हिंदी साहित्य प्रश्न उत्तर - 3
हिंदी साहित्य प्रश्न उत्तर - 3
1. ’’छायावाद एक विशेष प्रकार की भाव पद्धति है, जीवन के प्रति एक विशेष भावात्मक दृष्टिकोण है’’-यह विचार किसके है ?
(अ) रामचन्द्र शुक्ल (ब) डाॅ. नगेन्द्र✔
(स) महादेवी वर्मा (द) इनमें से कोई नहीं
2. ’’वेदना के आधार पर स्वानुभूतिमयी अभिव्यक्ति छायावाद है’’ -यह विचार किसका है ?
(अ) जयशंकर प्रसाद ✔
(ब) सुमित्रानन्दन पन्त
(स) सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला
(द) महादेवी वर्मा
3. मुकुटधर पाण्डेय को ’छायावाद का जनक’ किसने कहा ?
(अ) रामचन्द्र शुक्ल✔ (ब) प्रसाद
(स) नगेन्द्र (द) इनमें से कोई नहीं
4. छायावादी कवियों में वेदना और पीङा की अधिकता के कारण किस प्रवृत्ति की प्रमुखता रही ?
(अ) पलायन की प्रवृत्ति✔
(ब) काव्य रचना की प्रवृत्ति
(स) भक्ति भावना की प्रवृत्ति
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
5. प्रसाद की किस रचना में सर्वप्रथम छायावादी प्रवृत्तियों के दर्शन होते है ?
(अ) आँसू (ब) लहर
(स) कामायनी (द) झरना ✔
6. ’’दुःख की पिछली रजनी बीच, विकसता सुख का नवल प्रभात’’-यह पंक्ति छायावाद की किस रचना से ली गई है ?
(अ) कामायनी ✔ (ब) आँसू
(स) राम की शक्ति पूजा
(द) इनमें से कोई नहीं
7. ’’परमात्मा की छाया आत्मा के पङने लगती है और आत्मा की छाया परमात्मा में, यही छायावाद है’’-यह परिभाषा किसकी है ?
(अ) प्रसाद (ब) रामचन्द्र शुक्ल
(स) महादेवी वर्मा (द) रामकुमार वर्मा ✔
8. छायावाद में हास्य-व्यंग्यकार के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त की-
(अ) बेचन शर्मा ’उग्र’ (ब) निराला
(स) कान्तानाथ (द) बेढब बनारसी ✔
9. अरविन्द दर्शन से कौन-सा कवि प्रभावित था ?
(अ) पन्त✔ (ब) प्रसाद
(स) निराला (द) महादेवी वर्मा
10. ’’कविता करने की प्रेरणा मुझे सबसे पहले प्रकृति-निरीक्षण से मिली’’ -यह कथन किस कवि का है ?
(अ) प्रसाद (ब) पन्त✔
(स) निराला (द) महादेवी वर्मा
11. निराला की रचना ’जूही की कली’ को किस पत्रिका ने प्रकाशित करने से मना कर दिया था ?
(अ) सरस्वती✔ (ब) प्रभा
(स) इन्दु (द) चाँद
12. ’वियोगी होगा पहला कवि, आह से उपजा होगा गान।
निकलकर नयनों से चुपचाप, वही होगी कविता अनजान।।’’
-उक्त पंक्तियाँ किस कवि की है ?
(अ) प्रसाद (ब) पन्त✔
(स) निराला (द) महादेवी वर्मा
13. ’’धिक जीवन जो पाता ही आया है विरोध।
धिक साधन जिसके लिए सदा ही किया शोध।।’’-यह पंक्ति किस कवि की है ?
(अ) प्रसाद (ब) निराला✔
(स) पन्त (द) महादेवी वर्मा
14. ’’मैं नीर भरी दुख की बदली, उमङी कल थी मिट आज चली’’-यह पंक्ति किस कवि की है ?
(अ) प्रसाद (ब) पन्त
(स) महादेवी वर्मा✔ (द) निराला
15. किस कवि ने स्वयं को ’मैं ही बसन्त का आग्रदूत’ कहा है ?
(अ) निराला✔ (ब) प्रसाद
(स) पन्त (द) बच्चन
Comments
Post a Comment