हिंदी के 1000 + अतिमहत्वपूर्ण प्रश्न, पार्ट-2

 

हिंदी के 1000 + अतिमहत्वपूर्ण प्रश्न

पार्ट-2

21. ’आलमकेलि’ के रचयिता कवि कौन हैं?

(अ) घनानन्द        (ब) बोधा

(स) आलम ✔️     (द) ठाकुर


22. डाॅ. नगेन्द्र के अनुसार कवि ग्वाल की कौनसी रचना ’प्रबन्धात्मक काव्य’ नहीं है?

(अ) गोपी पच्चीसी     (ब) कवि हृदय विनोद ✔️

(स) विजय विनोद      (द) हम्मीर हठ

 

23. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने हिन्दी का प्रथम नाटक ’किस रीतिकालीन कवि द्वारा रचित माना हैं?

(अ) महाराज विश्वनाथसिंह ✔️

(ब) भारतेन्दु बाबू हरिश्चन्द्र

(स) गणेश कवि        (द) देव


24. डाॅ. नगेन्द्र के अनुसार ग्वाल की किस रचना में उनके द्वारा रचित सभी भक्ति, शृंगार, नीति और शांतरस संबंधी छोटी-बङी रचनाओं का संकलन है?

(अ) हम्मीर हठ        (ब) भक्तभावना ✔️

(स) यमुना लहरी      (द) इश्कलहरदरयाव


25. इनमें से कौन सी रचना ’रसिक गोविन्द’ की नहीं हैं?

(अ) युगलरस माधुरी 

(ब) कलियुग रासो

(स) रसिक गोविन्दानन्दघन 

(द) काव्य विलास ✔️


एग्जाम विवेचना 


26. आचार्य रामचंद्र शुक्ल के अनुसार राम भक्ति परंपरा में शृंगार भावना के प्रवर्तक कौन थे ?

(अ) अग्रदास जी          (ब) रामचरणदास जी✔

(स) नाभादास             (द) रामानंद


27. केशवदास के संबंध में असंगत कथन बताइए ?

(अ) इनका जन्म 1555 ईस्वी में बुंदेलखंड के ओरछा नामक नगर में हुआ था

(ब) इनका उपनाम विद्यार्थी मित्र था और यह निंबार्क संप्रदाय में दीक्षित थे

(स) रामचंद्रिका छंदों का एक अजायबघर है – नामवर सिंह ने कहा है✔

(द) आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने इन्हें कठिन काव्य का प्रेत कहा है


28. निम्न में से किसने रामायण गुरुमुखी लिपि में 145 छंदों की रचना किसने की ?

(अ) लालदास              (ब) कपूर चंद्र त्रिखा✔

(स) लाल दास             (द) रायमल्ल पांडे


29. पंक्तियाँ व उनके ग्रंथ के संबंध में असंगत बताइए ?

(अ) जाके प्रिय न राम वैदेही ।

तजिए ताहि कोटि बैरी सम, यद्यपि परम स्नेही।।= विनय पत्रिका

(ब) मैं सुकुमारी नाथ वन जोगू तुमहि उचित तप मो कहु भोगू। = रामचरित मानस

(स) गिरा अरथ जल बीचि सम कहिअत भिन्न न भिन्न = रामचरित मानस

(द) खेती न किसान को भिखारी को न भीख भली = विनय पत्रिका✔


30. ’’राम भक्ति आंदोलन के प्रवर्तक रामानंद थे लेकिन तुलसीदास ने इसे जिस बिंदु तक पहुंचा दिया उसके आगे रह नहीं थी।’’ यह कथन किसका है ?

(अ) आचार्य रामचंद्र शुक्ल      (ब) डॉ नगेंद्र

(स) हजारी प्रसाद द्विवेदी        (द) डॉ बच्चन✔


31. ’’भगवान राम के दिव्य पुनीत चरित के कितने घोर पतन की कल्पना इन लोगो के द्वारा हुई है। लोक पावन आदर्श का ऐसा विपर्यय देख कर चित क्षुब्ध हो जाता है।’’

आचार्य शुक्ल ने किसके लिए इशारा किया है ?

