भक्तिकाल टेस्ट - 1

 भक्तिकाल टेस्ट 

1. 16वीं-17वीं शताब्दी के युग को ’हिन्दी काव्य का स्वर्ण युग’ किसने माना है ?

(अ) गार्सा-द-तासी          (ब) जार्ज ग्रियर्सन

(स) मिश्रबंधु                  (द) शिव सिंह सेंगर


2. भक्ति आंदोलन को इस्लाम की देन न मानकर दक्षिण के अलवार भक्तों की देन मानने वाले विद्वान कौन

हैं ?

(अ) हजारी प्रसाद द्विवेदी      (ब) मिश्रबंधु

(स) डाॅ. रामकुमार वर्मा

(द) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल


3. भक्ति आंदोलन को ईसाई धर्म के प्रभाव स्वरूप विकसित किसने माना है ?

(अ) ग्रियर्सन ने                (ब) रामचन्द्र शुक्ल ने

(स) हजारी प्रसाद द्विवेदी ने      (द) आबिद हुसैन ने


4. ’’सगुणोपासक भक्त भगवान के सगुण और निर्गुण दोनों रूप मानता है, पर भक्ति के लिए सगुण रूप ही स्वीकार करता है, निर्गुण रूप ज्ञानमार्गियों के लिए छोड देता है’’ यह कथन किस आलोचक का है ?

(अ) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल

(ब) आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी

(स) डाॅ. गणपति चन्द्र गुप्त

(द) डाॅ. पिताम्बरदत बङथवाल


5. ’हरिभक्ति रसामृत सिंधु’ के रचयिता है ?

(अ) जगन्न्ााथ                   (ब) तुलसीदास

(स) श्री रूपगोस्वामी    (द) गोकुलनाथ


6. ’भक्ति भावना पराजित मनोवृति की उपज रही है और न ही इस्लाम धर्म के बलात् प्रचार के परिणाम स्वरूप उत्पन्न हुई है। हिन्दु सदा से आशावादी रहा है।’ किसका कथन है ?

(अ) आचार्य शुक्ल      (ब) हजारी प्रसाद द्विवेदी

(स) बच्चन सिंह         (द) जार्ज ग्रियर्सन


7. ’’हिन्दू पूजै देहरा, मुसलमान मसीद।’’ पद के रचयिता कौन है ?

(अ) कबीर                   (ब) रैदास

(स) ज्ञानदेव                 (द) नामदेव


8. नामदेव के गुरू कौन थे ?

(अ) विसोवा खेचर        (ब) ज्ञानदेव

(स) एकनाथ                     (द) तुकाराम


9. सुमेलित कीजिएः

(सम्प्रदाय)                  (प्रवर्तक)

(क) तपसी शाखा          1. अग्रदास

(ख) रसिक सम्प्रदाय      2. जगजीवन दास

(ग) सत्यनामी सम्प्रदाय   3. हितहरिवंश

(घ) राधावल्लभ सम्प्रदाय 4. कील्हदास

कूटः

क ख ग घ

(अ) 4 1 2 3         (ब) 1 2 3 4

(स) 4 1 3 2              (द) 4 2 1 3


10. सुमेलित कीजिएः

(आचार्य)             (दर्शन)

(क) शंकराचार्य     1. विशिष्टाद्वैतवाद

(ख) वल्लभाचार्य    2. द्वैताद्वैतवाद

(ग) रामानुजाचार्य   3. अद्वैतवाद

(घ) निम्बार्काचार्य       4. शुद्धाद्वैतवाद

कूटः

क ख ग घ

(अ) 3 4 1 2           (ब) 2 3 1 4

(स) 2 4 1 3                (द) 3 4 2 1


11. भक्ति आंदोलन को निर्गुण भक्ति साहित्य और सगुण भक्ति साहित्य दो भागों में किसने विभाजित किया ?

(अ) रामचंद्र शुक्ल       (ब) हजारी प्रसाद द्विवेदी

(स) रामकुमार वर्मा      (द) गणपतिचन्द्र गुप्त


12. ’’मेरा साहिब एक है, दूजा कहा न जाय, साहिब दूजा जो कहुँ साहब खरा रिसाय।’’ पद के रचयिता

है ?

(अ) दादू                  (ब) कबीर

(स) पीपा                 (द) धन्ना


13. ’’संतमत के समस्त कवियों में कवि कबीर सबसे अधिक प्रभावशाली एवं मौलिक थे।’’ कथन है ?

