हिंदी व्याकरण - 10


 पर्यायवाची शब्द 


(61) निम्नलिखित में से किस वर्ग में सभी शब्द पर्याय नहीं हैं?

(A) अचल, नग, गिरि, भूधर

(B) अभर, सुर, कैवल्य, देव 

(C) सरिता, तटिनी, तरंगिणी, सलिला

(D) कृपाण, असि, करवाल, चंद्रहास

उत्तर- (B)


(62) मृगेन्द्र का पर्याय हैं?

(A) अहि (B) कुरंग

(C) हय (D) शार्दूल

उत्तर- (D)


(63) निम्नलिखित शब्दों में से 'सरस्वती' का पर्याय हैं?

(A) पद्मा (B) गिरा

(C) शैलजा (D) अर्कजा

उत्तर- (B)


(64) कौन-सा शब्द 'भ्रमर' का पर्यायवाची नहीं हैं?

(A) षट्पद (B) मधुकर

(C) अलि (D) प्रभाकर

उत्तर- (D)


(65) सौदामनी का पर्यायवाची शब्द हैं?

(A) द्वारा (B) विद्युत

(C) गंगोत्री (D) व्यापारी

उत्तर- (B)


(66) दिए गए शब्दों में भिन्न अर्थ वाला शब्द हैं?

(A) तुरंग (B) मृगेन्द्र

(C) मृगराज (D) व्याघ्र

उत्तर- (B)


(67) हिमांशु का पर्यायवाची शब्द हैं?

(A) कलकंठ (B) कपीश्वर

(C) उत्कृष्ट (D) रत्नाकार

उत्तर- (B)


(68) जाह्नवी का पर्यायवाची शब्द हैं?

(A) संसार (B) जानने वाली

(C) सुरसरि (D) जहन्नुम

उत्तर- (C)


(69) निम्नलिखित में कौन सा शब्द 'निशीथ' का पर्यायवाची नहीं हैं?

(A) रात्रि (B) रजनी

(C) तम (D) निशा

उत्तर- (C)


(70)'सूर्य' का पर्यायवाची हैं?

(A) भास्वर (B) मार्तण्ड

(C) प्रकाश (D) तेज

उत्तर- (B)



Comments

Popular posts from this blog

ज्ञानपीठ पुरस्कार हिंदी 2025

Hindi Sahitya Practice Set - 1