(अ) तत्त्सुखी शाखा के भक्तो के लिये

(ब) सखी भाव के भक्तो के लिये✔

(स) निर्गुण संतों के लिये

(द) कृष्ण भक्तों लिये


32. ’’भिन्न भिन्न लीलाओ के प्रसंग को लेकर इस सच्चे रसमग्न कवि ने अत्यंत मधुर ओर मनोहर पदों की झड़ी सी बांध दीं है’’ आचार्य शुक्ल ने किसके लिये कहा है-

(अ) सूरदास✔         (ब) रसखान

(स) नंददास               (द) तुलसीदास


33. ’’गोस्वामी जी की प्रतिभा का प्रखर प्रकाश सौ -डेढ़ सौ वर्षों तक ऐसा छाया रहा कि राम भक्ति की ओर अन्य रचनाएं उनके सामने ठहर ना सकी।’’ तुलसीदास के संबंध में यह कथन किसका है ?

(अ) हजारी प्रसाद द्विवेदी

(ब) डॉक्टर नरेंद्र

(स) आचार्य रामचंद्र शुक्ल✔

(द) डॉक्टर बच्चन सिंह


34. आचार्य रामचंद्र शुक्ल के अनुसार ’’राम भक्ति काव्य’’ की सबसे बड़ी विशेषता क्या रही ?

(अ) प्रबंध काव्य की रचना हुई।

(ब) इसमें सभी प्रकार की रचना हुई व कई प्रकार की रचना पद्धतियों को उत्तेजना मिली।✔

(स) मुक्तक के एक विशेष अंग गीतिकाव्य की पूर्ति हुई।

(द) उपरोक्त सभी कथन संगत है।


35. सूरदास का कर्म उपासना ज्ञान जनित भ्रम किसने दूर किया ?

(अ) वल्लभाचार्य         (ब) रामानंद

(स) तुलसीदास✔       (द) विट्ठलनाथ


36. तुलसीदास जी ने लोक में फैले अनाचार अत्याचार आदि का भीष्म चित्र खींच कर भगवान से अपना सतस्वरूप धर्म संस्थापक स्वरूप व्यक्त करने की प्रार्थना किस ग्रंथ में की है-

(अ) कवितावली         (ब) विनय पत्रिका✔

(स) रामचंद्रिका          (द) गीतावली


37. ’’इनकी कविता उसी की ढंग की है जिस ढंग की कृष्णोपासक नंददास की’’ आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने किस राम भक्त कवि के लिए यह कथन कहा है ?

(अ) कृष्णदास पयहारी       (ब) अग्रदास✔

(स) तुलसीदास                 (द) नाभादास


38. नंददास की रासपंचाध्यायी श्रीमद् भागवत के अनुसार कितने अध्याय में विभाजित है ?

(अ) 5✔        (ब) 7         (स) 9         (द) 6


39. ’’राम भक्ति काव्य में तुलसी से बाहर जो कुछ भी है वह निस्तेज है निष्प्रभ है।’’ तुलसीदास के लिए यह कथन किसने कहा ?

(अ) आचार्य रामचंद्र शुक्ल

(ब) हजारी प्रसाद द्विवेदी

(स) डॉ बच्चन✔            (द) डॉ नगेंद्र


40. तुलसीदास को वेद वेदांग दर्शन इतिहास पुराण आदि में किसने प्रवीण किया ?

(अ) रामानंद                   (ब) नरहरिदास

(स) शेष सनातन✔         (द) रत्नावली


Comments

Popular posts from this blog

ज्ञानपीठ पुरस्कार हिंदी 2025

Hindi Sahitya Practice Set - 1