(अ) रामचन्द्र शुक्ल              (ब) डाॅ. नगेन्द्र

(स) हजारीप्रसाद द्विवेदी       (द) रामकुमार वर्मा


14. कबीर की रचनाओं को धर्मदास द्वारा ’बीजक’ में सम्पादित कब किया गया ?

(अ) सन् 1468 ई.           (ब) सन् 1565 ई.

(स) सन् 1464 ई.      (द) सन् 1562 ई.


15. ’’तुलसी को छोङकर हिन्दी भाषी जनता पर कबीर के समान या उनसे अधिक प्रभाव किसी कवि का नहीं पङा।’’ उक्त कथन किसका है ?

(अ) श्यामसुंदर दास        (ब) डाॅ. रामकुमार वर्मा

(स) हजारी प्रसाद द्विवेदी      (द) डाॅ. नगेन्द्र


16. ’’हिन्दू तुरक प्रमाण रमैनी सबदी साखी,

पच्छपात नहिं बचन सबहिं के हित की भाखी,

आरूढ दसा है जगत पर, मुख देखी नाहिन भनी,

कबीर कानि राखी नहीं, वर्णश्रम षट् दरसनी।’’ पक्तियों के रचनाकार है ?

(अ) नाभादास            (ब) अनंतदास

(स) जनगोपाल                (द) संत पीपा


17. ’’तुम जिन जानो गीत है, यह निज ब्रहम विचार, मैं कहता हूँ आंखिन देखी, तूँ कहता कागद की लेखी।’’ के रचनाकार है ?

(अ) कबीर                 (ब) संत पीपा

(स) रैदास                      (द) सुंदरदास


18. निम्न में से किस संत कवि की काव्यभाषा निमाङी थी ?

(अ) जम्भनाथ                      (ब) दादूदयाल

(स) संत सींगा             (द) बाबालाल


19. दादूदयाल की रचनाओं का प्रामाणिक संकलन ’दादूदयाल’ नाम से किसके द्वारा किया गया ?

(अ) श्यामसुंदर दास द्वारा

(ब) परशुराम चतुर्वेदी द्वारा

(स) पुरोहित हरिनारायण शर्मा

(द) पीताम्बर दत्त बङथवाल


20. मलूकदास की रचनाओं में सर्वाधिक महत्वपूर्ण रचना है ?

(अ) ज्ञानबोध                 (ब) रतनखान

(स) बारह खङी                   (द) सुख सागर


21. अकबर के दरबार में सम्मानित संगीतज्ञ तानसेन किस सम्प्रदाय से जुङे हुए थे ?

(अ) वल्लभ सम्प्रदाय       (ब) रसिक सम्प्रदाय

(स) ब्रह्म सम्प्रदाय                  (द) रुद्र सम्प्रदाय


22. रहीम का ज्योतिष ग्रन्थ निम्नलिखित में कौनसा 

है ?

(अ) मदनाष्टक                 (ब) दोहावली

(स) बरवैनायिका भेद     (द) खेटकौतुकम


23. निम्नलिखित में कौनसा कवि कुम्भनदास का सबसे छोटा पुत्र था ?

(अ) परमानन्ददास                 (ब) छीतस्वामी

(स) कृष्णदास                       (द) चतुर्भुजदास


24. अष्टछाप के कवि किस सम्प्रदाय से सम्बन्धित है ?

(अ) चैतन्य सम्प्रदाय                 (ब) गौङीय सम्प्रदाय

(स) हरिदासी सम्प्रदाय         (द) वल्लभ सम्प्रदाय


25. निम्नलिखित में कौन अष्टछाप का कवि नहीं है ?

(अ) विट्ठलनाथ✔️            (ब) सूरदास

(स) कुम्भनदास                 (द) नन्ददास 


26. कृष्ण भक्ति काव्य में मुख्यतः किस काव्य शैली का प्रयोग हुआ है ?

(अ) संगीत शैली                 (ब) प्रबन्धात्मक शैली

(स) गीतिकाव्य ✔️                (द) पदात्मक शैली


27. ’’प्रभुजी तुम चन्दन हम पानी।’’ शीर्षक पद किसका है ?

(अ) कबीर                 (ब) मीराबाई

(स) दादू                     (द) रैदास✔️


28. ’’गोरख जगायो जोग, भगति भगायो लोग’’

यह पंक्ति किसकी है ?

