हिंदी व्याकरण -11
पर्यायवाची शब्द
(71) निम्नलिखित में कौन सा शब्द 'अरविन्द' का पर्यायवाची नहीं हैं?
(A) मिलिन्द (B) पंकज
(C) जलज (D) अम्बुज
उत्तर- (A)
(72) 'बिजली' शब्द का पर्यायवाची नहीं हैं?
(A) वितुंडा (B) दामिनी
(C) चंचला (D) तड़ित
उत्तर- (A)
(73) 'प्राची' का पर्यायवाची शब्द हैं?
(A) प्राचीन (B) प्रकृत
(C) पूर्व (D) प्रज्ञा
उत्तर- (C)
(74) 'तरंग' शब्द का पर्यायवाची हैं?
(A) पुष्कर (B) कूल
(C) जलधि (D) ऊर्मि
उत्तर- (D)
(75) 'जंगल' शब्द का पर्यायवाची हैं?
(A) प्रमोद (B) विश्रान्ति
(C) कान्तार (D) दिव
उत्तर- (C)
(76) 'क्रोध' शब्द का पर्यायवाची है?
(A) संताप (B) अमर्ष
(C) वैमनस्य (D) भाँति
उत्तर- (B)
(77) 'जीभ' का पर्याय हैं?
(A) वचन (B) रसना
(C) ध्वनि (D) जीव
उत्तर- (B)
(78) कौन सा शब्द 'अहि' का पर्यायवाची नहीं हैं?
(A) उरग (B) सरीसृप
(C) पवनाश (D) सिंधुर
उत्तर- (D)
(79) 'नैसर्गिक' का पर्यायवाची हैं?
(A) सत्कृत (B) चमत्कृत
(C) प्राकृतिक (D) चतुर्दिक्
उत्तर- (C)
(80) निम्नलिखित में से कौन सा शब्द 'हाथ' का पर्यायवाची नहीं हैं?
(A) कटि (B) हस्त
(C) पाणि (D) कर
उत्तर- (A)
Comments
Post a Comment