हिंदी साहित्य वन लाइनर - 17
1. आधुनिक हिन्दी गद्य के प्रवर्तन का श्रेय किसे जाता हैं ?
(अ) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र✔️
2. लल्लू लाल जी कृत प्रेमसागर के विषय में कौन-सा कथन सत्य हैं ?
(अ) यह एक अनुवाद ग्रन्थ है
(ब) इसकी भाषा कथा-वार्ता के अनुरूप हैं। इसके शब्द रूप अनिश्चित, भाषा ब्रजी रंजित तथा शैली पंडिताऊ है।✔️
(स) इसका अनुवाद अंग्रेजी भाषा में भी हुआ है
(द) यह भारतेन्दु-परवर्ती रचना है
3. आरंभिक खङी बोली गद्य के कौनसे दो आधार स्तंभ फोर्ट विलियम काॅलेज में ’भाषा मुंशी’ के रूप में नियुक्त थे ?
(अ) लल्लू लाल और सदल मिश्र✔️
(ब) इंशाअल्ला खाँ और मुंशी सदासुखलाल
(स) लल्लूलाल और मुंशी सदासुखलाल
(द) सदल मिश्र और इंशाअल्ला खाँ
4. किस आरंभिक खङी बोली के लेखक ने ’निसार’ उपनाम से उर्दू में भी साहित्य-रचना की ?
(अ) मुंशी सदासुखलाल✔️
(ब) लल्लू लाल
(स) सदल मिश्र (द) दौलतराम
5. राजा लक्ष्मणसिंह का खङी बोली के स्वरूप संबंधी मत क्या था ?
(अ) विशुद्ध उर्दू परक
(ब) हिन्दी-उर्दू मिश्रित
(स) संस्कृत-उर्दू मिश्रित
(द) विशुद्ध संस्कृतनिष्ठ✔️
6. भारतेन्दु द्वारा स्थिर किए गए खङी बोली-गद्य के स्वरूप निर्माण के निम्नांकित आधारों में असत्य हैं ?
(अ) हिन्दी के तद्भव और प्रचलित शब्दों का प्रयोग
(ब) शब्दों को तोङ-मरोङकर निर्मित करना✔️
(स) उर्दू-फारसी के लोक-व्यवहृत शब्द
(द) संस्कृत के मूल स्रोत से शब्दों का ग्रहण
7. उन्नीसवीं सदी के आरंभ में 4 ऐसे लेखक आविर्भूत हुए जिन्हांेने हिंदी गद्य की आधारशिला रखी। इनमें से किसकी गद्य-शैली परवर्ती गद्य-लेखकों द्वारा अपनाई गई ?
(अ) इंशाअल्ला खाँ (ब) सदल मिश्र✔️
(स) सदासुखलाल (द) लल्लू लाल
8. हिन्दी-उर्दू विवाद को किस राजनेता ने साम्प्रदायिक रंग देते हुए उर्दू को ’मुसलमानों की निशानी’ बताया –
(अ) मुहम्मद अली जिन्ना (ब) इंशाअल्ला खाँ
(स) सैयद अहमद खान✔️ (द) कैफी आजमी
9. इनमें से कौन भारतेन्दु मण्डल का लेखक नहीं है-
(अ) बालकृष्ण भट्ट (ब) प्रतापनारायण मिश्र
(स) ठा. जगमोहन सिंह (द) गुलाबराय✔️
10. भारतेन्दु जी के सम्पादकत्व में इनमें से कौनसी पत्रिका निकलती थी –
(अ) हंस (ब) सुधा
(स) हरिश्चन्द्र चन्द्रिका✔️ (द) मित्र विलास
,
Comments
Post a Comment