5000 हिंदी साहित्य के वन लाइनर प्रश्न -6

 अपभ्रंश (आदिकाल) के कुछ महत्वपूर्ण कथन


अपभ्रंश (आदिकाल) के कुछ महत्वपूर्ण कथन


» "जाब ण आप जणिज्जइ, ताव ण सिस्स करेइ । अंधा अंघ कठाव तिम, वेण्ण विकूब पडेइ "॥

-सरहपा (दोहाकोश)

(जब तक आप न जानिए तब तक शिष्य मत बनाइए, अंधा अंधे को निकालने की कोशिश करेगा , तो दोनों ही कूप में गिरेंगे.) 

» "जहि मण पवण ण संचरइ, रवि ससि णाह पवेस तहि बट चित्त विसाम करु, सुरेहे कहिअ उबेस "॥

-सरहपा (दोहाकोश) 

(जहाँ मन और पवन भी संचार नहीं करते, रवि और शशि का भी प्रवेश नहीं है, हे मूढ़ चित्त वहीं विश्राम करो सुरह ने (यह ) उपदेश दिया है.)

» "आदि ण अंत ण मज्झणउ, णउ भव णउ णिब्बाण | एहु सो परममहासुह, णउ पर णउ अप्पाण "॥

-सरहपा (दोहाकोश) 

(जिसका न आदि है, न मध्य है और न अंत है, इसका जन्म और निर्वाण भी नहीं है, यह वह परम महामुख है जिसके लिए न कोई पराया है और न अपना)

» "लोघ गब्बु समुब्बहइ, हउ परमत्ये पवीण । कोटिह मज्झे एक्कु जइ, होइ णिरंजण-लीण"॥

-कण्डपा (दोहाकोश)

(लोग गर्व करते हैं कि हम परमार्थ में प्रवीण हैं, पर करोड़ों के बीच कोई एक ही निरंजन लीन होता है.)

» "सहजे णिच्चल जेण किअ समरसे निअ-मण राअ । सिद्धे सो पुण तक्खणे, णउ जरमरणह स भाअ।।"

-कण्डपा (दोहाकोश)

(समरस में अपना मन अनुरक्त करके जिन्होंने सहज में निश्चल किया वह तत्क्षणात् सिद्ध है उसे जरा मरण का भय नहीं रहता.) 

» "काई बहुत्तई जंपिअइँ, जं अप्पणु पंडिकूलु । काइ मि परहु ण तं करहि, एहु जु धम्मह मूलु॥"

-देवसेन 

(बहुत कल्पना करने से क्या लाभ ? जो अपने प्रतिकूल हो अर्थात् जो स्वयं को बुरा लगे वह दूसरों के लिए मत कहो, मत करो. यही धर्म का मूल है.)

»  "सत्त वि महुरई उबसमइ, सयल वि जिय वसि हुल।"

-देवसेन 

(शत्रु भी मधुरता से शांत हो जाता है और सभी जीव वश में हो जाते हैं.)

»  "जसु पवसंत ण पवसिआ. मुइअ विओइ ण जासु । लज्जिज्जउ संदेसउउ, दिंती पहिय पियासु।"

-अब्दुर्रहमान (संदेशरासक)

(हे पथिक, जिसके प्रवास करते प्रवाह नहीं किया और जिसके वियोग में मरी ही, उस प्रिय को संदेश देती हुई लज्जित हो रही हूँ।)

»  "जो जाया झाग्गियए, कम्म कलंक डहेवि । णिच्च-णिरंजण-णाणमय, ते परम्प णवेवि|"

- जोइंदु (परमातम प्रकाश ) 

(जो ध्यानाग्नि से कर्म कलंकों को जलाकर नित्य निरंजन ज्ञानमण हो गए हैं उन परमात्य को नमन करता हूँ.)

»  "रावण जायउ जहि दह मुह एक सरीरु । चिंताविय तइयहि जणणि कवणु पियावउँ खीरु।"

- सोमप्रभ सूरि (कुमारपाल प्रतिबोध)

(जिस दिन दस मुँह एक शरीर वाला रावण उत्पन्न हुआ तभी माता चिंतित हुई कि दूध किसमें पिलाऊँ.) 

» "मणि पणट्ठइ जइ न तणु, सो देसडा चइज्ज । मा दुज्जन कर पल्लविहिं, दंसिज्जंतु भमिज्ज।"

-सोमप्रभ सूरि (कुमारपाल प्रतिबोध)

(मान नष्ट होने पर यदि तन नहीं तो देश अवश्य त्याग दीजिए, दुर्जन के कर पल्लवों से दिखलाए जाते मत घूमिए.)

¡ »  "भल्ला हुआ जुमारिया, बहिणि महारा कंतु । लज्जयू तू वयंसिअहु, जड़ भग्गा घर एंतु।"

-हेमचंद्र (प्राकृत व्याकरण) 

(बहन भला हुआ जो मेरा कंत मारा गया, यदि वह भागकर आता तो मैं अपनी सखियों में लज्जित हो जाती।)

Like, Share & Subscribe Also Our YouTube Channel :-Click Here



Comments

Popular posts from this blog

ज्ञानपीठ पुरस्कार हिंदी 2025

Hindi Sahitya Practice Set - 1