(अ) गोरखनाथ                 (ब) तुलसीदास✔️

(स) सरहपा                      (द) कबीरदास


29. ’’पुष्टिमारग को जहाज जात है, सो जाको कछु लेना हो सो लेउ’’ यह पंक्ति किसकी है ?

(अ) वल्लभाचार्य                 (ब) विट्ठलनाथ✔️

(स) सूर                         (द) रामानन्द


30. ’’साखी सबदी दोहरा कहि कहिनी उपखान।

भगति निरूपहिं भगत कलि निंदहि वेद पुरान।।’’

यह किस कवि की पंक्तियाँ है ?

(अ) रैदास                 (ब) तुलसीदास✔️

(स) कबीर                 (द) नानक


31. ’’तुलसी का सारा काव्य समन्वय की विराट चेष्टा है।’’ कथन किसका है ?

(अ) नामवर सिंह           (ब) हजारी प्रसाद द्विवेदी✔️

(स) रामविलास शर्मा      (द) रामचन्द्र शुक्ल


32. ’’गोद लिए हुलसी फिरै, तुलसी सो सुत होय।’’ यह पंक्ति किस कवि की है ?

(अ) रहीम ✔️                (ब) नाभादास

(स) तुलसीदास                 (द) अग्रदास


33. ’’भलो बुरो न तू गुनै बृथा कथा कहै सुनै न।

रामदेव गाई है न देवलोक पाई है।’’

यह पंक्ति किस कवि की है ?

(अ) रामानन्द                 (ब) तुलसीदास 

(स) केशवदास✔️           (द) ईश्वरदास


34. ’पुष्टिमार्ग’ में निर्धारित अवस्थाओं में कौनसी नहीं 

है ?

(अ) विरहासक्ति✔️                 (ब) रूपासक्ति

(स) लीलासक्ति                      (द) भावासक्ति


35. महाकवि कम्ब की ’कम्बरामायण’ किस आधुनिक भारतीय भाषा में है ?

(अ) बंगला                     (ब) तेलुगू

(स) तमिल✔️                 (द)मराठी


36. इनमें से कौन-सा कथन सही नहीं है ?

(अ) ’कबीर परचई’ अनन्तदास की रचना है

(ब) ’कबीर परचई’ में कबीर के व्यक्तित्व और जीवन सम्बन्धी तथ्य है

(स) ’कबीर परचई’ में सिकन्दर लोदी द्वारा किए गए अत्याचारों का वर्णन है,

(द) ’कबीर परचई’ में कबीर के साथ सन्त पीपा का भी वर्णन है✔️


37. जन्मकाल के अनुसार निम्नलिखित सन्त कवियों का सही अनुक्रम है-

(अ) दादू, मलूकदास, गुरुनानक, सुन्दरदास

(ब) गुरुनानक, दादू, मलूकदास, सुन्दरदास✔️

(स) मलूकदास, दादू, सुन्दरदास, गुरुनानक

(द) गुरुनानक, सुन्दरदास, दादू, मलूकदास


38. ’’जायसी के शृंगार में मानसिक पक्ष प्रधान है, शारीरिक गौण है।’’ यह कथन किस आलोचक का है ?

(अ) रामचन्द्र शुक्ल✔️

(ब) विजयदेव नागरायण ’साही’

(स) रामपूजन तिवारी

(द) श्याम मनोहर पाण्डेय


39. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के अनुसार ’कबीर ने अपनी साखियों में ’सधुक्कङी’ भाषा का प्रयोग किया है। ’सधुक्कङी’ से उनका अभिप्राय है ?

(अ) ब्रजभाषा मिश्रित पूर्वी बोली

(ब) ब्रजभाषा मिश्रित खङी बोली

(स) राजस्थानी, पंजाबी मिश्रित खङीबोली✔️

(द) पाँच भाषाओं के मिश्रण वाली भाषा


40. हुज्वेरी के अनुसार ’फना’ का अर्थ है

(अ) जीवात्मा के शरीर का नाश

(ब) जीवात्मा का परमात्मा में विलय

(स) किसी वस्तु की अपूर्णता का ज्ञान और उसे पाने की इच्छा से विरक्त होना✔️

(द) व्यक्ति के अस्तित्व, स्वरूप और गुण का विनाश


41. जायसी ने अपनी किस काव्यकृति में कयामत का वर्णन किया है ?

