Hindi साहित्य प्रश्न उत्तर - 2
1. प्रयोगवादी कविता को ’ह्नासोन्मुख मध्यवर्गीय समाज का चित्र’ किसने कहा ?
(अ) डाॅ. रामदरश मिश्र✔ (ब) डाॅ. नगेन्द्र
(स) हजारीप्रसाद द्विवेदी (द) इनमें से कोई नहीं
2. ’अर्द्धनारीश्वर’ के रचयिता है-
(अ) पन्त (ब) रामधारी सिंह दिनकर✔
(स) जयशंकर प्रसाद (द) महादेवी वर्मा
3. ’कर्णफूल’ और ’प्रवासी के गीत’ के रचयिता है ?
(अ) रामधारी सिंह दिनकर (ब) नरेन्द्र शर्मा✔
(स) गिरिजाकुमार माथुर
(द) सुमित्रानन्दन पन्त
4. ’नई कविता’ के किस कवि को ’बचपन से ही विद्रोही स्वभाव’ का माना जाता है ?
(अ) अज्ञेय (ब) नरेन्द्र वर्मा
(स) गिरिजा कुमार माथुर (द) मुक्तिबोध ✔
5. संस्कृत तथा बांग्ला में काव्य-रचना करने वाले हिन्दी के कवि है-
(अ) नागार्जुन ✔ (ब) मुक्तिबोध
(स) नरेन्द्र शर्मा (द) अज्ञेय
6. राजा शिवप्रसाद सिंह की भाषा थी-
(अ) अंग्रेजी युक्त हिन्दी
(ब) उर्दू मिश्रित हिन्दी✔
(स) संस्कृत मिश्रित हिन्दी
(द) इनमें से कोई नहीं
7. ’कवितावर्धिनी सभा’ की स्थापना किसने की ?
(अ) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र✔ (ब) बालकृष्ण भट्ट
(स) बद्रीनारायण (द) प्रतापनारायण मिश्र
8. निम्नलिखित में से कौन भारतेन्दु का निबन्ध संग्रह नहीं है-
(अ) मित्रता (ब) सूर्योदय
(स) कुछ आपबीती कुछ जगबीती
(द) गद्य कुसुमावली ✔
9. ’श्यामा स्वप्न’ उपन्यास की रचना किसने की ?
(अ) ठाकुर जगमोहन सिंह✔
(ब) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र (स) बालकृष्ण भट्ट
(द) प्रतापनारायण मिश्र
10. अम्बिकादत्त व्यास की काव्य-रचना है-
(अ) पावस पचासा (ब) सुकवि सतसई
(स) हो हो होरी (द) ये सभी ✔
11. ’कविता को मन के भावावेग का आसान तरीका’ किसने बताया ?
(अ) श्यामसुन्दर दास
(ब) महावीर प्रसाद द्विवेदी✔
(स) गुलाबराय (द) माधव मिश्र
12. काशी में बाबू श्यामसुन्दर दास ने किस सभा की स्थापना की ?
(अ) ब्राह्मण सभा (ब) नागरी प्रचारिणी सभा✔
(स) धर्म सभा (द) इनमें से कोई नहीं
13. निम्नलिखित में से कौन आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी का आलोचना-ग्रन्थ नहीं है ?
(अ) नाट्यशास्त्र (ब) हिन्दी नवरत्न✔️
(स) रसज्ञ-रंजन (द) काव्य-मंजूषा
14. ’’चींटी से लेकर हाथी पर्यन्त पशु, भिक्षुक से लेकर राजा पर्यन्त मनुष्य, अनन्त आकाश, अनन्त पृथ्वी, अनन्त पर्वत सभी पर कविता हो सकती है’’ यह कथन किसका है ?
(अ) रामचन्द्र शुक्ल (ब) महावीर प्रसाद द्विवेदी✔
(स) नगेन्द्र (द) हजारी प्रसाद द्विवेदी
15. द्विवेदी युग के किस कवि को राज्यसभा का सदस्य मनोनीत किया गया ?
(अ) महावीरप्रसाद द्विवेदी (ब) हरिऔध
(स) रत्नाकर (द) गुप्त ✔
Comments
Post a Comment