी
(C) शर्वरी (D) सागर
उत्तर- (D)
(102) 'समुद्र' के लिए पर्यायवाची हैं?
(A) पारावार (B) पत्रग
(C) दिव (D) वाहिनी
उत्तर- (A)
(103) 'इंद्र' के लिए पर्यायवाची शब्द नहीं हैं?
(A) अमरपति (B) देवेश
(C) शक्र (D) स्पृहा
उत्तर- (D)
(104) 'नदी' के लिए पर्यायवाची शब्द नहीं हैं?
(A) सिंधुगामिनी (B) शैलजा
(C) पन्नग (D) तटिनी
उत्तर- (C)
(105) 'तालाब' के लिए पर्यायवाची हैं?
(A) सरसी (B) तूणीर
(C) दिवस (D) त्रिदश
उत्तर- (A)
(106) 'सोना' के लिए पर्यायवाची शब्द नहीं हैं?
(A) हाटक (B) हेम
(C) जातरूप (D) उरोज
उत्तर- (D)
(107) 'मछली' के लिए पर्यायवाची शब्द नहीं हैं?
(A) मीन (B) अण्डभव
(C) अम्बर (D) मत्स्य
उत्तर- (C)
(108) 'कपड़ा' के लिए पर्यायवाची शब्द हैं?
(A) अम्बर (B) शफरी
(C) पावक (D) मयूर
उत्तर- (A)
(109) 'मोर' के लिए पर्यायवाची शब्द नहीं हैं?
(A) ध्वजी (B) शिखी
(C) कनक (D) नीलकण्ठ
उत्तर- (C)
(110) 'यमुना' के लिए पर्यायवाची शब्द नहीं हैं?
(A) भानुजा (B) कालिंदी
(C) दुहासन (D) सूर्यसुता
उत्तर- (C)
Comments
Post a Comment