(अ) मसलानामा               (ब) अखरावट

(स) आखिरी कलाम✔️     (द) कहरानामा


42. ’’जो नर दुख में दुख नहिं मानै।

सुख सनेह अरु भय नहिं जाके, कंचन माटी जानै।’’

इन काव्य पंक्तियों के रचनाकार है 

(अ) सूरदास               (ब) गुरुनानक✔️

(स) कबीरदास               (द) रैदास


43. ’’जायसी पहले कवि हैं, सूफी बाद में’’ किसका कथन है ?

(अ) श्याम मनोहर पाण्डेय

(ब) चन्द्रबली सिंह

(स) विजयदेव नारायण ’साही’✔️

(द) रामचन्द्र शुक्ल 


44. सखी सम्प्रदाय को कहा जाता है-

(अ) राधावल्लभ सम्प्रदाय

(ब) हरिदासी सम्प्रदाय√

(स) चिन्त्याचिन्त्य सम्प्रदाय

(द) अष्टछाप सम्प्रदाय


45. ’अष्टछाप’ में वल्लभाचार्य के चार शिष्य कौनसे 

थे ?

(अ) सूर, कुम्भन, परमानन्द, कृष्णदास✔️

(ब) नन्ददास, सूर, छीतस्वामी, कुम्भन

(स) सूर, चतुर्भुजदास, परमानन्द, नन्ददास

(द) कृष्णदास, सूर, नन्ददास, छीतस्वामी


46. सूरदास के जीवन-वृत्त के बारे में कौनसा कथन असत्य है ?

(अ) जन्म दिल्ली के निकट सीही ग्राम में - नगेन्द्र जी के अनुसार

(ब) विट्ठलनाथ के शिष्य✔️

(स) 1583 ई. में पारसौली ग्राम में निधन

(द) जन्मतिथि 1478 ई. निश्चित की गई


47. ’सूरसागर’ की रचना का मुख्य आधार कौनसा ग्रन्थ है ?

(अ) गीता               (ब) महाभारत

(स) गाथा सप्तशती      (द) भागवत पुराण✔️


48. कृष्ण भक्ति काव्य में वर्णित ’भ्रमरगीत’ का मुख्य प्रतिपाद्य है- 

(अ) गोपियों का विरह वर्णन

(ब) सगुण भक्ति की प्रतिष्ठा✔️

(स) कृष्ण के प्रति गोपियों की प्रेम व्यंजना

(द) उक्ति-वैचित्र्य का प्रदर्शन


49. निम्नलिखित में से कौनसी विशेषता सूर के भ्रमरगीत में नही है ?

(अ) गोपियों का वाक्चातुर्य

(ब) एकनिष्ठ प्रेम की व्यंजना

(स) यशोदा का वात्सल्य✔️

(द) विरह की मार्मिकता


50. रामचरितमानस में ’सुन्दरकाण्ड’ के पहले और बाद में कौन काण्ड आता है ?

(अ) अरण्यकाण्ड – उत्तरकाण्ड

(ब) किष्किन्धाकाण्ड- लंकाकाण्ड✔️

(स) अयोध्याकाण्ड – अरण्यकाण्ड

(द) लंकाकाण्ड – उत्तरकाण्ड


51. तुलसीदास की कौनसी रचना गीतिकाव्य के अन्तर्गत नहीं आती है ?

(अ) गीतावली               (ब) कृष्णगीतावली 

(स) कवितावली ✔️       (द) विनयपत्रिका


52. तुलसीदास द्वारा ब्रजभाषा में लिखित कौनसी रचना है ?

(अ) विनयपत्रिका               (ब) कवितावली

(स) रामचरितमानस          (द) अ तथा ब दोनों✔️


53. स्वयं को जानकी की सखी मानकर राम की माधुर्य भक्ति करने वाले कवि है ?

(अ) प्रियादास               (ब) अग्रअली✔️

(स) रामानन्द                 (द) ईश्वरदास


54. गुरुमुखी लिपि में ’रामायण’ की रचना किसने की 

है ?

(अ) नानकदेव               (ब) गुरु गोविन्दसिंह

(स) हृदयराम                 (द) कपूरचन्द त्रिखा✔️


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

ज्ञानपीठ पुरस्कार हिंदी 2025

Hindi Sahitya Practice Set - 1